यूपी पंचायत चुनावः शिक्षकों की मौत के आंकड़े पर सरकार ने पक्ष बदला

पंचायत चुनाव में कोरोना से मौत के आंकड़ों को झुठलाती रही योगी सरकार ने पहली बार माना सच, निर्वाचन आयोग के नियमावली तक में किया बदलाव

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान डयूटी पर रहे कर्मियों की बड़ी संख्या में कोरोना से मौत की दलिलों को सिरे से खारिज करनेवाली योगी सरकार के अचानक बोल बदल गए हैं। पहली बार सरकार ने माना है कि कोरोना से चुनाव डयूटी में 2128 कर्मचारियों की मौत हुई थी।इसके लिए पूर्व में चुनाव आयोग के तय मानक को भी बदल दी है। अब मृत कर्मियों के आश्रितों को अहेतुक सहायता के रूप में तीस तीस लाख रूपये दिए जा रहे हैं।

यह माना जा रहा है कि अचानक सरकार के नजरिये में ये बदलाव यूंही नहीं आया है। सरकार विधान सभा चुनाव के दौरान शिक्षक व कर्मचारियों की नाराजगी झेलने को तैयार नहीं है। इसके चलते ही सरकार ने यह कदम बढ़ाया है।

पंचायतीराज विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग को मृत कार्मिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता की नई सूची उपलब्ध कराई है।इसमें पूर्व में भेजी गई तीन सूची में शामिल कार्मिकों के साथ 46 अन्य के नाम शामिल करते हुए चुनाव ड्यूटी के दौरान कुल 2,128 कार्मिकों के मृत्यु की बात कही गई है। जिलाधिकारियों ने ये 46 नाम पिछली सूची जारी होने के बाद भेजी थी। इस तरह 2,128 में 2,097 कार्मिकों की कोविड से मृत्यु हुई है। अन्य 31 कार्मिकों की अन्य कारणों से (नॉन कोविड से) मौत बताई जा रही है। इसमें इनके परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की संस्तुति शासन से की गई है।

शासन द्वारा जारी सूची के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले गोरखपुर में सर्वाधिक 71 शिक्षक व कर्मचारियों की कोरोना से मौत हो गई। ये सभी मौतें पंचायत चुनाव प्रक्रिया के दौरान हुई।ये कर्म चारी चुनाव को लेकर आयोजित प्रशिक्षण से लेकर मतगणना के दौरान तक संक्रमित हुए थे। इसके अलावा बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद द्विवेदी के गृह जिले सिद्वार्थनगर में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के दौरान 25 कर्मचारियों के मौत की अब पुष्टि करते हुए परिजनों को आरटीजीएस के माध्यम से तीस-तीस लाख रूपये देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा लखनउ में यह संख्या 34 व देवरिया में 50 है। इसी तरह अन्य जिलों में भी औसतन मृत कर्मियों की संख्या तीन दर्जन से अधिक है।

नए नियम के मुताबिक चुनाव ड्यूटी की परिभाषा में प्रशिक्षण, निर्वाचन व मतगणना की तिथि से 30 दिन के अंदर कोविड-19 से मृत कार्मिक को अनुग्रह धनराशि के लिए पात्र करार दिया गया है। इसको लेकर कर्मचारियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए 633.75 करोड़ रुपये की जरूरत होगी। कोविड से मृतक कार्मिकों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये व चुनाव के दौरान असायमयिक मृत्यु पर 15-15 लाख रुपये दिए जाने की व्यवस्था है। शासन राज्य निर्वाचन आयोग को पूर्व में 606 करोड़ रुपये उपलब्ध करा चुका है। अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह ने बाकी पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता के लिए 27.75 करोड़ रुपये और उपलब्ध करा दिए हैं। उन्होंने सूची के अनुसार पात्र कार्मिकों के परिजनों को अनुग्रह धनराशि भुगतान कराने की कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है।

पंचायत चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में 1621 शिक्षकों की मौत की बात शिक्षक संगठनों ने कही थी।जिनके परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। इनके दावों को झूठलाते हुए बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद द्विवेदी मात्र 3 शिक्षकों के मौत की बात स्वीकार की थी। पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण से लेकर मतदान व मतगणना तक की ड्यूटी में शिक्षकों के मौत को शिक्षक संगठन महामारी का शिकार होना बताया था। बेसिक शिक्षा मंत्री गृह जनपद सिद्धार्थनगर में 18 शिक्षकों के मौत जिले के विभागीय अधिकारियों को शिक्षक संगठनों ने दी थी।

देवरिया जनपद के लार ब्लॉक अंतर्गत राउतपार अमेठीया के प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक आफाक अहमद को वर्ष 2019 में उनके बेहतर शिक्षण कार्य के लिए सरकार ने राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया था। कोरोना से उनकी मौत हो गई। लार रोपन छपरा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष गुप्ता की 16 अप्रैल को कोरोना से मृत्यु हो गई। प्राथमिक विद्यालय मठ लार के अध्यापक प्रदीप कुमार प्रजापति 13 अप्रैल को मतदान कार्य को लेकर प्रशिक्षण में हिस्सा लिए। 2 दिन बाद बुखार की शिकायत आई तो गोरखपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।

गौरी बाजार जोगिया निवासी प्रदीप कुमार जूनियर हाई स्कूल गोपालपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। 17 अप्रैल को उनका निधन हो गया। घरवालों के मुताबिक मतदान ड्यूटी को लेकर प्रशिक्षण में हिस्सा लेने के बाद से ही वे बीमार थे। बुखार व खासी के अलावा सांस लेने में दिक्कत थी। जूनियर हाईस्कूल सूर्यपुर मैं तैनात बनिययनी निवासी अध्यापक अवधेश प्रताप नारायण सिंह की भी कोरोना से मौत हो गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय अकटहीया गौरी बाजार के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सरोज मतदान कराने के बाद से बीमार चल रहे थे, जिनका बाद में निधन हो गया। परिजनों के मुताबिक कोरोना संक्रमण के बाद इलाज के दौरान इनका निधन हुआ। भटनी के मंजूर आलम सहायक अध्यापक की कोरोना से मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र और महामंत्री नंदलाल ने शासन को भेजे पत्र में 28 शिक्षकों के कोरोना संक्रमित होने से मौत होने का दावा किया था। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री और प्रवक्ता डॉ. आरपी मिश्र ,उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के सुशील पांडेय का कहना है कि शिक्षक व कर्मचारियों के लगातार संघर्ष के बदौलत ही सरकार को झुकना पडा है। पीड़ित परिवार के प्रति हमारी संवेदना हमेशा रहेगी।

इंडिया न्यूज स्ट्रीम

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

editors

Read Previous

भाजपा सांसदों की बैठक में वसुन्धरा राजे की उपस्थिति सबसे अधिक चर्चा में रही

Read Next

फोर्ड इंडिया ने अभी तक बंद से प्रभावित श्रमिकों के लिए योजनाओं की घोषणा की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com