सिसोदिया के नॉमिनेशन में डेढ़ करोड़ रुपये का लोन दिखाने पर बांसुरी स्वराज ने उठाए सवाल

नई दिल्ली । दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा नॉमिनेशन में डेढ़ करोड़ रुपये का लोन दिखाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी से सांसद बांसुरी स्वराज ने निशाना साधा। उन्होंने बड़ी गड़बड़ी का आशंका जताते हुए मनीष सिसोदिया से कई सवाल पूछे हैं।

बांसुरी स्वराज ने आईएएनएस से कहा, “सिसोदिया ने चुनाव आयोग के सामने जो हलफनामा पेश किया है, उसमें लोन की बहुत बड़ी रकम दिखाई गई है। वह सार्वजनिक जीवन में संवैधानिक पद पर रहे हैं। इसलिए मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि उन्होंने जिन तीन लोगों से व्यक्तिगत तौर पर ऋण लिए हैं, वे कौन हैं?

मनीष सिसोदिया ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के समय दायर अपने हलफनामे में बताया है कि उन्होंने अपने बेटे मीर की शिक्षा के लिए 1.54 करोड़ रुपये का ऋण लिया है जो कनाडा में पढ़ता है। हलफनामे के अनुसार, उन्होंने तीन लोगों से अलग-अलग ऋण लिए हैं। रोमेश चंदेर मित्तल नामक एक व्यक्ति से उन्होंने 86 लाख रुपये, दीपाली नाम की एक महिला से 10 लाख रुपये और गुनित अरोड़ा नाम के व्यक्ति से 58 लाख रुपये का कर्ज लिया है।

भाजपा नेता ने पूछा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक काफी कम दर पर लोन देते हैं, यहां तक की उनकी सरकार भी बड़े-बड़े दावे करती है कि उनकी सरकार खुद एजुकेशन लोन की योजनाएं चलाती है, तो सिसोदिया ने उनका लाभ न लेकर किसी व्यक्ति से लोन क्यों लिया? उन्होंने कहा, “यह संदिग्ध प्रतीत होता है, इसलिए मैं पूछना चाहूंगी कि क्या उन्होंने शराब नीति घोटाले के बाद यह पैसा लिया है? कहीं ऐसा तो नहीं कि पैसे की एंट्री को घुमाने का आपने प्रयास किया है?”

इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट द्वारा आठवें वेतन आयोग के गठन की मंजूरी दिए जाने का बांसुरी स्वराज ने स्वागत किया।

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने आईएएनएस से कहा, “इस फैसले के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का बहुत-बहुत आभार है। दिल्ली भाजपा उनके इस फैसले का स्वागत करती है। वेतन में 92 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी। पूरे भारत में 48.62 लाख कर्मचारी और 67.85 लाख पेंशनभोगी हैं, जिनको इससे फायदा होगा। अगर केवल दिल्ली की बात करें तो चार लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को इसका लाभ होगा। मूल वेतन 18,000 रुपए से बढ़कर 34,560 रुपये हो जाएगा। महंगाई भत्ता में भी वृद्धि होगी। घर खरीदने और किराए पर रहने में भी सहूलियत दी जाएगी। पीएम मोदी को इस दूरगामी निर्णय के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।”

–आईएएनएस

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना ‘सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड’

वाशिंगटन । सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने...

पूर्व डिप्लोमैट ने ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग की घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला बताया

नई दिल्ली । व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग की घटना को लेकर भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत की। भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स...

ट्रंप समेत चार अमेरिकी राष्ट्रपति जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार बड़े हमले से बाल-बाल बचे। ट्रंप अकेले नहीं बल्कि हमलों से बच कर निकलने वाले ऐसे अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों का इतिहास लंबा...

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली । हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11...

भाजपा सीआरपीएफ की मदद से भवानीपुर में मतदान धीमा करने की कोशिश करेगी: ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हुगली जिले के उत्तरपारा में एक चुनावी रैली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया

चंडीगढ़ । पंजाब भर से सैकड़ों महिलाओं ने, जिनका नेतृत्व राज्य भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा कर रहे थे, शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास की...

75 लाख वंचित छात्रों को 7,900 करोड़ रुपए से अधिक की शैक्षिक सहायता दी गई: वीरेंद्र कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वंचित छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के तहत, 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति लाभार्थियों...

admin

Read Previous

सैफ अली खान अटैक केस : ऑटो ड्राइवर से पूछताछ कर रही है बांद्रा पुलिस

Read Next

पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम जिले में ताजा सांप्रदायिक हिंसा, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई आठ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com