बिहार में फिर से जद (यू) और राजद के मिलेंगे ‘सुर’?

पटना, 26 जुलाई (आईएएनएस)| बिहार में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल विभिन्न मुद्दे पर जहां आमने-सामने नजर आ रहे हैं वहीं राजग में शामिल जनता दल (युनाइटेड) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कई मुद्दों पर एकसाथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस बारे में कोई खुलकर कहने को तैयार नहीं है लेकिन नेताओं के बयान के बीच इसके संकेत मिलने लगे हैं कि राजग और जेडीयू के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

बिहार में अब एक बार फिर सवाल उठने लगा है कि क्या जद (यू) फिर से राजद के साथ गलबहियां करेगी? कहा जा रहा है कि आमतौर किसी भी मुद्दे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आक्रामक नहीं होते हैं, लेकिन जनसंख्या नियंत्रण तथा जातीय जनगणना को लेकर स्पष्ट तथा भाजपा से अलग राय रखकर इसके स्पष्ट संदेश दे दिए हैं कि जद (यू) अलग राह भी अपना सकती है।

उत्तर प्रदेश की सरकार ने जब जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनाने की बात कही थी तभी नीतीश कुमार ने इस मामले को लेकर खुद मोर्चा संभाला और सामने आकर अपनी राय रखते हुए कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाने की नहीं बल्कि महिलाओं को शिक्षित करने की जरूरत है।

इधर, नीतीश कुमार ने जातीय जनगणना को लेकर भी केंद्र सरकार से इस मामले को लेकर फिर से विचार करने की नसीहत तक दे डाली।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा, “हम लोगों का मानना है कि जाति आधारित जनगणना होनी चाहिए। बिहार विधान मंडल ने 18 फरवरी 19 एवं पुन: बिहार विधान सभा ने 27 फरवरी 2020 को सर्वसम्मति से इस आशय का प्रस्ताव पारित किया था तथा इसे केन्द्र सरकार को भेजा गया था। केन्द्र सरकार को इस मुद्दे पर पुनर्विचार करना चाहिए।”

उल्लेखनीय है कि राजद पहले से ही जातीय जनगणना की मांग करती रही है। इस बीच, विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जब जानवरों की गणना हो सकती है तो ओबीसी और इबीसी की क्यों नहीं। केंद्र सरकार की मंशा इसे लेकर ठीक नहीं है।

इधर, जदयू के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा कहते हैं कि जदयू के स्टैंड साफ है कि जातीय जनगणना होनी चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा और जदयू दोनों अलग-अलग दल हैं अब इसमें अलग-अलग नीतियां हैं।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन खुलकर तो बहुत कुछ नहीं कहते हैं कि लेकिन इशारों ही इशारों में उन्होंने जदयू को नसीहत देते हुए कहा कि, “जाति-धर्म व्यक्तिगत और सामाजिक मसले हैं, इसके राजनीतिक प्रयोग से हर जिम्मेवार राजनीतिक दल को बचना चाहिए। धार्मिक राजनीति का खामियाजा देश ने पाकिस्तान दे कर चुकाया है और हजारों जानें जातिगत राजनीति की भेंट चढ़ी हैं।”

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि राजनीतिक भूख के लिए समाज में विभेद फैलाना कहां तक उचित है। भाजपा के नेताओं का कहना है कि भाजपा और जदयू कई मसलों पर अलग-अलग राय रखते हैं, दोनों अलग-अलग दल है।

बहरहाल, बिहार में राजग की सरकार चल रही है, लेकिन दो मुद्दांे पर दो घटक दलों की राय अलग-अलग है। ऐसे में कहा जा रहा है कि जदयू और राजद के सुर एकबार फिर से मिलने लगे हैं। कहा भी जाता है कि राजनीति में कब, कौन किसके दोस्त और कब किसके दुश्मन हो जाएं, कहा नहीं सकता। ऐसे में अब देखना होगा कि बिहार की सियासत किस करवट बैठती है।

लोकसभा में अमित शाह के भाषण पर राहुल-प्रियंका बोले- हमने जो बिंदु रखे हैं, उनका जवाब नहीं दिया

नई दिल्ली । लोकसभा में बुधवार को चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं,...

पंजाब में विदेशी ड्रग गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के तहत एक बड़े पैमाने पर बहुआयामी कार्रवाई में अमृतसर...

तेजी से विकसित हो रहा एआई, वित्तीय क्षेत्र में बढ़ रहा उपयोग : आशीष चौहान

मुंबई । नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)के प्रबंधक निदेशक और सीईओ आशीष चौहान ने बुधवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तेजी से विकसित हो रहा है और वित्तीय क्षेत्र में...

सदन में विपक्ष पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, याद दिलाया ‘इंदिरा गांधी वर्सेस राज नारायण’ केस

नई दिल्ली । लोकसभा के शीतकालीन सत्र में 'चुनाव सुधार' जैसे मुद्दों पर चर्चा जारी है। मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा...

महाराष्ट्र सरकार ने नकली दवाओं और खांसी की सिरप पर सख्ती बढ़ाई

नागपुर । महाराष्ट्र में नकली दवाओं और खांसी की सिरप की रोकथाम के लिए सरकार ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस जानकारी का खुलासा महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग...

तेलंगाना सरकार स्टार्टअप्स के लिए बनाएगी 1,000 करोड़ का फंड, सीएम रेवंत रेड्डी का बड़ा ऐलान

हैदराबाद । तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार को राज्य के स्टार्टअप सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए 1,000 करोड़ रुपए का विशेष फंड बनाने की घोषणा की।...

गौतम अदाणी ने सत्य नडेला से की मुलाकात, एआई की अपार क्षमताओं पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि वे माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला से मिले और उन्होंने टेक्नोलॉजी...

संजय निरुपम ने जस्टिस स्वामीनाथन के खिलाफ विपक्ष के महाभियोग नोटिस की कड़ी आलोचना की

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच के जस्टिस स्वामीनाथन के खिलाफ विपक्ष के महाभियोग नोटिस की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हिंदुत्व...

उडुपी: अवैध रूप से भारत में रह रहे दस बांग्लादेशी नागरिकों को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा

उडुपी । कर्नाटक के उडुपी में सीजेएम कोर्ट ने दस बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने और जाली पहचान पत्रों के साथ रहने का दोषी ठहराया...

सीएम रेखा गुप्ता ने भलस्वा ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का किया निरीक्षण

नई दिल्‍ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को भलस्वा क्षेत्र में बने ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स का निरीक्षण किया। वर्ष 2016 में तैयार लेकिन वर्षों से खाली पड़े इन...

सांसद सजय झा ने बताया, पीएम मोदी के लिए कितना अहम रहा है बिहार

नई दिल्ली । जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद संजय झा ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता की सूची में बिहार हमेशा से ही शीर्ष पर रहा...

इंडिगो के ऑपरेशंस में आ रही स्थिरता, एयरलाइन की जवाबदेही तय की जाएगी : राम मोहन नायडू

नई दिल्ली । नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने लोकसभा में मंगलवार को कहा कि बजट एयरलाइन इंडिगो के ऑपरेशंस में स्थिरता आ रही है और देश की बाकी...

editors

Read Previous

ओलंपिक (तीरंदाजी) : मिश्रित टीम क्वार्टर फाइनल में 2-6 से हारे दीपिका-प्रवीण

Read Next

15 अगस्त को भारतीय तिरंगे में जगमगाएगी अमेरिका की सबसे ऊंची इमारत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com