पंजशीर रेसिस्टेंस फोर्स घाटियों और गुफाओं में छिपे हैं: तालिबान

नई दिल्ली, 11 सितम्बर (आईएएनएस)| पंजशीर के सभी जिलों और प्रांतीय केंद्र पर तालिबान द्वारा कब्जा किए जाने का दावा किए जाने के पांच दिन बाद, रेसिस्टेंस फ्रंट के एक कमांडर ने एक रिकॉर्डेड वीडियो संदेश में कहा कि आतंकवादी समूह की मौजूदगी का मतलब युद्ध का अंत नहीं है। कमांडर सालेह रिगिस्तानी ने कहा कि वे तालिबान बलों से लड़ना जारी रखेंगे।

टोलो न्यूज ने शुक्रवार को रिगिस्तानी के हवाले से कहा, “मुझे यकीन है कि मुजाहिदीन, प्रतिरोध बल और आपके बेटे आपके मूल्यों और सम्मान की रक्षा के लिए अपनी मौत तक लड़ेंगे।”

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता अब्दुल लतीफ पेद्रम ने कहा, “अभी, पंजशीर प्रतिरोध का केंद्र है और सभी पहाड़ों में प्रतिरोध बल मौजूद हैं।”

रिगिस्तानी ने यह भी कहा कि पंजशीर में लोग भूख और दवा की कमी का सामना कर रहे हैं।

तालिबान ने हालांकि कहा कि कुछ विपक्षी लड़ाके पहाड़ों पर भाग गए थे लेकिन उन्हें सामान्य जीवन में लौटने के लिए मनाने के लिए बातचीत जारी है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि तालिबान के सांस्कृतिक आयोग के सदस्य अनामुल्ला समांगानी ने कहा कि तालिबान बलों ने पंजशीर के सभी हिस्सों पर कब्जा कर लिया है और किसी भी सार्वजनिक तरीके से प्रतिरोध बल वहां नहीं हैं।

उन्होंने कहा, “उनकी कोई सार्वजनिक उपस्थिति नहीं है, वे घाटियों और गुफाओं में छिपे हुए हैं। उनके साथ बातचीत चल रही है और हम उन्हें अपने लोगों के बीच शांतिपूर्ण और सामान्य जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं।”

हालांकि र्पिोटों से संकेत मिला है कि दोनों पक्ष तीन दिवसीय अनौपचारिक युद्धविराम पर सहमत हुए हैं, लेकिन किसी भी पक्ष ने र्पिोटों की पुष्टि नहीं की है।

इस बीच, ईरान के प्रतिनिधि ने पंजशीर में युद्ध को ‘भ्रातृहत्या’ कह कर संबोधित किया।

पंजशीर के कई निवासियों ने कहा कि लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि प्रांत की ओर जाने वाली सड़केंअवरुद्ध हैं और दूरसंचार सेवाएं काम नहीं कर रही हैं।

पंजशीर निवासी अफसाना मोहम्मदी ने टोलो न्यूज के हवाले से कहा, “लोगों के पास भोजन नहीं है। बच्चों को बिजली की जरूरत है और लोग अलग-अलग इलाकों में बिखरे हुए रह रहे हैं।”

प्रांत के एक स्थानीय रिपोर्टर अब्दुलवासी अल्मास ने कहा, “पंजशीर में दूरसंचार सेवाएं पूरी तरह से ठप हैं और बिजली की कमी एक और बड़ी समस्या है।”

पंजशीर पर कब्जा करने के बाद, तालिबान के एक प्रवक्ता ने कहा कि पंजशीर में जल्द ही बिजली और दूरसंचार सेवाएं होंगी और सड़कें खुल जाएंगी।

–आईएएनएस

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श बैठक, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और पापुआ न्यू गिनी के बीच दूसरी विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) बैठक 12 जून 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित की गई। दोनों देशों के बीच...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चिकित्सा उपकरणों के निर्यात लाइसेंस संबंधी जरुरतों को और कड़ा किया

वाशिंगटन । अमेरिकी वित्त विभाग ने उन चिकित्सा उपकरणों की एक सूची जारी की है, जिनके उत्तर कोरिया को निर्यात के लिए अब "विशिष्ट प्राधिकरण" की आवश्यकता होगी। यह जानकारी...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची बोले- अमेरिकी कार्रवाई से अप्रैल का सीजफायर निष्प्रभावी हो गया

तेहरान । ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने गुरुवार को कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका के नए हमलों ने दोनों पक्षों के बीच अप्रैल में हुए सीजफायर...

भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिका की कार्रवाई की निंदा, ईरान ने जहाजों पर हमलों को बताया ‘समुद्री डकैती’

नई द‍िल्‍ली । ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर हमले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इन घटनाओं में भारतीय...

अमेरिकी सीनेट की सुनवाई में चीन के साथ एआई की होड़ मुख्य मुद्दा बनी

वॉशिंगटन । अमेरिका की दोनों पार्टियों के सांसदों ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत नहीं करता है, तो उसे चीन...

ईरान में नया नेतृत्व उभरा, उनके पास देश के पुनर्निर्माण का मौका : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि हाल ही में अमेरिका की सैन्य कार्रवाई ने ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को बदल दिया है। उनके मुताबिक, तेहरान...

बांग्लादेश: जशोर में जुबो लीग कार्यकर्ता की हत्या पर अवामी लीग का कड़ा विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग

ढाका । बांग्लादेश की अवामी लीग ने जशोर जिले में पार्टी के एक कार्यकर्ता की हत्या की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने कहा कि यह घटना देश में राजनीतिक...

पाकिस्तान: बन्नू में हथियारबंद हमलावरों का कहर, दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में अलग-अलग घटनाओं में हथियारबंद हमलावरों की गोलीबारी में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह...

editors

Read Previous

पीएम मोदी ने की UNSC की अध्यक्षता, समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद के खात्मे पर दिया जोर

Read Next

देशभक्ति करिकुलम भारत की प्रगति यात्रा में मील का पत्थर साबित होगा: केजरीवाल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com