यूपीए में सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था में शामिल था भारत, एनडीए में शीर्ष पांच में पहुंचा : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की बजट पर प्रतिक्रिया की आलोचना करते हुए केंद्रीय वाणिज्य और इंडस्ट्री मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारत कांग्रेस के समय पांच सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था में शामिल था। वहीं, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के कार्यकाल में यह दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में आ गया है।

गोयल ने संसद में बोलते हुए कहा कि यूपीए सरकार की ओर से कभी भी गरीबों को ऊपर उठाने की बात नहीं की गई। बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार को विरासत में दुनिया की सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था में से एक मिली थी।

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के नेता पी. चिदंबरम को निशाने पर लेते हुए कहा कि 2004 में पूर्व वित्त मंत्री को एक मजबूत अर्थव्यवस्था विरासत में मिली थी।

उस समय ग्रोथ रेट आठ प्रतिशत थी और महंगाई दर करीब चार प्रतिशत थी। अर्थव्यवस्था के आकार के हिसाब से विदेशी मुद्रा भंडार भी काफी अच्छी स्थिति में था।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने आगे पूछा कि अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में यूपीए ने क्या किया?

आगे उन्होंने कहा कि मैंने यूपीए सरकार के 10 भाषणों को पढ़ा है और “एक बार भी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी लाने का उल्लेख नहीं किया गया।”

साथ ही कहा कि उन्होंने फ्री में घर देकर कभी भी गरीबों को ऊपर उठाने की बात नहीं की।

आज भारत कमजोर अर्थव्यवस्थाओं में से निकलकर दुनिया की मजबूत और सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बन चुका है।

नीति आयोग के एक दस्तावेज में कहा गया कि भारत 5 ट्रिलियन डॉलर के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ बढ़ रहा है। भारत का लक्ष्य 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ 18,000 डॉलर प्रति व्यक्ति आय करना है।

–आईएएनएस

सरकार बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड्स में पड़े 73,000 करोड़ रुपए के अनक्लेम्ड फंड लौटाने के प्रयासों को तेज कर रही है: मंत्री

नई दिल्ली । सरकार ने बैंकों, बीमा कंपनियों और म्यूचुअल फंड में पड़े 73,000 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनक्लेम्ड (बिना दावे वाले) राशि को नागरिकों को वापस दिलाने के...

एयर इंडिया बोइंग विमान क्रैश पर एएआईबी की रिपोर्ट जल्द जारी होगी: राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में कहा कि पिछले साल जून में अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया के बोइंग...

तमिलनाडु : चुनाव से पहले 17 फरवरी को सरकार विधानसभा में पेश करेगी अंतरिम बजट

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा 17 फरवरी को फिर से शुरू होगी, जहां वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष एम. अप्पावु...

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग: बजट में शामिल किए गए युवाओं के सुझाव, कीर्ति शुक्ला, मयंक राज और शुभ्रा चौबे ने जताया आभार

नई दिल्ली । 'विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026' ने देश के युवाओं को एक ऐतिहासिक मंच प्रदान किया, जहां उनके सुझाव न सिर्फ सुने गए, बल्कि सीधे केंद्रीय बजट...

बजट 2026-27 में ‘तात्कालिक राहत’ से हटकर ‘लंबी अवधि की सोच’ पर जोर: रिपोर्ट

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026–27 में सरकार ने 'लंबी अवधि की सोच' को प्राथमिकता दी है। इसके लिए पूंजीगत खर्च (कैपेक्स) बढ़ाया गया है और खर्च के तरीके में...

भारत की आबादी उसकी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है : अर्जेंटीना के राजदूत

नई दिल्ली । अमेरिका में अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो अगस्टिन कॉसिनो ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी आबादी...

पश्चिम बंगाल : विपक्ष के नेता ने केंद्रीय बजट की तारीफ की, कहा- राज्य को वंचित नहीं किया गया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को 2026-27 के केंद्रीय बजट की तारीफ करते हुए कहा कि इसमें राज्य के लिए बहुत...

विकसित भारत का रोडमैप बनाने वाला यह बजट है: अश्विनी वैष्णव

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश किए आम बजट में घोषणा की है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर...

बजट विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज: नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक दस्तावेज है, जो विकसित भारत के संकल्प को पूरा करेगा। कल्याणकारी...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

उच्च शिक्षण संस्थानों की संख्या में वृद्धि, प्राथमिक शिक्षा में भी बढ़े छात्र: वित्त मंत्री सीतारमण

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को आर्थिक समीक्षा 2025-26 पेश की। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्‍कूल और उच्‍च शिक्षा के क्षेत्र में काफी प्रगति...

केरल बजट में कल्याण, स्वास्थ्य बीमा और शिक्षा पर मुख्य फोकस

तिरुवनंतपुरम । केरल के वित्त मंत्री केएन बालगोपाल ने गुरुवार को विधानसभा में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सरकार का लगातार छठा बजट पेश किया। इस साल के आखिर में विधानसभा...

admin

Read Previous

चीन के हुनान प्रांत में नदी पर बना बांध टूटा, 3,800 से अधिक लोगों को किया गया रेस्क्यू

Read Next

वायनाड भूस्खलन में मृतकों की संख्या 84 पहुंची, केरल में दो दिन का शोक घोषित

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com