पीएम मोदी ने कहा, ऑस्ट्रिया की यात्रा से दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि 9 जुलाई से शुरू होने वाली उनकी ऑस्ट्रिया यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने का एक बड़ा अवसर है।

प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रियाई चांसलर की एक पोस्ट का जवाब देते हुए एक्स पर लिखा, “धन्यवाद, चांसलर कार्ल नेहमर। इस ऐतिहासिक अवसर पर ऑस्ट्रिया की यात्रा करना वास्तव में सम्मान की बात है। दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने पर चर्चा का इंतजार कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन के साझा मूल्य वो आधार हैं, जिस पर हम एक और घनिष्ठ साझेदारी का निर्माण करेंगे।”

पीएम मोदी 9 जुलाई को मास्को से ऑस्ट्रिया जाएंगे। यह 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा होगी।

वियना में अपने प्रवास के दौरान, पीएम मोदी ऑस्ट्रियाई राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलन से मुलाकात करेंगे और चांसलर नेहमर के साथ बातचीत करेंगे। दोनों नेता भारत और ऑस्ट्रिया के बिजनेस लीडर्स को भी संबोधित करेंगे।

इससे पहले, शनिवार को ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने प्रधानमंत्री की वियना की आगामी यात्रा को “विशेष सम्मान” करार देते हुए कहा था कि वह इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एक्स पर एक पोस्ट में, ऑस्ट्रियाई चांसलर ने कहा, “यह यात्रा एक विशेष सम्मान है। यह चालीस वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा है और भारत के साथ राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के अवसर पर एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।”

उन्होंने कहा, “हमारे पास अपने द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने और कई भू-राजनीतिक चुनौतियों पर निकट सहयोग के बारे में बात करने का अवसर होगा।”

पीएम मोदी अपनी यात्रा के दौरान वियना में भारतीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत भी करेंगे।

शुक्रवार को, विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने ऑस्ट्रिया को एक “महत्वपूर्ण मध्य यूरोपीय देश” कहा। उन्होंने कहा, ऑस्ट्रिया बुनियादी ढांचा, नवीकरणीय ऊर्जा, उच्च प्रौद्योगिकी क्षेत्रों, स्टार्टअप, मीडिया और मनोरंजन में द्विपक्षीय सहयोग के लिए उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने भारत-ऑस्ट्रिया के बीच बढ़ते व्यापार और निवेश संबंधों पर भी रोशनी डाली। इसमें फरवरी 2024 में भारत-ऑस्ट्रिया स्टार्टअप ब्रिज का शुभारंभ भी शामिल है।

विदेश सचिव क्वात्रा ने कहा, “हमें विश्वास है कि इस यात्रा से हमें द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न क्षेत्रों, साथ ही आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा करने और हमारी साझेदारी के दायरे को व्यापक बनाने में मदद मिलेगी।”

–आईएएनएस

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, 48 घंटों में होर्मुज स्ट्रेट न खोलने पर पावर प्लांट्स पर करेंगे हमला

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान 48 घंटों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह से नहीं खोलता है तो संयुक्त राज्य अमेरिका...

इजरायल के न्यूक्लियर सिटी अराद और डिमोना पर ईरान का बड़ा मिसाइल हमला, 100 से ज्यादा घायल, 11 की हालत गंभीर

तेल अवीव । इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में ईरान ने बड़ा मिसाइल अटैक किया है। शनिवार को दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद में...

ईरान ने क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा, युद्ध खत्म करने के लिए दोहराई शर्तें

तेहरान । ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने पश्चिम एशिया में बिना किसी विदेशी दखल के शांति, सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के देशों को मिलाकर एक...

जी7 ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों की निंदा की, कहा- ‘इससे वैश्विक सुरक्षा को खतरा है’

वॉशिंगटन । जी7 देशों ने रविवार को मिडिल ईस्ट के कई देशों में आम लोगों और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की। साथ ही, जी7 देशों...

डिमोना और अराद में ईरान के हमले के बाद पीएम नेतन्याहू ने लिया स्थिति का जायजा, जरूरी मदद का दिया निर्देश

तेल अवीव । ईरान ने इजरायल के परमाणु ठिकाने पर बड़ा हमला किया है। ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहरों में न्यूक्लियर सिटी डिमोना के साथ अराद में बड़ा मिसाइल...

श्रीलंका में ईंधन की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, बस सेवाएं प्रभावित

कोलंबो । श्रीलंका की सरकारी स्वामित्व वाली सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने ईंधन की कीमतों में संशोधन की घोषणा की। ऑटो डीजल, पेट्रोल और केरोसिन सहित सभी ईंधन उत्पादों की कीमतों...

फ्लोरिडा में यूक्रेन-यूएस के वार्ताकारों की बैठक, एनएसडीसी सचिव बोले- ‘मुख्य मुद्दों’ पर हुई चर्चा

फ्लोरिडा । यूक्रेन-यूएस के प्रतिनिधिमंडल ने फ्लोरिडा राज्य में हुई नई बातचीत में "खास मुद्दों" और यूक्रेन संकट को सुलझाने के अगले कदमों पर चर्चा की। यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा...

रॉबर्ट मुलर : आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिकी संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाली शख्सियत

वॉशिंगटन । फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के पूर्व डायरेक्टर रॉबर्ट एस. मुलर III को एक ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जा रहा है जिनका व्यक्तित्व शांत था लेकिन...

अमेरिका विश्व ऊर्जा बाजार पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है: रूसी विदेश मंत्री

मॉस्को । रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूसी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ग्लोबल एनर्जी मार्केट में अपना दबदबा बनाने की नीति अपना रहा...

केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर होगा : आरपी सिंह

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। भाजपा नेता का...

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

मॉस्को । ब्रिटिश मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि एक न्यूक्लियर पावर वाली रॉयल नेवी सबमरीन अरब सागर में पहुंच गई है, जो ईरान पर क्रूज मिसाइल...

अफगानिस्तान ने लगाया आरोप, युद्धविराम के बावजूद पाकिस्तान डूरंड लाइन पर कर रहा गोलाबारी

काबुल । पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने ईद के मद्देनजर 18 से 23 मार्च अस्थायी युद्ध विराम पर सहमति जताई है, लेकिन अफगानिस्तान का आरोप है कि पाकिस्तान की सेना युद्ध...

admin

Read Previous

सुप्रीम कोर्ट में नीट-यूजी परीक्षा से संबंधित याचिकाओं पर सोमवार को होगी सुनवाई

Read Next

तेलंगाना में पुलिसकर्मी ने उत्पीड़न से तंग आकर की आत्महत्या

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com