जामिया मिलिया इस्लामिया में वैदिक मंत्रों का उच्चारण और सरस्वती वंदना

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)| पुलिस एवं छात्रों के बीच हुई हिंसा और एनआरसी के सतत विरोध के कारण बीते वर्ष सुर्खियों में रहे जामिया विश्वविद्यालय में अब वैदिक मंत्रों का उच्चारण और सरस्वती वंदना की जा रही है। जामिया मिलिया इस्लामिया में सोमवार को वैदिक एवं लौकिक मंगलाचरण तथा सरस्वती वंदना की गई। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में संस्कृत गीतों का गायन भी आयोजित किया गया। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि संस्कृत विभाग द्वारा दस दिवसीय आनलाइन संस्कृत संभाषण कार्यशाला का आरंभ सोमवार को किया गया है। यह संभाषण कार्यशाला निशुल्क है। कार्यशाला प्रतिदिन (18 जुलाई से 27 जुलाई 2021 तक) सायं काल पांच बजे से सात बजे तक होगा।

कार्यशाला के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीलाल बहादुर राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति एवं दिल्ली प्रांत, संस्कृत भारती के अध्यक्ष प्रोफेसर रमेश कुमार पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि के रूप में जामिया के हिंदी विभाग की अध्यक्षा प्रोफेसर इन्दु वीरेंद्र एवं सारस्वत अतिथि के रूप में संस्कृत विभाग के आचार्य एवं पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर गिरीश चंद्र पंत उपस्थित थे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक एवं लौकिक मंगलाचरण तथा सरस्वती वंदना से हुआ। प्रियंका गौतम एवं आशीष कुमार के द्वारा संस्कृत गीतों का सुमधुर गायन हुआ। मुख्य अतिथि प्रोफेसर पांडेय ने कहा कि संस्कृत गीतों में जो मधुरता है वह अन्य गीतों में प्राप्त नहीं होती। वेदों एवं भारतीय संस्कृति को अच्छी तरह से समझने हेतु संस्कृत के मूल ग्रन्थों का अध्ययन आवश्यक है। संस्कृत भाषा को जानने के लिए संस्कृत संभाषण सहायक है, उपयोगी है। उन्होंने कार्यशाला की सफलता की कामना की और छात्रों हेतु यह अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर इंदु वीरेंद्र ने संस्कृत भाषा की महत्ता बताते हुए कहा कि यदि व्यक्ति संस्कृत भाषा बोलना सीख ले तो विश्व की अन्य भाषाओं को समझने और बोलने में बहुत आसानी होती है। विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर गिरीश चंद्र पंत ने संस्कृत संभाषण की आवश्यकता क्यों है। इस विषय में अपने विचारों से अवगत कराया। संस्कृत भारती, दिल्ली प्रांत के संगठन मंत्री देवकीनंदन ने संस्कृत संभाषण की प्रक्रिया एवं इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शास्त्र के साथ साथ संभाषण जान लेने से संस्कृत भाषा और सरल हो जाती है।

कार्यक्रम का सुष्ठु संचालन डॉ श्याम सुन्दर शर्मा के द्वारा किया गया। अतिथियों,समुपस्थित शिक्षकवृंद एवं छात्रों का स्वागत संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर जय प्रकाश नारायण ने किया एवं धन्यवाद- ज्ञापन विभाग के आचार्य डॉ धनंजय मणि त्रिपाठी ने किया। पांच सौ से अधिक संस्कृतानुरागियों ने इस संस्कृत संभाषण हेतु पंजीकरण कराया है। प्रशिक्षक डॉ सुमित कुमार शर्मा ने कुछ देर कक्षा भी लिया।

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

गौतम अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर शख्स, मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली । देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और अदाणी ग्रुप चेयरमैन गौतम अदाणी अब एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया...

परिसीमन: भारत ने आंतरिक मामलों में दखल देने की पाकिस्तान की कोशिशों को किया खारिज

नई दिल्ली । विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत में चल रही परिसीमन प्रक्रिया को लेकर पाकिस्तान की ओर से दिए गए बयान को सख्ती से खारिज कर दिया। इस्लामाबाद...

बिहार: भ्रष्टाचार मामलों में 13 आरोपियों ने अदालत में किया सरेंडर

पटना । भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार की विजिलेंस इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस बीच राज्य भर में अलग-अलग भ्रष्टाचार मामलों में फरार चल रहे 13 आरोपियों...

विजय ने टीवीके का घोषणापत्र किया जारी, कल्याणकारी योजनाओं और 1.5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा

चेन्नई । अभिनेता से राजनेता बने विजय ने गुरुवार की शाम तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) का घोषणापत्र जारी किया। इसमें व्यापक कल्याणकारी योजनाओं,...

बिहार: राजद विधायक ओसामा शहाब पर जमीन कब्जाने की कोशिश करने का लगा आरोप, एफआईआर दर्ज

पटना । बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर से राजद विधायक ओसामा शहाब पर एक जमीन हथियाने और निर्माण कार्य में व्यवधान डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

लोकसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण विधेयक पेश, सांसदों में हुई तीखी बहस

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया, जो संसद के विशेष सत्र के दौरान एक महत्वपूर्ण विधायी कदम है। केंद्रीय विधि व...

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो...

ट्रंप के ‘वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स’ से लाखों अमेरिकियों को राहत, बढ़ी लोगों की आय: व्हाइट हाउस

वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स” ने लाखों अमेरिकियों को बड़ी राहत दी है और रिकॉर्ड स्तर पर टैक्स रिफंड प्रदान किए हैं। व्हाइट हाउस के...

सबरीमाला समीक्षा: करोड़ों लोगों की आस्था को ‘गलत’ ठहराना अदालत के लिए सबसे कठिन काम: सुप्रीम कोर्ट

इस्लामाबाद । हाल ही में इस्लामाबाद में हुई अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता से अपेक्षित परिणाम नहीं निकल सके, लेकिन फारस की खाड़ी में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के...

बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में एनआईए ने 6वें मुख्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

नई दिल्‍ली । 2024 के बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के रहने वाले कुंदन कुमार उर्फ ​​कुंदन भगत के खिलाफ आरोप...

editors

Read Previous

इमपार ने उत्तर प्रदेश जनसंख्या नियंत्रण विधेयक का स्वागत किया

Read Next

एजीआर कैलकुलेशन में सुधार को लेकर दूरसंचार कंपनियों की याचिका खारिज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com