रामनगरी अयोध्या में आत्मनिर्भता की नजीर बनेगी कान्हा गौशाला

अयोध्या: राम की नगरी (अयोध्या) में कान्हा की गौशाला आकर ले रही है। तकरीबन 60 फीसद से अधिक काम हो चुका है। योगी सरकार का प्रयास है कि यह गौशाला प्रदेश के लिए मॉडल बने। इसके निर्माण पर करीब आठ करोड़ रुपये की लागत आनी है। अक्टूबर 2019 में सरकार की ओर से इसकी मंजूरी भी मिल चुकी है। साथ ही पहली, दूसरी और तीसरी किश्त के रूप में धनराशि भी स्वीकृति हो चुकी है। कार्य पूर्ण होने पर इस गोशाला में करीब 15 हजार गोवंश रखे जा सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयास है कि यह गोशाला भविष्य में आत्मनिर्भरता की नजीर बने। इसके लिए गोवंश के गोबर और गोमूत्र के सहउत्पाद जैविक खाद, साबुन, अगरबत्ती, दवाएं, जैविक कीटनाशक आदि बनाकर उनकी बिक्री की जाएगी। सरकार इसकी ब्रांडिग में मदद करेगी।

आवारा कुत्ते और कुछ ऐसे ही जानवर जिनकी बढ़ती आबादी भविष्य में बड़ी संख्या में अयोध्या आने वाले देशी -विदेशी पर्यटकों के लिए समस्या न बनें, इसके लिए सरकार ने इनके बर्थ कंट्रोल (प्रजनन नियंत्रण) के लिए भी करीब 3.20 करोड़ की योजना तैयार की है।

अयोध्या के नगर आयुक्त विषाल सिंह कहते हैं, “बैसिंह स्थित नगर निगम का गोआश्रय स्थल अब कान्हा गौशाला के रूप में आकार ले रहा है। यह करीब 8 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। इसे मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका 60 प्रतिषत काम पूरा हो चुका है। इसमें रोजगार पहले से लोगों को मिल रहे हैं। इसके बनने के बाद बहुत सारे रोजगार अवसर उत्पन्न होंगे। वर्तमान में यहां करीब 1200 सौ गाय रहती है। इसे कान्हा उपवन के नाम पर विकसित किया जा रहा है।”

प्रस्ताव के आधार पर कान्हा गोशाला में बेसहारा गोवंश संरक्षित किए जाने का लक्ष्य प्रस्तावित है। पशु चिकित्सालय, बीमार एवं संक्रमित पशुओं के उपचार व्यवस्था और कांजी हाउस की भी व्यवस्था होगी। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए कार्यालय के साथ उनके रूकने व्यवस्था निगरानी के लिए वॉच टावर भी बनना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोप्रेम जगजाहिर है। गोवंश के संरक्षण व संवर्धन से उनका आत्मिक जुड़ाव है। वह जिस विष्व प्रसिद्ध गोरक्षपीठ के कर्ताधर्ता हैं, उसकी ख्याति में गोसेवा भी प्रमुख स्तंभ है। गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में देसी गोवंश की कई नस्लें देश में प्रतिष्ठित हैं। मुख्यमंत्री योगी जब भी गोरखनाथ मंदिर में होते हैं, गोसेवा से ही उनकी दिनचर्या प्रारंभ होती है। कितनी भी व्यस्तता हो, गोवंश को गुड़ चना खिलाना, उन्हें नाम से पुकारकर अपने पास बुलाकर दुलारना वह कभी नहीं भूलते।

–आईएएनएस

कर्पूरी ठाकुर हमारे समाज के प्रेरणा स्वरूप थे: जीतन राम मांझी

पटना । केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए अपने समाज के लिए प्रेरणा स्वरूप बताया। पटना...

दिल्ली: आदर्श नगर के एक बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, दो घायल अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली । दिल्ली के आदर्श नगर इलाके स्थित मेराकी बैंक्वेट हॉल, बड़ा बाग में पुलिस को शनिवार को आग लगने की सूचना मिली। पीसीआर कॉल मिलते ही स्थानीय पुलिस...

फ़ारूक़ी साहब अपने आप में आंदोलन थे |उर्दू अदब के इलियट फ़ारूक़ी पर सेमिनार

नई दिल्ली | उर्दू अदब के टी एस इलियट औऱ “कई चाँद थे सरे आसमां “ के प्रख्यात नावेलनिग़ार शम्सुर्रहमान फ़ारूक़ी अपने आप में एक आंदोलन और संस्था थे ।उन्होंने...

ओशिवारा गोलीबारी मामले में कमाल राशिद खान से पूछताछ जारी, इलाके के सभी सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

मुंबई । बॉलीवुड में अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले अभिनेता कमाल राशिद खान उर्फ केआरके मुंबई में दो राउंड फायरिंग की घटना के सिलसिले में पुलिस...

विक्रम भट्ट और उनकी बेटी के खिलाफ 13.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज, निवेश के नाम पर ली रकम

मुंबई । 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पहले ही उदयपुर जेल की हवा खा रहे मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर विक्रम भट्ट की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।...

मध्य प्रदेश : दमोह में कुएं में मिला महिला और मासूम का शव

दमोह । मध्य प्रदेश के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक कुएं में महिला और तीन माह के मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह कोई...

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से सड़कें बंद, श्रीनगर एयरपोर्ट को चालू करने में जुटा बीआरओ

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में काफी बर्फबारी और बारिश हुई। शुक्रवार को पूरे दिन हवाई और सड़क परिवहन बाधित रहा। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने शनिवार सुबह...

पश्चिम बंगाल : एसआईआर के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने के सख्त निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के दौरान कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल ने सभी जिला मजिस्ट्रेट...

सत्ता से बाहर रहते हुए लगातार गलत बयान देते रहेंगे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उप मुख्यमंत्री...

तेजस्वी यादव की सुरक्षा हटाई नहीं, कम की गई : रामकृपाल यादव

पटना । बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटाए जाने पर नीतीश कुमार की सरकार विपक्ष के निशाने पर है।...

कर्नाटक हाईकोर्ट ने बाइक टैक्सी पर लगा प्रतिबंध हटाया, राज्य को शर्तें लागू करने की अनुमति दी

बेंगलुरु । कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राज्य में बाइक टैक्सी सेवाओं पर लगा प्रतिबंध हटा दिया, जिससे संचालकों को सेवाएं फिर से शुरू करने की अनुमति मिल गई। अदालत...

दिल्ली: सिख फॉर जस्टिस के आतंकी पन्नु के खिलाफ एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी में...

editors

Read Previous

पेट्रोल-डीज़ल ने निकाला आम आदमी का तेल, मई-जून में 32 बार बढ़े दाम

Read Next

गांगुली ने घरेलू खिलाड़ियों के मैच फीस में बढ़ोत्तरी पर जताई खुशी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com