चीन के हुनान प्रांत में नदी पर बना बांध टूटा, 3,800 से अधिक लोगों को किया गया रेस्क्यू

बीजिंग । चीन के हुनान प्रांत में रविवार को नदी पर बना बांध अचानक टूट गया। जिसके बाद करीब 3,800 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

जानकारी के अनुसार, ये बांध मध्य चीन के हुनान प्रांत में मौजूद है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने शहर के बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय के हवाले से बताया कि बांध टूटने की घटना रविवार रात करीब 8 बजे के आसपास घटित हुई। पता चला है कि बांध में दरार आ गई थी।

वहीं, बांध टूटने की खबर मिलते ही जियांगतान शहर के यिसुहे कस्बे में रहने वाले कुल 3,832 निवासियों को निकाला गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

मुख्यालय ने कहा, “सशस्त्र पुलिस, मिलिशिया और बचावकर्मियों सहित 1,205 लोगों को बचाव और राहत कार्य में लगाया गया है। जिसमें 1,000 से अधिक स्थानीय अधिकारियों और पार्टी सदस्यों की मदद ली जा रही है।”

अधिकारियों ने बताया कि जिनटैंग और शिन्हू के दो गांवों से निकाले गए निवासियों के रहने के लिए चार स्थानीय स्कूलों में आश्रय स्थल बनाए गए हैं। हालांकि, अधिकतर लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ रहने के लिए चले गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को जियांग्टन काउंटी के हुआशी शहर में जुआनशुई नदी के एक हिस्से में एक और दरार आई। यह नदी यांग्त्सी की एक प्रमुख सहायक नदी ज़ियांगजियांग नदी में बहती है।

इस बीच चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि हुनान में भारी बारिश की संभावना है और प्रांत के कुछ हिस्सों में टाइफून गेमी के प्रभाव के कारण शनिवार शाम से सोमवार तक अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

–आईएएनएस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

यूएस एंबेसी ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के बयान को दोहराया, प्रधानमंत्री को ‘काम पूरा करने वाला लीडर’ बताया

नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें...

पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना

काठमांडू । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेंद्र...

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा...

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन । वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय...

इजरायल का दावा ‘एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत’

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी...

ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

इस्तांबुल । काला सागर (ब्लैक सी) में तुर्की के क्रूड ऑयल टैंकर 'अल्टुरा' पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जहाज...

अबू धाबी में गिरा मिसाइल का मलबा, दो की मौत और तीन घायल

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। गुरुवार को...

बांग्लादेश: राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री रहमान ने स्वतंत्रता दिवस पर 1971 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ढाका । बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गुरुवार को देश के 56वें ​​स्वतंत्रता और राष्ट्रीय दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्मारक पर फूल चढ़ाकर 'मुक्ति...

अपनी राजनीति में भारत को घसीट रहा रूस, छह नागरिकों की गिरफ्तारी में यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप

नई दिल्ली । भारत में हाल ही में यूक्रेन के छह और एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया गया। इस पर रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

यूएई को हथियारों और सैनिकों से ज्यादा समर्थन को लेकर स्पष्टता की जरूरत है : राष्ट्रपति के सलाहकार

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान से लड़ने के...

admin

Read Previous

इंतजार हुआ खत्म! सनी लियोनी की ‘कोटेशन गैंग’ इस दिन होगी रिलीज

Read Next

यूपीए में सबसे कमजोर अर्थव्यवस्था में शामिल था भारत, एनडीए में शीर्ष पांच में पहुंचा : पीयूष गोयल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com