विदिशा में बोरवेल में गिरे बच्चे को बाहर निकाला गया

विदिशा : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में 60 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरे सात वर्षीय बच्चे को बाहर निकालने में सफलता हासिल हुई है। प्रशासनिक अमला बच्चे को अस्पताल ले गया है। बच्चे की स्थिति कैसी है यह बताने को कोई तैयार नहीं है। लटेरी तहसील के खेरखेड़ी पठार में मंगलवार को बोरवेल में गिरे बच्चे को बुधवार सुबह लगभग 11 बजे तक सुरंग बनाने का काम पूरा हो गया और फिर राहत और बचाव काम में लगी टीम के चार सदस्य सुरंग के अंदर गए और एक घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर लेकर आए। बाहर एंबुलेंस और डाक्टरों की टीम तैनात थी। बच्चे को एंबुलेंस के जरिए लटेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना कर दिया गया। बच्चे को बचाने का अभियान करीब 24 घंटे चला। जिसमें पुलिस और एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में लगी रही।

मंगलवार की सुबह लटेरी तहसील के खेरखेड़ी पठार में बंदरों को देखकर सात वर्षीय लोकेश अहिरवार भागा और खेत में खुले पड़े 60 फीट गहरे बोरवेल में जाकर गिर गया। वह लगभग 43 फुट की गहराई पर फंसा हुआ था।

बोरवेल के गडढे के करीब एक तरफ जेसीबी मशीन खुदाई करने में लगी रही तो वहीं योजना खोदे गए गड्ढे से बोरवेल तक टनल बनाई गई। साथ ही बच्चे तक पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई जाती रही और डॉक्टर लगातार लोकेश की हर हरकत पर नजर रखे रहे। पूरी रात राहत और बचाव कार्य चला। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर थे और बच्चे को सुरक्षित निकालने की हर संभव कोशिश चलती रही, जिसमें सफलता मिली।

मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान भी बच्चे को बचाने के लिए चलाए जा रहे राहत और बचाव अभियान पर नजर बनाए रहे।

–आईएएनएस

यूएस-ईरान के बीच जिनेवा में 19 जून को होगा शांति समझौता: पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को संसद में ऐलान किया कि अमेरिका और ईरान के बीच हुए एक कथित ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर समारोह 19 जून...

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

डीआरडीओ ने लंबी दूरी की लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया, रक्षा मंत्री ने दी बधाई

नई दिल्ली । रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून को ओडिशा तट से दूर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की जमीनी आक्रमण क्रूज...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

शौकत अली ने अनिल राजभर को बताया मुस्लिम, कहा- विश्वास न हो, तो करवा लीजिए डीएनए टेस्ट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर ने सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह का एएसआई सर्वे कराने की मांग की है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते...

बांग्लादेश: पीएम रहमान के सलाहकार बोले, ‘ हम भारत के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं’

ढाका । बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सलाहकार हुमांयू कबीर ने शनिवार को कहा कि उनका देश भारत के साथ सहयोग और अच्छे संबंध बनाए...

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख, ऑपरेशनल, स्ट्रैटेजिक और संस्थागत क्षेत्रों में है व्यापक अनुभव

नई दिल्ली । लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र...

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने राहुल गांधी से की मुलाकात, मीनाक्षी नटराजन मामले पर चर्चा

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात...

अमरनाथ यात्रा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्चस्तरीय बैठक, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में यात्रा को...

admin

Read Previous

कहानी में ट्विस्ट: तेलंगाना की लड़की ने की ‘अपहरणकर्ता’ से शादी

Read Next

अमरिंदर ने प्रदर्शनकारी पंजाब के किसानों पर बल प्रयोग की निंदा की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com