यूपी के चुनावी समर में ‘गठबंधन’ बना सपा का सहारा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी एक बार फिर से गठबंधन के फॉर्मूले को अपना कर सत्ता पाने की कवायद में जुट गयी है। सपा मुखिया अखिलेश यादव लगातार छोटे दलों से गठबंधन करके अपने को बड़ा पेश करने में लगे हुए हैं। हालांकि सपा के पुराने अनुभवों में गठबंधन उनके लिए ज्यादा मुफीद नहीं रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जातीय और क्षेत्रीय समीकरण दुरूस्त रखने के लिए पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी यूपी तक के दलों से गठबंधन की गांठों को मजबूत करने में जुटे हैं। वह पूर्वांचल में ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा) से हांथ मिला चुके हैं। उनके साथ गाजीपुर में रैली कर उनकी ताकत को भी अखिलेश देख चुके हैं।

तीन नए कृषि कानून के विरोध से सुर्खियों में आए राष्ट्रीय लोकदल के साथ भी उनकी पार्टी कंधे से कंधा मिलाने की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है। फॉर्मूला तय हो गया है। एलान भी जल्द होने की संभावना है। लेकिन सरकार द्वारा कानून वापस होने के बाद माहौल कितना बदला है। यह किसान आंदोलन की दशा और दिशा पर निर्भर करेगा। दिल्ली की सत्ता में काबिज आम आदमी पार्टी ने यूपी में फ्री बिजली का मुद्दा उछाल कर बढ़त लेने का प्रयास जरूर किया था। लेकिन वह इन दिनों सपा के सहयोगी बनने की राह पर दिख रहे हैं।

कुर्मी वोटों में सेंधमारी के लिए अपना दल कमेरावादी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल भी सपा के पाले में ही है। इससे अपना दल अनुप्रिया गुट को चुनौती देने में आसानी होगी।

राजनीतिक पंडित कहते हैं कि सपा की नजर इस बार गैर यादव वोटों पर है। उनका मानना है कि छोटे दलों के साथ तालमेल बैठाकर जातीय गणित सेट करके ज्यादा से ज्यादा इनका प्रतिशत अपने पाले में लेने का प्रयास हो रहा है। इसी कारण सोनभद्र और मिर्जापुर में प्रभाव रखने वाली गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ भी तालमेल हो गया है।

राजनीतिक जानकार कहते हैं कि सपा अगर गठबंधन के जरिए अच्छा प्रदर्षन नहीं कर पाती तो उसके लिए काफी मुश्किल होगी। छोटे दल भाजपा के पाले में जा सकते हैं। इस कारण सपा के अच्छे प्रदर्शन पर गठबंधन को मजबूती मिलेगी।

कई दशकों से उत्तर प्रदेश की राजनीति में गहरी पैठ रखने वाले राजीव श्रीवास्तव कहते हैं कि गठबंधन के दो बड़े प्रयोग सपा पहले भी कर चुकी है। 2017 में सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। लेकिन न कांग्रेस का वोट सपा को ट्रान्सफर हुआ। न उनका इन्हें मिला। 2019 के लोकसभा चुनाव में 29 साल बाद सपा बसपा ने गठबंधन किया। सपा का वोट मायावती को ट्रान्सफर नहीं हुआ। न मायावती का वोट सपा को ट्रान्सफर हुआ। अगर होता तो बड़ी सफलता मिलती है। अभी जो गठबंधन है उसमें वोट एक दूसरे को ट्रांसफर होंगे यह सवाल हैं। अभी सपा ने ओमप्रकाश राजभर और जयंत चौधरी के साथ गठबंधन किया है।

पश्चिम में सपा का वोट बेस मुस्लिम समुदाय में है। क्या जाट मुस्लिम के साथ वाली पार्टी को वोट देंगे। क्योंकि 2013 में मुजफ्फरनगर के दंगे हुए थे। वह जाट बनाम मुस्लिम हुए थे। ऐसे में देखना है कि मुस्लिम वोट क्या जाट के साथ आएंगे। इसी प्रकार पूरब में भी राजभर के वोट क्या यादव के साथ जाएंगे।

कई दशकों से यूपी की राजनीति पर खास नजर रखने वाले वीरेन्द्र भट्ट कहते हैं कि गैर यादव पिछड़ी जातियों को अपनी पार्टी में समेटना मुलायम सिंह यादव के समय से चुनौतीपूर्ण रहा है। यादव वर्ग किसी और दूसरी अन्य जाति को स्वीकार नहीं करते जैसे औरैया, इटावा, फरूर्खाबाद में शाक्यों की बहुलता है लेकिन इन्हे आज तक उचित भागीदारी सपा में नहीं मिली। अन्य जातियों के साथ हो रहे गठबंधन को लेकर यादव वर्ग में बेचैनी है। उनको लगता है गठजोड़ से उनके वर्ग के टिकट कम होंगे।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

editors

Read Previous

अफगान वापसी को लेकर चीन ने अमेरिका पर साधा निशाना

Read Next

पीएम मोदी ने अफगानिस्तान और द्विपक्षीय मामलों पर पुतिन से की बातचीत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com