महाराष्ट्र की मदर टेरेसा: 12 सौ बच्चों की पद्मश्री ‘मां’ सिंधुताई सपकाल का निधन

महाराष्ट्र की मदर टेरेसा के रूप में फेमस पद्मश्री सिंधुताई सपकाल का मंगलवार रात पुणे में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 73 वर्षीय सिंधुताई सेप्टीसीमिया से पीड़ित थीं और पिछले डेढ़ महीने उनका इलाज पुणे के गैलेक्सी हॉस्पिटल में जारी था। पिछले साल उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने रात्री 8:30 बजे अंतिम सांस ली है।

बेघर बच्चों की देखरेख करने वाली सिंधुताई के लिए कहा जाता है कि इनके 1200 बच्चे, 150 से ज्यादा बहुएं और 300 से ज्यादा दामाद हैं। सिंधु ताई ने अपनी जिंदगी अनाथ बच्चों की सेवा में गुजारी दी, उनका पेट भरने के लिए कभी ट्रेनों में भीख तक मांगी।

जानकारी के मुताबिक, एक महीने पहले सिंधुताई सपकाल का हार्निया का ऑप्रेशन हुआ था। उनका इलाज पुणे के गैलेक्सी केयर अस्पताल में चल रहा था। जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। यह जानकारी पुणे के गैलेक्सी केयर अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ शैलेश पुंतंबेकर ने दी है।

———–अनाथ बच्चों का पेट भरने के लिए सड़कों पर मांगी भीख————

अनाथ बच्चों का पेट भरने के लिए उन्होंने सड़कों पर भीख तक मांगी। पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर सिंधुताई ने कहा कि यह पुरस्कार मेरे सहयोगियों और मेरे बच्चों का है। उन्होंने लोगों से अनाथ बच्चों को अपनाने की अपील की है।

सिंधुताई सपकाल को ‘माई’ कहा जाता था। उन्होंने ने पुणे में सनमती बाल निकेतन संस्था नाम का एक अनाथालय चलाया है। उन्होंने अपने जीवन में 1,200 से ज्यादा अनाथ बच्चों को गोद लिया। इसके साथ ही उनको पढ़ा-लिखाकर काबिल बनाया। इनमें से कई लोग आज खुद अनाथालय चलाते हैं। सिंधुताई को अपनी सामाजिक सेवा के लिए कई पुरस्कार मिले हैं।

की थी, वह आगे भी पढ़ना चाहती थीं लेकिन शादी के बाद ससुराल वालों ने उनके इस सपने को पूरा नहीं होने दिया।

—————–सिंधु ताई को ससुराल और मायके में नहीं मिली जगह——-
पढ़ाई से लेकर ऐसे कई छोटे बड़े मामले आए, जिसमें सिंधु ताई को हमेशा अन्याय का सामना करना पड़ा। उन्होंने इसके खिलाफ आवाज भी उठाई लेकिन अंजाम ये हुआ कि जब वह प्रेग्नेंट थीं तो ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने घर से निकाला लेकिन उनके मायके वालों ने भी अपने यहा रखने से मना कर दिया।

———————-सिंधु ताई को मिला सम्मान————————
उनके इस नेक काम के लिए सिंधु ताई को अब तक 700 से ज्यादा सम्मान मिला है। उन्हें अब तक मिले सम्मान से प्राप्त हुई रकम को सिंधु ताई ने अपने बच्चों के लालन पोषण में खर्च कर दिया। उन्हें डी वाई इंस्टिटूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च पुणे की तरफ से डॉक्टरेट की उपाधि भी मिल चुकी है। उनके जीवन पर मराठी फिल्म मी सिंधुताई सपकल बनी है जो साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को 54वें लंदन फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया जा चुका है।

—————-ऐसे मिली बेघर बच्चों को घर देने की प्रेरणा————————–
ट्रेन में भीख मांगने के बाद वे स्टेशन पर ही रहती थीं। एक दिन रेलवे स्टेशन पर सिंधुताई को एक बच्चा मिला। यहीं से उन्हें बेसहारा बच्चों की सहायता करने की प्रेरणा मिली। इसके बाद शुरू हुआ एक अंतहीन सिलसिला, जो आज महाराष्ट्र की 6 बड़ी समाजसेवी संस्थाओं में तब्दील हो चुका है। इन संस्थाओं में 1500 से ज्यादा बेसहारा बच्चे एक परिवार की तरह रहते हैं। सिंधुताई की संस्था में ‘अनाथ’ शब्द का इस्तेमाल वर्जित है। बच्चे उन्हें ताई (मां) कहकर बुलाते हैं। इन आश्रमों में विधवा महिलाओं को भी आसरा मिलता है। वे खाना बनाने से लेकर बच्चों की देखरेख का काम करती हैं।

—————-सिंधुताई को 700 से ज्यादा पुरस्कार मिले——————————–
पद्मश्री सिंधुताई को अब तक 700 से ज्यादा सम्मान से नवाजा जा चुका है। उन्हें अब तक मिले सम्मान से जो भी रकम मिली, वह भी उन्होंने बच्चों के पालन-पोषण में खर्च कर दी। सिंधुताई को पाटिल इंस्टिट्यूट की तरफ से डॉक्टरेट की उपाधि भी दी गई है। सिंधुताई के जीवन पर बनी एक मराठी फिल्म ‘मॉ सिंधुताई सपकाल’ साल 2010 में रिलीज हुई थी और इसे 54वें लंदन फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था।

—————–अनाथ बच्चों का पेट भरने के लिए सड़कों पर मांगी भीख———————-

अनाथ बच्चों का पेट भरने के लिए उन्होंने सड़कों पर भीख तक मांगी। पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर सिंधुताई ने कहा कि यह पुरस्कार मेरे सहयोगियों और मेरे बच्चों का है। उन्होंने लोगों से अनाथ बच्चों को अपनाने की अपील की है।

——————ट्रेन में भीख मांगी, श्मशान घाट से चिता की रोटी खाई—————————-
महाराष्ट्र के वर्धा जिले के एक सामान्य गोपालक परिवार में सिंधुताई सपकाल का जन्म 14 नवंबर, 1948 को हुआ था। रूढ़िवादी परिवार होने के कारण सिंधुताई को चौथी क्लास में स्कूल छोड़ना पड़ा। 10 साल की उम्र में 20 साल के व्यक्ति से शादी हुई। कुछ साल बाद वह गर्भवती हो गई। पति ने 9वें महीने में पेट में लात मारी और उन्हें घर से निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने बेहोशी की हालत में गायों के बीच एक बेटी को जन्म दिया फिर अपने हाथ से नाल भी काटी। बेघर होने के चलते उन्होंने बेटी को स्टेशन पर छोड़ दिया। इन सब बातों ने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया। उन्होंने आत्महत्या करने की भी सोची। बाद में अपना पेट भरने के लिए ट्रेन में भीख भी मांगी। कभी-कभी श्मशान घाट में चिता की रोटी भी खाई।

————–राष्ट्रपति कोविंद बोले- सिंधुताई का जीवन सेवा की प्रेरक गाथा————

डॉ. सिंधुताई सपकाल के निधन के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताते हुए कहा कि सिंधुताई का जीवन साहस, समर्पण और सेवा की प्रेरक गाथा था। वह अनाथों, आदिवासियों और हाशिए के लोगों से प्यार करती थीं और उनकी सेवा करती थीं। उनके परिवार और अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

————-पीएम मोदी ने कहा- सिंधुताई के निधन से आहत हूं——————–
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. सिंधुताई सपकाल के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंधुताई सपकाल को समाज के लिए उनकी नेक सेवा के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने हाशिए के समुदायों के बीच भी बहुत काम किया। उनके निधन से आहत हूं। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।

————-इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम

मलेरिया के ट्रांसमिशन पैटर्न को बदलने में जलवायु परिवर्तन जिम्‍मेदार : विशेषज्ञ

नई दिल्ली । गुरुवार को विश्व मलेरिया दिवस पर विशेषज्ञों ने कहा कि मलेरिया के ट्रांसमिशन पैटर्न को बदलने में जलवायु महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मच्छर जनित बीमारी के बारे...

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट से भरा पर्चा

कन्नौज । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को कन्नौज सीट ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल समेत कई...

भारत में पहली बार नेशनल वीमेंस हॉकी लीग, 30 अप्रैल से 9 मई तक रांची में आयोजन

रांची । भारत में पहली बार नेशनल वीमेंस हॉकी लीग (एनडब्ल्यूएचएल) आगामी 30 अप्रैल से 9 मई तक रांची में आयोजित की जाएगी। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने...

वकीलों, पक्षकारों को व्यक्तिगत रूप से मैसेज व्हाट्सएप पर मिलेंगे : सीजेआई

नई दिल्ली । भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट की आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) सेवाओं के साथ व्हाट्सएप मैसेजिंग सेवाओं के एकीकरण का ऐलान...

बसपा ने तीन सीटों पर उतारे उम्मीदवार, रायबरेली से ठाकुर प्रसाद यादव को टिकट

लखनऊ । लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गुरुवार को तीन उम्मीदवारों की एक और सूची घोषित की। कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली में पार्टी...

मां महबूबा मुफ्ती के लिए चुनाव प्रचार करने निकलीं बेटी इल्तिजा मुफ्ती

अनंतनाग । यूं तो जम्मू-कश्मीर में लोकसभा की महज पांच सीटें हैं, लेकिन राजनीतिक दृष्टिकोण से इनका व्यापक महत्व है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव से पहले इन...

बंगाल शिक्षक भर्ती मामला : हाईकोर्ट ने प्रश्नपत्र त्रुटियों की समीक्षा के लिए विशेष समिति बनाने का निर्देश दिया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा प्रश्न पत्रों में कथित त्रुटियों की समीक्षा के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट ने विशेष समिति गठित करने का...

भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने रैली करने के बाद भरा पर्चा

हैदराबाद | भाजपा की हैदराबाद से लोकसभा उम्मीदवार माधवी लता ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करने से पहले चारमीनार से एक रैली निकाली। नामांकन दाखिल करने के लिए हैदराबाद...

पूर्व डीजीपी वीडी राम तीसरी बार पलामू से सांसद बनने की रेस में, पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह पहुंचे हौसला बढ़ाने

रांची । झारखंड के डीजीपी रहे विष्णु दयाल राम पलामू लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार सांसद बनने की रेस में हैं। बुधवार को उन्होंने बतौर भाजपा प्रत्याशी नामांकन का...

केंद्र में बनेगी कांग्रेस की सरकार : तेलंगाना सीएम

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस पार्टी ही केंद्र में अगली सरकार बनायेगी। सिकंदराबाद लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार डी. नागेंद्र...

सैम पित्रोदा के बयान से पूरी तरह बेनकाब हो गई कांग्रेस : अमित शाह

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सैम पित्रोदा के 'विरासत टैक्स' को लेकर दिए गए बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि...

बंगाल में भाजपा के 35 सीटें जीतने से मिलेगी अवैध घुसपैठ से मुक्ति की गारंटी : अमित शाह

कोलकाता । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि यदि 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा के 18 सीटें जीतने से अयोध्या में राम...

editors

Read Previous

गोवा में कांग्रेस-टीएमसी आमने सामने

Read Next

सऊदी का राजदूत वापस बुलाने का फैसला दुखद: लेबनान के पीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published.

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com