आईये जानते है फसलों के त्योहार “लोहड़ी” के बारे में

पंजाबियों का सबसे बड़ा त्योहार लोहड़ी है। इसे फसलों का त्योहार भी कहा जाता है। यह हर साल 13 जनवरी को ही खूब धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले ही आता है। जिस तरह मकर संक्रान्ति के बारे में कहा जाता है कि उस दिन से तिल के समान दिन भी धीरे-धीरे बड़ा होने लगता है और सर्दी भी कम होने लगती है। उसी तरह लोहड़ी के बारे में भी कहा जाता है कि लोहड़ी की रात साल की अंतिम सबसे लंबी रात होती है। इसके बाद दिन बड़ा होने लगता है और ठंड़ भी कम होने लगती है। लोहड़ी का त्योहार पंजाब, हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली, हिमाचल और जम्मू कश्मीर में भी बहुत ही उल्लास व उमंग के साथ मनाया जाता है। लोग खेत खलिहानों में या शहरों के मैदानों में लोग एकठ्ठे होकर आग जलाते हैं। इस आग के चारों ओर गिद्धा, भांगड़ा और लोक गीतों का जश्न मनाया जाता है।

पंजाब व हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई बड़े क्षेत्रों में में लोहड़ी का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लेकिन कोरोना वायरस को देखते हुए सुरक्षित त्योहार मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस साल भी कोरोना महामारी के चलते लोहड़ी का त्योहार लोग गाइड लाईन का पालन करते हुए मना रहे है । लेकिन दिलों में उत्साह और उमंग में कोई कमी नहीं होगी।

मीठे गुड़ में मिल गया तिल,
उड़ीं पतंग और खिल गया दिल,
आपके जीवन में आये हर दिन सुख और शांति,
इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम परिवार की तरफ से
विश यू अ हैप्पी लोहड़ी 2022।

यह हमारी 400 सौ साल की पुरानी प्रथा चली आ रही है। जो हमारी संस्कृति की पहचान है। जिसे हम बड़े ही खुशी के साथ आज भी मनाते हैं। इसके बारे में एक कथा प्रचलित है कि मुगल बादशाह अकबर के जमाने में सुन्दरी मुंदरी दो बहनें थीं। जोकि हिंदू थीं। उस समय पंजाब का जो वज़ीर था। वह मुस्लिम था और वह उन दोनों लड़कियों से निकाह करना चाहता था। जब उन लड़कियों के माता-पिता को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इन्कार कर दिया। वज़ीर ने इस बात से खफा होकर उन लड़कियों को कारावास में डाल दिया। उस समय एक दुल्ला नाम का आदमी रहता था। जब उसको इसके बारे में पता चला तो उसने बच्चियों को बचाने के लिए युद्ध किया और बच्चियों को कारावास से निकाल कर उनके मां-बाप को सौंप दिया। इस बात की शिकायत जब बादशाह अकबर से की गई तो उसे पकड़ने के लिए फौज भेजी गई और उसे पकड़ लिया गया। उसकी वीर गाथा के उपलक्ष्य में लोहड़ी की प्रथा शुरू की गई थी। इसीलिए लोहड़ी पर ये गीत गाया जाता है “सुन्दर मुंदरिये हो, तेरा कोण विचारा ,दुल्ला भटी वाला” इसके अलावा जब घर में बच्चे पैदा होते है या घर में बेटे की शादी होती है, उसके बाद आने वाली पहली लोहड़ी खूब धूमधाम से मनाई जाती है। इस त्योहार के कई दिन पहले से ही बच्चे घर-घर जाकर लोहड़ी मांगते थे। लेकिन शहरों में यह आजकल बहुत कम देखने को मिलता है। जब मैं छोटा था तो छह किलोमीटर पैदल चलकर दूसरे गांव में लोहड़ी मांगने जाया करता था।

जैसे-जैसे लोहड़ी की आग तेज हो
वैसे-वैसे हमारे दुखों का अंत हो
लोहड़ी का प्रकाश से
करोना महामारी का अंत हो
इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम परिवार की तरफ से
विश यू अ हैप्पी लोहड़ी 2022।

मूंगफली और रेवड़ियां खूब मिलती थी और हम बच्चे थैलियां भर-भरकर लाते थे। बहुत ही मजा आता था। जब कोई दस-बीस पैसा दे देता था तो हमलोग बहुत खुश हो जाते, और समझते थे कि यह तो बहुत अमीर आदमी है। उसकी हम बच्चे बहुत जय -जयकार करते थे। सभी बच्चों के पास चार-पांच रूपया हो जाता था।और जिस घर से हमें कुछ नहीं मिलता था उसके लिए हम बोलते थे कि “हुक्का बई हुक्का ए घर भुक्खा ” यानि ये घर वाले कंजूस है। आज भी जब लोहड़ी आती है तो बचपन के दिन याद आते हैं। मैं हर साल लोहड़ी मनाता हूँ। उस दिन हमारे घर में मीठा चावल जरूर बनता है और हमलोग उपले जलाते हैं और उसमें देसी घी डालते हैं। मुझे लोहड़ी का त्योहार बहुत अच्छा लगता है। मक्के के दाने खाने में अच्छे लगते हैं। जिसे पॉप कॉर्न कहा जाता है। प्रकृति में चारों तरफ बहार आ जाती है। पेड़-पौधे चमक जाते हैं, क्योंकि वसंत का आगमन हो जाता है।

——— इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

लखनऊ आईईटी में 40 छात्र पाए गए पॉजिटिव , परीक्षा स्थगित

Read Next

आईआईटी हैदराबाद में कोरोना के 120 मामले सामने आए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com