केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की बिहार की खुशबू से बात, साइंस की पढ़ाई करने में देंगे साथ

नई दिल्ली | केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को बिहार की रहने वाली एक छात्रा से बात की। यह छात्रा साइंस की पढ़ाई करने की इच्छुक है और डॉक्टर बनना चाहती है। हालांकि अच्छे नंबर लाने के बावजूद छात्रा को साइंस लेने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने बिहार की इस छात्रा से बात करके उसे आश्वस्त किया है कि उसका दाखिला साइंस की कक्षा में होगा और डॉक्टर बनने का सपना भी साकार होगा।

इस छात्रा का नाम खुशबू है और वह बिहार के दानापुर इलाके में अपने परिवार के साथ रहती है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कहना है कि बिहार के दानापुर की खुशबू के साथ अब पढ़ाई में कोई भेदभाव नहीं होगा। वह अपनी पसंद के विषय में पढ़ाई कर सकेगी। दरअसल, 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद खुशबू को उसके परिजनों ने आगे की पढ़ाई विज्ञान के विषयों से करने की अनुमति नहीं दी। खुशबू का दाखिला आर्ट्स के विषयों में कराया गया।

खुशबू के अनुसार, उसने मैट्रिक की परीक्षा में 399 अंक प्राप्त किए, फिर भी उसे आर्ट्स के विषयों में नामांकित करा दिया गया। दरअसल, परीक्षा से पहले खुशबू के माता-पिता ने उससे वादा किया था कि यदि वह 400 अंक लाती है तो वे उसका दाखिला विज्ञान में करवाएंगे। खुशबू 399 अंक लाने में सफल रही है, बावजूद इसके उसका दाखिला विज्ञान की जगह आर्ट्स में करा दिया गया। इसका खुलासा खुद खुशबू ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में किया था।

रविवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुशबू से कहा, “मन लगाकर पढ़ो। नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार और नीतीश कुमार की बिहार सरकार दोनों पढ़ाएंगे। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार भारत की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है।” खुशबू से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस पूरे मामले पर बातचीत की है। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने उसे आगे की पढ़ाई का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार विज्ञान के विषयों में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई स्तर पर विभिन्न योजनाएं भी चला रही है। इसका उद्देश्य विज्ञान जैसे विषयों में छात्राओं की रुचि को बढ़ावा देना है। इसके लिए देश के कई आईआईटी संस्थान महत्वपूर्ण पहल भी कर चुके हैं।

—आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

बंगाल : सैंथिया हिंसा पर भाजपा ने तृणमूल को घेरा, ममता सरकार पर वोट बैंक की राजनीति का लगाया आरोप

Read Next

सेंट्रल बैंकिंग, लंदन ने आरबीआई को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवार्ड के लिए चुना, पीएम मोदी ने कहा- सराहनीय उपलब्धि

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com