आंध्र प्रदेश: विशाखापट्टनम के आरके बीच से लापता हुई शादीशुदा महिला, जिसे खोजने में सरकार के एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो गए वह दो दिन बाद प्रेमी के साथ नेल्लोर में घूमती हुई मिल गई।
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से एक अजीबोगरीब कहानी सामने आई है। एक कपल अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मनाने सोमवार को विशाखापट्टनम के आरके बीच पर गया था। इस दौरान पत्नी गायब हो गई। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। चारों ओर खोजा गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। गायब होने की यह घटना चंद सेकेंड के भीतर हुई। महिला के पति को लगा वह समुद्र में डूब गई है। वह उसके शव की तलाश करता रहा। बाद में पता चला कि वह आंध्र के ही नेल्लोर में अपने प्रेमी के साथ है।
पति को पैर धोने के लिए कह कर साईप्रिया बीच पर चली गई। वहीं, पति श्रीनिवास फोन में व्यस्त हो गए। कुछ देर बाद जब उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो उनकी पत्नी कहीं नहीं मिली। श्रीनिवास को लगा कि उनकी पत्नी समुद्र में डूब गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 वर्षीय महिला को 27 जुलाई को स्थानिय पुलिस ने बेंगलुरु से बरामद किया। महिला का नाम साईं प्रिया है। वह विशाखापट्टनम की रहने वाली है। दो साल (2020) पहले उसने श्रीकाकुलम निवासी श्रीनिवास राव से शादी की थी। पति-पत्नी शादी की दूसरी सालगिरह पर 25 जुलाई को पहले सिंहचलम मंदिर गए, फिर समुद्र तट पर घूमने चले गए। रात को जब कपल बीच पर सैर कर रहा था, उसी वक्त पति को एक फोन आया। वह पत्नी को छोड़कर दूसरी तरफ बात करने चला गया, क्योंकि उसकी पत्नी सेल्फी ले रही थी। कुछ मिनटों के बाद वह लौटा तो पत्नी नहीं मिली। उसे लगा कि वह समुद्र में डूब गई। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ जिसमें नेवी के हेलिकॉप्टर को भी लगाया गया। तलाश में नौसेना, मरीन पुलिस, गोताखोरों, मछुआर दो दिन तक समुद्र की खाक छानते रहे। सर्च ऑपरेशन पर करीब 1 करोड़ रुपए खर्च हुए।
महिला आरके बीच से अपने प्रेमी के साथ फरार हुई और ट्रेन में बैठकर नेल्लोर के कवली पहुंची। भागने से पहले उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए थे और वह अपना फोन लेकर नहीं आई थी। नेल्लोर पहुंचने के बाद उसने नई सिम खरीदकर अपने माता-पिता को मैसेज भेजा कि वह सुरक्षित है और अपने प्रेमी रवि के साथ है।
उसने वॉट्सऐप वॉइस मैसेज भेजकर अपने माता-पिता को कहा कि उसने रवि से शादी कर ली है, इसलिए उसे ढूंढने की कोशिश न करें। उसे ढूंढने में परेशानी उठाने के लिए उसने सरकारी अधिकारियों से माफी भी मांगी। उसने अपने पेरेंट्स से कहा कि अगर उन्होंने उसकी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की तो वह जान दे देगी।
———– इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम