लखनऊ आईईटी में 40 छात्र पाए गए पॉजिटिव , परीक्षा स्थगित

लखनऊ, 13 जनवरी (आईएएनएस)| लखनऊ में इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के लगभग 40 छात्र कोरोना पॉजिटिव हो गए है।

जिसके बाद बुधवार को सभी 12 छात्रावासों को खाली कर दिया गया और परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।

चार छात्रावासों में 14 छात्रों को क्वारंटीन कर दिया गया है, जबकि 26 अन्य अपने अभिभावकों के साथ होम आईसोलेशन के लिए चले गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि संस्थान में 700 छात्रों के नमूने एकत्र किए गए थे, जिनमें से 40 पॉजिटिव हैं।

आईईटी के निदेशक प्रो विनीत कंसल ने कहा कि हमारे छात्रों के पॉजिटिव परीक्षण के बाद परीक्षा तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई है। हमने तीन लड़कों के छात्रावास और एक बालिका छात्रावास में 14 छात्रों को क्वारंटीन किया है। पॉजिटिवि परीक्षण करने वाले अन्य छात्रों को अपने माता-पिता के साथ जाने की अनुमति दी गई है। अभिभावकों के अनुरोध पर उन्हें होम आइसोलेशन के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि 11 जनवरी से 24 जनवरी तक होने वाली परीक्षाएं कोविड की स्थिति में सुधार होने तक स्थगित कर दी गई हैं।

बी.टेक के एक छात्र ने कहा कि कई छात्र छात्रावास में रह रहे थे क्योंकि हमारी सेमेस्टर परीक्षा आयोजित की जा रही थी। हालांकि, हमें अपने निदेशक से एक ईमेल मिला जिसमें कहा गया था कि सभी परीक्षाओं को अगली सूचना तक के लिए टाल दिया गया है, इसलिए हम घर जा रहे हैं।

–आईएएनएस

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

editors

Read Previous

कोरोना: दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान ई पास को लेकर आई नई जानकारी

Read Next

आईये जानते है फसलों के त्योहार “लोहड़ी” के बारे में

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com