इंडिया ब्लॉक नाम की वस्तु अब धरती पर नहीं : शाहनवाज हुसैन

नई दिल्ली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को महाराष्ट्र के शिरडी में इंडिया ब्लॉक को घमंडिया गठबंधन संबोधित करते हुए कहा कि यह अब टूटने की कगार पर है। इस पर भारतीय जनता पार्टी नेता शाहनवाज हुसैन ने गृहमंत्री का समर्थन करते हुए कहा कि इंडिया ब्लॉक की वस्तु अब धरती पर नहीं है, यह समाप्त हो चुका है। इसके बाद उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए राहुल गांधी की सीलमपुर में रैली और दिल्ली सरकार की शराब नीति के बाद दिल्ली सरकार को हुए 2026 करोड़ रुपये के घोटाले पर विपक्ष को घेरा।

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ” ‘इंडिया ब्लॉक’ अब समाप्त हो चुका है। हुसैन ने कहा क‍ि इंडिया ब्लॉक नामक गठबंधन कभी अस्तित्व में नहीं था, बल्कि वह केवल एक ड्रामा था। यह गठबंधन अब खत्म हो चुका है और इसका कोई औचित्य नहीं रहा। मैं इस गठबंधन के समाप्त होने पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। यह अब खत्म हो चुका है, और महाराष्ट्र में पार्टनर रहे शिवसेना (यूबीटी) और शरद पवार की एनसीपी को जनता ने उनकी वास्तविक स्थिति बता दी है। दिल्ली के चुनाव में भी कांग्रेस की स्थिति कमजोर हो चुकी है, अब कोई भी पार्टी उनके साथ नहीं है। कांग्रेस अब अप्रासंगिक हो चुकी है। सभी जानते हैं कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के दौरान इन पार्टियों का इस्तेमाल किया, लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने खुद ही यह घोषणा कर दी कि उनका गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव तक था। तेजस्वी यादव और शिवसेना के उद्धव गुट ने भी यह कहा था कि गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव तक था।”

चंडीगढ़ में कांग्रेस और आप के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन अब समाप्त हो चुका है, लेकिन इन पार्टियों को जहां सुविधाजनक लगे, वहां वे गठबंधन कर लेते हैं। अब इंडिया अलायंस का कोई अस्तित्व नहीं है, हालांकि चंडीगढ़ और कुछ अन्य स्थानों पर इन दोनों पार्टियों ने आपस में गठबंधन किया है। बिहार में भी उनका गठबंधन है, लेकिन विधानसभा चुनावों में यह गठबंधन नहीं दिखता। पहले जो महागठबंधन था, अब उसमें दरारें आ गई हैं, और जहां-जहां यह गठबंधन है, वहां भी बिखराव नजर आ रहा है।

राहुल गांधी की सीलमपुर रैली पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वहां जाकर कहां प्रचार करेंगे? यदि वह सीलमपुर, बाटला हाउस, और जामा मस्जिद इलाकों में जाएंगे, तो कुछ लोग उन्हें सुनने आएंगे, बाकी लोग तो उनका भाषण सुनने के लिए भी तैयार नहीं हैं। इसलिए, कांग्रेस पार्टी इस दिल्ली चुनाव में कोई मायने नहीं रखती है। राहुल गांधी को अब भाषण देने के लिए जगह मिलना भी मुश्किल हो रहा है, और कांग्रेस को समझ में नहीं आ रहा कि उन्हें कहां लेकर जाएं। सीलमपुर में जाकर कुछ लोगों को इकट्ठा करके वह अपना भाषण देंगे।

सीएजी की लीक रिपोर्ट में शराब नीति के कारण दिल्ली सरकार को 2026 करोड़ रुपये नुकसान होने के सवाल पर शाहनवाज हुसैन ने कहा क‍ि सीएजी की रिपोर्ट को विधानसभा में नहीं रखा गया और उसे पूरी तरह से दबा दिया गया। आम आदमी पार्टी अब घोटालेबाजों की पार्टी बन चुकी है। अरविंद केजरीवाल कभी भी आम आदमी नहीं थे, वह आयकर आयुक्त थे और उनकी पत्नी भी आयकर आयुक्त थीं। उन्होंने आम आदमी का चोला पहनकर राजनीति में कदम रखा था, लेकिन वह कभी भी असल में आम आदमी नहीं रहे। अब यह साफ हो गया है कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से घोटाले में लिप्त है और दिल्ली चुनाव में वह बुरी तरह हार रही है।

–आईएएनएस

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं

नई दिल्ली । एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हज यात्रा के हवाई किराए के बढ़ने पर नाराजगी जताई है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़, भाजपा का आरोप- ब्लॉक किया गया पार्टी का बटन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी...

महिला के संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है मासिक धर्म, जानें नियमित करने के तरीके

नई दिल्ली । मासिक धर्म को हर महीने होने वाली साधारण प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह केवल सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के शरीर के शुद्धिकरण...

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

admin

Read Previous

आज राहुल गांधी ने दी मुझे बहुत गालियां, मेरी लड़ाई देश बचाने की : अरविंद केजरीवाल

Read Next

पीएम मोदी की तरह अरविंद केजरीवाल भी करते हैं झूठे वादे : राहुल गांधी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com