कहानी में ट्विस्ट: तेलंगाना की लड़की ने की ‘अपहरणकर्ता’ से शादी

हैदराबाद:तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले से 18 वर्षीय लड़की के अपहरण के मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया, जब लड़की ने उसी लड़के के साथ अपनी शादी का वीडियो जारी किया, जिसने उसका ‘अपहरण’ किया था। शमिली ने कहा कि उसका अपहरण नहीं किया गया, उसके अनुरोध पर उसका प्रेमी ज्ञानेश्वर उसे घर से ले गया, क्योंकि उसके माता-पिता उसकी शादी किसी अन्य व्यक्ति से करने की कोशिश कर रहे थे।

चंदुर्थी मंडल के मूडेपल्ले गांव में ‘अपहरण’ के घंटों बाद वीडियो जारी किया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और पुलिस के होश उड़ गए। जोड़े ने मंदिर में की शादी का एक वीडियो और तस्वीरें जारी कीं। वीडियो में शमिली ने कहा कि वह दोनों चार साल से प्यार में हैं लेकिन उसके परिवार ने उनके रिश्ते को मंजूर नहीं किया क्योंकि वह दलित है।

उसने यह भी खुलासा किया कि उनकी शादी पिछले साल ही हो गई थी, लेकिन तब वह नाबालिग थी, शादी कानूनी नहीं थी और लड़की के माता-पिता ने ज्ञानेश्वर के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज किया था। मामले में लड़के को जेल भेज दिया गया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए ‘अपहरण’ के सीसीटीवी फुटेज का जिक्र करते हुए शामिली ने कहा कि वह उसे पहचान नहीं पाई क्योंकि उसने नकाब पहन रखा था। यह जानने के बाद कि वह ज्ञानेश्वर है, उसने स्वेच्छा से उससे शादी कर ली। यह कहते हुए कि उन्हें माता-पिता से अपनी जान का खतरा है, उसने पुलिस सुरक्षा की मांग की।

इससे पहले फिल्मी अंदाज में अपहरण के वीडियो ने तहलका मचा दिया था। ‘अपहरणकर्ताओं’ में से एक लड़का लड़की को कार की ओर घसीटता है और गाड़ी की पिछली सीट पर धक्का देते हुए बैठा देता है। बचाने के लिए आए लड़की के पिता को अपहरणकर्ताओं ने धक्का दे दिया और वह पीड़िता को लेकर भाग गए। कुछ सेकंड बाद, लड़की के पिता कार का पीछा करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर निकलते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि, उनका प्रयास सफल नहीं हो पाया। बाद में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

editors

Read Previous

गिप्पी ग्रेवाल की पंजाबी फिल्म ‘हनीमून’ ने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे किए

Read Next

विदिशा में बोरवेल में गिरे बच्चे को बाहर निकाला गया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com