दिल्ली इमारत हादसा: दो लोगों की मौत, कपिल मिश्रा ने पिछली सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली । दिल्ली के वेलकम थाना इलाके में इमारत ढहने से अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। आठ लोगों को बचाया गया है। हालांकि, मलबे में दबने से वे चोटिल हुए हैं, जिस कारण इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। अभी भी एक से दो लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

वेलकम थाना क्षेत्र अंतर्गत जनता मजदूर कॉलोनी की ईदगाह रोड पर शनिवार सुबह करीब पौने 7 बजे चार मंजिला इमारत भरभराकर गिरी। जानकारी के अनुसार, मौके पर एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, लोकल पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है।

इधर, दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने स्थिति का आकलन करने के लिए इमारत ढहने वाली जगह का दौरा किया है। कपिल मिश्रा ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, “यह बहुत दुखद घटना है। दो लोगों को बचाया नहीं जा सका। आशंका है कि मलबे में कुछ और लोग दबे हो सकते हैं। गली बहुत संकरी है, सिर्फ डेढ़ फुट चौड़ी, जिससे मशीनरी का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। मशीन नहीं पहुंचने के कारण हाथों से मलबा हटाना पड़ रहा है।”

कपिल मिश्रा ने आईएएनएस को बताया कि आसपास की दो-तीन इमारतों को भी खाली कराया गया है। खतरा है कि मलबा हटाने के बाद ये घर गिर सकते हैं, क्योंकि ये घर एक-दूसरे से सटे हुए हैं।

इस बीच कपिल मिश्रा ने पिछली सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “पहले मुस्तफाबाद में गिरी, अब सीलमपुर में गिरी। एक खास तरह के इलाकों में बिल्डिंग गिर रही है। पिछले 10 साल में वोटबैंक के कारण भयानक करप्शन का खेल खेला गया है।”

दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “गोपाल राय कहां हैं? क्या गोपाल राय इस हत्या की जिम्मेदारी लेंगे? उनकी देखरेख में ऐसे अवैध निर्माण होते रहे हैं। गोपाल राय और अरविंद केजरीवाल कहां छिपे हैं? पंद्रह-दस साल तक आप कुर्सी पर बैठे रहे और ऐसे घर बनते रहे।”

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “हम इसकी जांच करवाएंगे। कोई अधिकारी हो या कोई नेता हो, इस घटना में दोषियों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।”

–आईएएनएस

‘पीएम मोदी को आतंकवादी कहना देश का अपमान’, अमित शाह का खड़गे पर पलटवार

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित टिप्पणी की। एआईएडीएमके का भाजपा के साथ...

प्रशासनिक सुधार की नई पहल, दिल्ली सरकार अब हर साल देगी ‘चीफ मिनिस्टर्स एक्सीलेंस अवॉर्ड्स’

नई दिल्‍ली । दिल्ली में सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को एक अहम और नई पहल की शुरुआत हुई। इस दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू...

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, फर्जी बैंक गारंटी मामले में सीएफओ समेत 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जी बैंक गारंटी तैयार कर टेंडर हासिल करने के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए रिलायंस पावर लिमिटेड के...

पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करवाएंगे, यह मोदी की गारंटी है: अनुराग ठाकुर

कोलकाता । भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद यूसीसी...

टीडीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन शासन में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलने वाला समर्थन घट रहा है: जगन मोहन रेड्डी

अमरावती । आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वायएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली...

अरविंद केजरीवाल अर्बन आतंकवादी की तरह व्यवहार कर रहे हैं: प्रवेश वर्मा

नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट के एक अहम फैसले ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका दिया है। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ ने...

गुवाहाटी में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों तक में घुसा पानी

गुवाहाटी । असम की राजधानी गुवाहाटी में 19 और 20 अप्रैल की मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई...

बिहार: सात दिन बाद होने वाली थी शादी, कारतूस लोड करते समय चली गोली से युवक की मौत

बिहार शरीफ । बिहार में नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव में रविवार रात एक तिलक समारोह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब हर्ष फायरिंग...

मनरेगा: केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 17,744 करोड़ रुपये जारी किए

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महात्मा गांधी नरेगा के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को...

हिसार में दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कुलदीप वत्स ने की निंदा, पुलिस पर कार्रवाई की मांग

झज्जर । कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने हिसार में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस पूरे मामले को...

चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने पशु एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सांसद निधि के तहत पशु एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। यह 'सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रुएल्टी टू एनिमल्स' (पशुओं के प्रति...

विपक्ष की सोच सिर्फ घर की बहन-बेटी तक सीमित, गरीब परिवार की महिलाओं को सांसद नहीं देखना चाहते : सम्राट चौधरी

‎पटना । बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल पारित नहीं होने पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे नारी...

admin

Read Previous

मुंबई में अब एक भी अवैध लाउडस्पीकर नहीं, धर्मांतरण के खिलाफ कड़ा कानून जल्द : देवेंद्र फडणवीस

Read Next

मुख्तार अब्बास नकवी ने महागठबंधन पर साधा निशाना, बोले- बिहार अब सामंती सियासत को नहीं करेगा स्वीकार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com