सिनेमा की ताकत का इस्तेमाल कम हुआ,काशी फिल्म महोत्सव में अनुपम खेर बोले

वाराणसी। प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर ने कहा है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्रीज बहुत ही सशक्त है लेकिन इसकी ताकत का अभी तक बहुत कम इस्तेमाल हुआ है।

उन्होंने कल काशी महोत्सव के दूसरे दिन एक परिचर्चा में कहा कि सिनेमा ऐसा माध्यम है जिसके जरिए चीजें पूरे विश्व में पहुंचती हैं। आलम यह है अपने ही लोग इसका मजाक उड़ाते हैं। पिछले 100 सालों में हमारा सिनेमा जगत बहुत ही रिच हुआ है।
श्री खेर ने कहा कि काशी में मानसिक रूप से विकास अब शुरू हुआ है। पिछले सात सालों में यहां बहुत काम दिखाई दिया है। काशीवासी भाग्यशाली हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां से सांसद हैं। समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर थे।

प्रसिद्ध फ़िल्म निदेशक मधुर भंडारकर ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री हर तरह के सहयोग के लिए खड़ी है। परिचर्चा का विषय ‘वाराणसी के सांस्कृतिक, पौराणिक और ऐतिहासिक विरासत से एक आधुनिक शहर की यात्रा’ रहा। इस परिचर्चा में मधुर भंडारकर, अभिनेता अनुपम खेर, अभिनेता व सांसद रवि किशन ने हिस्सा लिया।

इस बीच आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत वाराणसी में आयोजित काशी फ़िल्म महोत्सव के दूसरे दिन सु प्रसिद्ध अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।।

अभिनेता व सांसद रवि किशन ने कहा की अफवाह उड़ाई जा रही है कि मुंबई का फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश में शिफ्ट हो रहा है। लेकिन यह महज अफवाह है। यह मुंबई फिल्म सिटी का एक विंग है। जो हमारी सिनेमा व कलाकारों को भव्य रूप प्रदान करेगा। अब काशी का ऐसा स्वरूप हो गया है कि जो लोग छुट्टियां लंदन में मनाने जाते थे वह काशी आएंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद जिन्होंने पूरी काशी को बदल दिया। उनके नेतृत्व में इतना काम हुआ जो पिछले 70 सालों में नहीं हो पाया था। यूपी में सेंसर बोर्ड भी शुरू हो गया है। अब भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता पर लगाम लगेगी।

दूसरी परिचर्चा का विषय ‘संगीत और गीत, बनारस की विरासत’ रहा। इस दौरान हास्य अभिनेता सतीश कौशिक ने कहा कि हम पिछले काम को भूल जाते हैं और आगे बेहतर से बेहतर करने की भूख बनी रहती है। हम तो अच्छा करने वाले और देश के साथ खड़े रहने वालों के साथ हैं। हमारे समय में था कि मुंबई जाकर ही फिल्मों में काम करने का सपना पूरा हो सकता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। एक अच्छे कलाकार को लोकप्रिय होने के लिए एक ही सीन काफी है। निर्माता व अभिनेता राहुल मित्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी घर वापसी का अभियान है। फिल्म इंडस्ट्रीज को उत्तर प्रदेश में सिंगल विंडो अनुमति, सुरक्षा और प्रशासन का सपोर्ट मिल रहा है। यूपी की धरती पर सारी सुविधाएं मिल जाए तो यहां के प्रतिभाएं अपनी धरती पर आ जाएंगी।

ऑल इंडिया फिल्म एम्पलाइज कनफेडरेशन के अध्यक्ष अशोक रामा पल्ली ने कहा कि प्रोड्यूसर पैसे लगाता है, फिल्में बनाता है। वर्कर और टेक्नीशियन मिलकर काम करते हैं तब जाकर कहीं फिल्में कामयाब होती है। प्रशासन को जिस तरह का सपोर्ट चाहिए उनका संगठन करने के लिए तैयार है।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सीने एम्पलाइज के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने कहा कि यूपी सरकार का पूरा सहयोग फिल्म इंडस्ट्रीज को मिल रहा है।

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

editors

Read Previous

सेल के कर्मियों को मिलेगा 26.05 प्रतिशत वेतन-भत्ता, एनजेसीएस में हुआ समझौता

Read Next

साड़ीज ब्रांड कंकटाला ने दिल्ली में अपने पहले स्टोर उद्घाटन किया,

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com