तेलंगाना में पुलिसकर्मी ने उत्पीड़न से तंग आकर की आत्महत्या

हैदराबाद । तेलंगाना में एक पुलिस उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। कार्यस्थल पर कथित उत्पीड़न के बाद उन्होंने करीब एक हफ्ते पहले कीटनाशक खाया था। रविवार को अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

श्रीरामुला श्रीनिवास (38) भद्राद्री कोठागुडेम जिले के अश्वरावपेट पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे।

सब-इंस्पेक्टर श्रीरामुला श्रीनिवास ने अपने वरिष्ठ अधिकारी और चार सहकर्मियों के उत्पीड़न से तंग आकर 30 जून को महबूबाबाद में कीटनाशक खा लिया।

हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वारंगल जिले के निवासी सब-इंस्पेक्टर के परिवार में उनकी पत्नी, सात साल की बेटी और पांच साल का बेटा है।

मजिस्ट्रेट ने दलित पुलिस अधिकारी का बयान दर्ज किया था, जिसमें उन्होंने आत्महत्या का प्रयास करने के कारणों के बारे में जानकारी दी।

श्रीनिवास की पत्नी कृष्णवेनी की शिकायत पर पुलिस ने सर्किल इंस्पेक्टर (सीआई) जितेंद्र रेड्डी, कांस्टेबल सन्यासी नायडू, सुभानी, शेखर और शिवा नागराजू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इन सभी के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

परिवार ने आरोप लगाया कि सीआई और चार अन्य ने उन्हें भ्रष्ट अधिकारी के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे थे। उनके खिलाफ अखबारों में खबरें भी प्रकाशित करवाईं। कथित तौर पर उनके खिलाफ दो चार्ज मेमो भी जारी किए गए थे।

श्रीरामुला श्रीनिवास को इस साल फरवरी में मनुगुरु पुलिस स्टेशन से अश्वरावपेट पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर किया गया था। दलित संगठनों ने एसआई की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस बीच, उच्च अधिकारियों ने सीआई जितेंद्र रेड्डी का तबादला कर दिया है। उन्हें महानिरीक्षक कार्यालय से संबद्ध किया गया है। चार कांस्टेबलों को भी एसपी कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

पीएम मोदी ने कहा, ऑस्ट्रिया की यात्रा से दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे

Read Next

झारखंड के देवघर में तीन मंजिला भवन गिरा, मलबे में कई लोग दबे, रेस्क्यू में जुटी एनडीआरएफ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com