दिल्ली के मयूर विहार स्थित स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, घर भेजे गए छात्र

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मयूर विहार में स्थित अल्कोन इंटरनेशनल स्कूल शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि स्कूल के प्रिंसिपल को आज सुबह एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

दरअसल, अल्कोन इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल ने पांडव नगर के एसएचओ को टेलीफोन पर सूचित किया कि ईमेल के माध्यम से स्कूल को बम से उड़ाने की सूचना दी गई। इसके बाद मामले की जानकारी कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साझा की गई।

वहीं, सूचना मिलते ही पूर्वी जिले के बम निरोधक दस्ते को सूचित किया गया और एसएचओ पांडव नगर पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्कूल परिसर की तलाशी भी ली। हालांकि, स्कूल में कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं की गई है।

शैलेश कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि उन्हें स्कूल की तरफ से बताया गया कि बच्चे को घर लेकर चले जाएं, आज क्लास ऑनलाइन ही होगी। आज सभी बच्चे अपने घर से ही पढ़ाई करेंगे।

अभिभावक शंकर दास ने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने बताया कि आज ऑनलाइन क्लास होगी। मैं सुबह 8:30 बजे बच्चे को लेकर स्कूल पहुंचा था और अब वापस घर जा रहा हूं।

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को शुक्रवार को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सबसे पहले पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेस 1 स्थित स्कूल को धमकी मिलने की सूचना मिली। पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और जांच शुरू कर दी। साथ ही दिल्ली और नोएडा के स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इसी महीने, दक्षिण दिल्ली में इंडियन पब्लिक स्कूल और उत्तर पश्चिम दिल्ली में क्रिसेंट पब्लिक स्कूल को भी बम की धमकियां मिली थीं, जिससे दहशत फैल गई थी।

पिछले साल 20 दिसंबर को द्वारका में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में बम की धमकी की सूचना मिली थी।

11 दिसंबर को, दिल्ली के 40 से अधिक स्कूलों को फिरौती की मांग करती धमकियां मिलीं, हालांकि किसी भी मामले में कोई विस्फोटक नहीं मिला था।

–आईएएनएस

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना ‘सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड’

वाशिंगटन । सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने...

पूर्व डिप्लोमैट ने ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग की घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला बताया

नई दिल्ली । व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग की घटना को लेकर भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत की। भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स...

ट्रंप समेत चार अमेरिकी राष्ट्रपति जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार बड़े हमले से बाल-बाल बचे। ट्रंप अकेले नहीं बल्कि हमलों से बच कर निकलने वाले ऐसे अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों का इतिहास लंबा...

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली । हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11...

भाजपा सीआरपीएफ की मदद से भवानीपुर में मतदान धीमा करने की कोशिश करेगी: ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हुगली जिले के उत्तरपारा में एक चुनावी रैली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया

चंडीगढ़ । पंजाब भर से सैकड़ों महिलाओं ने, जिनका नेतृत्व राज्य भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा कर रहे थे, शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास की...

75 लाख वंचित छात्रों को 7,900 करोड़ रुपए से अधिक की शैक्षिक सहायता दी गई: वीरेंद्र कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वंचित छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के तहत, 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति लाभार्थियों...

admin

Read Previous

आरबीआई ने रेपो रेट 25 आधार अंक घटाया, होम से लेकर कार लोन पर ब्याज दर होगी कम

Read Next

अरविंद केजरीवाल ने सभी प्रत्याशियों के साथ की बैठक, ‘आप’ ने भाजपा पर लगाया आरोप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com