दलित, मुस्लिमों, पिछड़ों को एक मंच पर लाने की कवायद में जुटा भागीदारी संकल्प मोर्चा

लखनऊ, 30 अगस्त (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में होंने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर छोटे सियासी दल अपनी जमीन तलाशने की मुहिम में जुट गये हैं। इसी के तहत भागीदारी संकल्प मोर्चा को लेकर आगे बढ़ रहे ओमप्रकाश राजभर ने फिलहाल एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के साथ आजाद समाज पार्टी के चीफ चंद्रशेखर से मुलाकात की और आगामी रणनीति पर मंथन किया। राजनीतिक हलकों में इसे दलित, पिछड़े व मुस्लिम वोटरों को एक मंच पर लाने की कवायद बताया जा रहा है।

दरअसल गठजोड़ की चर्चा तब बल मिल गया , जब ओवैसी ने अपने ट्वीटर हैंडल से ओमप्रकाश राजभर और चन्द्रशेखर रावण की फोटो शेयर कर दी, इसके बाद यूपी की सियासत में कई प्रकार की अटकलें लगायी जाने लगी। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व में बने भागीदारी संकल्प मोर्चा में चन्द्रशेखर की आजाद समाज पार्टी भी शामिल हो सकती है। ओवैसी की पार्टी पहले से इसका हिस्सा है।

तरह तरह की अटकलें लगायी जा रहा कहा जा रहा है कि अगर ये तीनों दल एक साथ आते हैं तो विधानसभा चुनाव में कई पार्टियों को अपनी रणनीति बदलनी पड़ सकती है। यादव, मुस्लिम व पिछड़े वोट बैंक के सहारे यूपी की सत्ता का ख्वाब देख रहे अखिलेश के गठबंधन को भी यह प्रभावित कर सकता है। चन्द्रशेखर की पार्टी पहले ही बसपा के बेस वोटरों पर अपनी निगाहें गड़ाए बैठा है।

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “तमाम लोग मुस्लिम मुद्दे पर खमोश क्यों है। 6 दिसंबर के बारे में कोई नहीं बोलता है। मुजफ्फरनगर के दंगे में 50 हजार लोग बेघर हुए उनको न्याय नहीं मिला है। उस समय किसकी सरकार थी। योगी सरकार ने आते ही 70 लोगों के केस हटा दिए है। यूपी के मुस्लिम को राजनीतिक रूप मजबूत करना जरूरी है। अखिलेश सत्ता में आने से पहले मुस्लिम यादव (एम-वाई) की बात करते हैं। जब सत्ता में आते हैं तो वाई-वाई करते है।”

सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “हमारे पास तीन विकल्प हैं सपा, बसपा व कांग्रेस। सात सितंबर के बाद हम अभियान चलाएंगे, इसके बाद तय करेंगे कि हम किसके साथ चुनाव में जाएंगे। भाजपा के साथ बिल्कुल नहीं जाएंगे।”

आजाद समाज पार्टी के संस्थापक चन्द्रशेखर ने कहा, “उनकी पार्टी 2022 में एक बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। यह तो समय बताएगा कि किसका वोट कटेगा, किसका बंटेगा।”

राजनीतिक विश्लेषक सिद्धार्थ कलहंस कहते हैं, “तीनों लोगो को अलग-अलग होने पर अपनी ताकत का अंदाजा हो गया। उनको लगने लगा कि साथ रहने पर बारगैनिंग पावर मिलेगी और पार्टियों में तवज्जों भी मिलेगा। ओवैसी, रावण भाजपा में नहीं जा सकते है। अखिलेश के यहां अब गुंजाइश नहीं बची है। कांग्रेस के साथ उनका विकल्प बचा है। कांग्रेस भी ओवैसी को नहीं लेना चाहेंगे। अब यह लोग ओवैसी को कैसे अडजस्ट करेंगे। इस पर विचार हो रही है, क्योंकि कई मौके पर राजभर कांग्रेस की तारीफ कर चुके है।”

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

editors

Read Previous

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से विलियमसन के बाद जैमीसन भी बाहर, टेस्ट मैचों में लेंगे हिस्सा

Read Next

आपका मन मोह लेगा अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लगा बिहार मंडप

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com