नई दिल्ली: मुसलमानों की एक प्रतिश्ठित संस्था ‘प्रगति और सुधार के लिए भारतीय मुस्लिम (IMPAR )’ ने “उत्तर प्रदेश जनसंख्या (नियंत्रण, स्थिरीकरण और कल्याण) विधेयक 2021” का स्वागत किया है1
यहाँ जारी एक बयान में इमपार ने कहा कि जनसंख्या नीति का समर्थन करने का कारण राज्य की लगातार बढ़ती जनसंख्या दर को कम करना है, और यह नीति समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। यह दो बच्चों के मानदंड के कार्यान्वयन और प्रोत्साहन द्वारा राज्य की जनसँख्या नियंत्रित करने, स्थिर करने और कल्याण प्रदान करने के प्रयासों को पुनर्जीवित करने जैसे उपायों को प्रदान करने के लिए एक विधेयक है। इसके अलावा, बिल का उद्देश्य बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और बांझपन के सुलभ समाधान प्रदान करना और शिशु और मातृ मृत्यु दर को कम करना और कुपोषण को दूर करना करना है।
इमपार ने इस बात पर ध्यान आकर्षित किया कि देश में प्राकृतिक संसाधनों पर जनसंख्या का दबाव किसी भी विश्व मानकों के अनुसार अधिक है। उच्च जनसंख्या वाले राज्यों, जैसे कि केरल, यूपी, बिहार और बंगाल में भूमि से जनसंख्या अनुपात बहुत अधिक है। और फलस्वरूप प्राकृतिक संसाधनों और बुनियादी सेवाओं दबाव अधिक है। उत्तर प्रदेश राज्य में सीमित प्राकृतिक और आर्थिक संसाधन हैं, यह आवश्यक है कि आबादी को नियंत्रित किया जाए ताकि सब की बुनयादी ज़रूरतें पूरी की जा सकेंI
–इंडिया न्यूज़ स्ट्रीम
Related News
नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं के उत्तराधिकार अधिकारों से जुड़े एक अहम मामले में केंद्र सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह मामला शरीयत आधारित...
इस्लामाबाद । हाल ही में इस्लामाबाद में हुई अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता से अपेक्षित परिणाम नहीं निकल सके, लेकिन फारस की खाड़ी में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के...
चेन्नई । तमिलनाडु के प्रमुख राजनीतिक दल डीएमके ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन अभ्यास के विरोध में स्वर मुखर कर रखा है। परिसीमन का उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि के आधार...
रांची । झारखंड के बोकारो जिले की 18 वर्षीय युवती के 9 महीने से लापता होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने इस मामले...
नई दिल्ली । भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में तीन न्यायिक अधिकारियों...
बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के थाना भैरमगढ़ क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को...
कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने पश्चिम बंगाल में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के निचले स्तर के 149 पुलिस अधिकारियों के तबादलों का आदेश दिया है और साथ ही...
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में नशीला...
नई दिल्ली । अखिलेश भारतीय हिंदू महासभा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। संगठन की ओर से दायर जनहित...
नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला मामले के कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की रिहाई से जुड़ी याचिका को खारिज कर दिया है।...
गुवाहाटी । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा उनकी पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए सभी आरोप...
बेंगलुरु । कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। मंगलवार को लोकायुक्त अधिकारियों ने राज्य के चार जिलों (बेल्लारी, चित्रदुर्ग, मैसूर और शिवमोग्गा) में एक...