दिल्ली में रंगा सियार खुलेआम घूम रहा है: मनोज तिवारी

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनोज तिवारी ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रंगा सियार बताया है। कहा कि दिल्ली में अभी रंगा सियार घूम रहा है। मैं दिल्ली के लोगों को सुझाव देना चाहूंगा कि वो इस रंगे सियार से सतर्क रहें।

आमतौर पर रंगे सियार का इस्तेमाल ‘धोखेबाज व्यक्ति’ के लिए जाता है।

मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल ने वादा किया था कि सत्ता में आने के बाद हम दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली और पानी देंगे। लेकिन, विडंबना देखिए कि लोगों को बिल भरने पड़ रहे हैं। लेकिन, यह सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।

उन्होंने कहा, “केजरीवाल लोगों के बीच में नया झूठ परोसने की कोशिश कर रहे हैं। जब वो जेल से आए, तो सबसे पहले उन्होंने अपनी रिमोट (आतिशी) को मुख्यमंत्री बना दिया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में घूमना शुरू कर दिया और लोगों के बीच यह दावा करने लगे कि हमने बिजली का बिल कम कर दिया। लेकिन, अब लोग सामने आकर कह रहे हैं कि ऐसा नहीं हुआ है। बिजली का बिल अभी-भी बहुत ज्यादा आ रहा है। लोगों का जीना दूभर हो चुका है। दिल्ली के लोग लगातार अपनी शिकायत दर्ज करवा रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “यह बहुत ही हैरान करने वाला है कि कैसे पलक झपकते ही रंगे सियार ने अपना रंग तुरंत बदल दिया। मुझे पता है कि लोगों को बहुत ज्यादा बिल देना पड़ रहा है।”

उन्होंने कहा, “अब रंगे सियार का नया रंग देखिए कि केजरीवाल कह रहे हैं कि 2025 में हमारी सरकार बनवा दीजिए, तो हम आपके बिजली और पानी के बिल माफ कर देंगे। अरे भई सरकार आपकी है। पूरी सत्ता आपके पास है। मुख्यमंत्री आपका है। सारी शक्तियां आपके पास है और आप कह रहे हैं कि हमें 2025 में सत्ता में आने दीजिए, तो हम आपका सारा बिल माफ कर देंगे।”

उन्होंने कहा, “हमारा सीधा-सा सवाल है कि जब आपकी सरकार है, तो आखिर बिल कैसे आ गया। इसके अलावा, अगर बिल आ गया है, तो फिर आप अगली सरकार का इंतजार क्यों कर रहे हैं। आप आज ही क्यों नहीं बिल को माफ कर देते हैं।”

उन्होंने कहा, “दिल्ली की जनता को केजरीवाल से सावधान रहने की जरूरत है। इन पर किसी भी कीमत पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। यह कभी-भी रंग बदल सकते हैं। इस सरकार को दिल्ली की जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। मैं अभी कहना चाहूंगा कि दिल्ली की जनता का अभी बिल माफ होना चाहिए। मैं कहूंगा कि एक दिसंबर से ही सभी बिल माफ नहीं होना चाहिए।”

–आईएएनएस

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

admin

Read Previous

छठ महापर्व : सांसद रवि किशन गोरखनाथ मंदिर और रामघाट पर पहुंचे

Read Next

शाहरुख खान धमकी मामला: रायुपर में पुलिस ने फैजान खान से दो घंटे पूछताछ की, 14 नवंबर को मुंबई बुलाया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com