सांसद सौगत रॉय को धमकी, पार्टी नेता जयंत सिंह की रिहाई नहीं हुई तो जान से मार देंगे

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस के सांसद और वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने गुरुवार को दावा किया कि उन्हें जयंत सिंह की रिहाई को लेकर धमकी भरे कॉल आए हैं।

लोकसभा सांसद सौगत रॉय ने कहा कि स्थानीय तृणमूल नेता जयंत सिंह की रिहाई का प्रबंध न करने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।

जयंत सिंह उत्तर 24 परगना के अरियादाहा इलाके के टीएमसी नेता है। पुलिस ने उन्हें पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था।

जानकारी के अनुसार, जयंत सिंह को भीड़ द्वारा की गई हिंसा का मुख्य संदिग्ध बनाया गया है।

सौगत रॉय ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा, “मेरे मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने पहले तो अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और फिर मुझे धमकी दी कि अगर मैंने पार्टी नेता जयंत सिंह की रिहाई का प्रबंध नहीं किया तो वह मुझे जान से मार देगा। मुझे दो बार कॉल आई।”

सांसद ने बताया कि उन्होंने बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि वे उनके द्वारा दिए गए नंबर से कॉल करने वाले की पहचान करें।

सौगत रॉय सत्तारूढ़ पार्टी के दूसरे नेता हैं जिन्हें सिंह की गिरफ्तारी के मामले में जान से मारने की धमकी मिली है।

मदन मित्रा ने बुधवार को कहा था, “मुझे डर है कि मुझे कभी भी गोली मार दी जा सकती है। मैं इस मामले में पुलिस के खिलाफ मुखर रहा हूं। यह संभव है कि पुलिस असामाजिक तत्वों से यह कहे कि मदन मित्रा के दबाव के कारण उन्हें कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ा। यह पुराना खेल है।”

विपक्षी नेताओं ने कहा कि इन असामाजिक तत्वों को संरक्षण देने के कारण अब सत्ताधारी पार्टी के नेताओं को कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है।

–आईएएनएस

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

बिहार में सरकारी शिक्षकों के कोचिंग एवं निजी ट्यूशन पढ़ाने पर सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

पटना । बिहार सरकार ने सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा कोचिंग, निजी ट्यूशन और व्यावसायिक संस्थानों में पढ़ाने की गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने...

दिल्ली: सीआईएसएफ ने ड्रग्स की तस्करी को किया नाकाम, 4.411 किलो हशीश जब्त

नई दिल्ली । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के इंटरनेशनल डिपार्चर एरिया में संदिग्ध साइकोट्रोपिक पदार्थ (नशीला पदार्थ) जब्त किया है। चेक-इन एरिया में सीआईडब्ल्यू...

जे.जे. अस्पताल के विस्तार के लिए 11 एकड़ जमीन सौंपने की मांग, मिलिंद देवड़ा ने एकनाथ शिंदे को लिखा पत्र

मुंबई । शिवसेना सांसद और राज्यसभा की अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। उन्होंने मुंबई स्थित सर...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

दिल्ली में हीट वेव से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, राहत उपाय बढ़ाने के निर्देश

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली में एक बार फिर बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की...

तृणमूल के दो सांसदों और एक विधायक ने बंगाल के सीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाग लिया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में पूर्वी मिदनापुर जिले के कोलाघाट में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के दो बागी लोकसभा सदस्यों और एक विधायक ने...

झारखंडः जल जीवन मिशन की निगरानी के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग का निर्देश, जल संरक्षण के लिए बनेगी दीर्घकालिक योजना

रांची । झारखंड सरकार ने जल जीवन मिशन की योजनाओं की निगरानी को और प्रभावी बनाने, भू-जल स्तर सुधारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के...

यौन हिंसा के मामलों में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, जीरो एफआईआर से पुनर्वास तक के लिए जारी किए 19 निर्देश

रांची । झारखंड हाईकोर्ट ने यौन हिंसा और दुष्कर्म पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुनर्वास व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार और पुलिस...

भाजपा की आपत्ति के बाद मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज, सूचना छिपाने का आरोप

भोपाल । मध्य प्रदेश में राज्यसभा के चुनावों के रिटर्निंग ऑफिसर ने मंगलवार को कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज कर दिए। इससे पहले दिन में,...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

admin

Read Previous

सौरव गांगुली ने इंडियन रेसिंग फेस्टिवल में कोलकाता रॉयल टाइगर्स टीम खरीदी

Read Next

महिला के लिव-इन पार्टनर पर नहीं चल सकता क्रूरता का मुकदमा : केरल हाई कोर्ट

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com