देशभक्ति करिकुलम भारत की प्रगति यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा: केजरीवाल

नई दिल्ली, 29 सितम्बर| शहीद भगत सिंह की जयंती के मौके पर राजधानी दिल्ली में केजरीवाल सरकार द्वारा देशभक्ति पाठ्यक्रम का शुभांरभ किया गया है। इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा, देशभक्ति करिकुलम भारत की प्रगति यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा, जो बच्चों में कम उम्र से ही देशभक्ति की भावना जगाएगा, जिससे वे सच्चे देशभक्त बनेंगे जो नौकरियों में अपने देश के प्रति सच्चे रहेंगे।

केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूल के सैकड़ों शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति में छत्रसाल स्टेडियम में देशभक्ति पाठ्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा, “इस पाठ्यक्रम के साथ, हम ना केवल डॉक्टर, इंजीनियर, वकील और अन्य पेशेवर तैयार करेंगे, बल्कि हम एक देशभक्त डॉक्टर, एक देशभक्त इंजीनियर और एक देशभक्त वकील तैयार करेंगे, जो अपने देश को सबसे पहले रखेंगे। वे अब मनी फैक्टर से प्रेरित नहीं होंगे। इसके बजाय, वे वही करेंगे जो उनके देश और देशवासियों के लिए सबसे अच्छा है।”

नए पाठ्यक्रम की व्याख्या करते हुए दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, “हम इस पाठ्यक्रम को एक वर्ष में 100 स्वतंत्रता सेनानियों की कहानियों के साथ शुरू कर रहे हैं। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होगा, वह लगभग 700- 800 ऐसे लोग, जिन्होंने अपने देश और अपने साथी देशवासियों के लिए उल्लेखनीय काम किया। इसके अलावा, 45 मिनट की कक्षा के पांच मिनट ‘देशभक्ति ध्यान’ के लिए समर्पित होंगे, जिसके दौरान छात्र दैनिक आधार पर किसी भी पांच स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में विचार करेंगे।”

इस महीने की शुरूआत में, सिसोदिया ने आईएएनएस से कहा था, “देशभक्ति केवल देश के प्रतीकों का सम्मान करने तक ही सीमित नहीं है, इसका मतलब अपने लोगों का भी सम्मान करना है। हम अपने बच्चों में इस भावना को पैदा करना चाहते हैं। यह पाठ्यक्रम ‘सीमित राष्ट्रवाद’ तक सीमित नहीं होगा, यह अपनेपन की भावना के महत्व पर जोर देगा।”

“हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे, हमारे नागरिक यह समझें कि यदि कोई व्यक्ति नवरात्रि के मौसम में फलों की जमाखोरी कर रहा है या मिलावटी दूध से बनी मिठाई बेच रहा है, तो यह राष्ट्र के लिए एक अपकार है, क्योंकि कोई जनता को धोखा नहीं दे सकता है और फिर भी खुद को देशभक्त कह सकता है। अगर हम एक देश में एक साथ रह रहे हैं, तो हमें इसके संसाधनों को समान रूप से साझा करना होगा और इसके समग्र विकास की दिशा में काम करना होगा।”

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

पंजशीर रेसिस्टेंस फोर्स घाटियों और गुफाओं में छिपे हैं: तालिबान

Read Next

टेलीग्राम ग्रुप वीडियो कॉलिंग जोड़ रहा है

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com