एनईपी को लागू करने के लिए यूजीसी, केंद्रीय विद्यालय और एनवीएस को मिलेगा और फंड

नई दिल्ली : स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग को बजट आवंटन में 9,752.07 करोड़ रुपये (16.51 प्रतिशत) की वृद्धि मिलेगी, क्योंकि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को अब तक का सर्वाधिक 1,12,899.47 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। वित्त वर्ष 2023-24 में स्कूली शिक्षा के लिए 68,804.85 करोड़ रुपये मिले हैं, इसमें से योजना आवंटन 54,374.48 करोड़ रुपये और गैर-योजना आवंटन 14,430.37 करोड़ रुपये है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) में आवंटन भी 713.98 करोड़ रुपये बढ़ा है, जो 2022-23 में 7,650.00 करोड़ रुपये से 9.33 प्रतिशत अधिक है और 2023-24 में 8,363.98 करोड़ रुपये हो गया है। दूसरी ओर नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) का आवंटन 2022-23 में 4,115.00 करोड़ रुपये से 1,371.50 करोड़ रुपये बढ़कर 2023-24 में 5,486.50 करोड़ रुपये हो गया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बजट को समावेशी, जन-केंद्रित और विकासोन्मुख बताते हुए इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह अमृत काल बजट गरीब व मध्यम वर्ग को सशक्त बनाता है और सभी को खुश करता है।

1,12,899.47 करोड़ रुपये के केंद्रीय बजट आवंटन में से, 44,094.62 करोड़ रुपये उच्च शिक्षा के लिए दिए गए हैं, जो पिछले वर्ष के आवंटन से 7.9 प्रतिशत अधिक है।

यूजीसी के अध्यक्ष, प्रोफेसर ममिदाला जगदीश कुमार ने कहा, यह कोविड-19 महामारी के कारण सीखने के नुकसान को दूर करने और अधिक पहुंच व उच्च शिक्षा में अधिक डिजिटल तकनीक को इंजेक्ट करने के लिए है। फंड आवंटन में वृद्धि से एनईपी 2020 के कार्यान्वयन में तेजी आएगी, इससे छात्रों को रोजगार योग्य बनाने और भारत को ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था बनाने के हमारे प्रयासों को मजबूत करेगा।

शिक्षा मंत्रालय के अनुसार शिक्षकों के प्रशिक्षण को नवीन शिक्षाशास्त्र, पाठ्यक्रम संचालन, निरंतर व्यावसायिक विकास, डिपस्टिक सर्वेक्षण और आईसीटी कार्यान्वयन के माध्यम से पुन: परिकल्पित किया जाएगा। इस उद्देश्य के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों को जीवंत उत्कृष्ट संस्थानों के रूप में विकसित किया जाएगा।

फॉर्च्यून इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल बिजनेस की कार्यकारी निदेशक राधिका श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण को मजबूत करने की घोषणा एक सराहनीय पहल है। यह शिक्षा के वितरण और भारत के शिक्षा खंड में प्रौद्योगिकी के कार्यान्वयन को बढ़ाएगा।

पीएम पोशण की फ्लैगशिप योजना में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट आवंटन 1,366.25 करोड़ रुपये, 2022-23 में 10233.75 करोड़ रुपये से 13.35 प्रतिशत बढ़कर 2023-24 में 11,600.00 करोड़ रुपये हो गया है।

–आईएएनएस

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

admin

Read Previous

पेलोसी की मेज पर पैर रखकर फोटो खिंचवाने वाले कैपिटल हिल दंगाई को ठहराया दोषी

Read Next

एसबीआई कार्डस ने तीसरी तिमाही में 509.46 करोड़ रुपये का उच्च शुद्ध लाभ कमाया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com