चिराग पासवान को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

पटना । केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। समस्तीपुर पुलिस ने आरोपी को बेगूसराय के तेघरा से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। आरोपी की पहचान जिले के भीड़हा गांव के रहने वाले मोहम्मद मेराज (21) के रूप में हुई है।

युवक की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस ने युवक को पटना साइबर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की जानकारी इकट्ठा कर रही है कि मेराज ने किसके कहने पर चिराग पासवान को धमकी दी थी।

साइबर क्राइम डीएसपी दुर्गेश दीपक ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक के पास से मोबाइल जब्त किया गया है। मोबाइल में इंस्टाग्राम आईडी बरामद की गई है, साथ ही वह कमेंट भी पाया गया है, जिसके माध्यम से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक को पटना साइबर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

डीएसपी ने बताया कि तकनीकी अनुसंधान के क्रम में विभिन्न सोशल मीडिया साइट्स के पेट्रोलियम के जरिए साहिल सफीक नामक एक यूजर मिला, जिसमें उसने कमेंट किया था कि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को धमकी देने वाला युवक मानसिक रूप से बीमार है। इसके बाद मोहम्मद सफीक से साइबर पुलिस ने पूछताछ की तो इस युवक के बारे में पता चला, जिसके बाद इसकी गिरफ्तारी बेगूसराय के तेघड़ा से की गई।

बता दें कि 11 जुलाई को इंस्टाग्राम के माध्यम से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी, जिसके बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

दरअसल, चिराग पासवान को यूट्यूब पर दक्षा प्रिया के एक इंटरव्यू के पोस्ट कमेंट में टाइगर मिराज नामक यूजर ने 20 जुलाई को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह ने इस मामले में समस्तीपुर साइबर थाने में आवेदन दिया था। हालांकि, इस मामले में पटना साइबर थाने में पूर्व में ही प्राथमिकी दर्ज कर ली थी, जिस कारण समस्तीपुर में मामले को लेकर एक सन्हा दर्ज किया गया था।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

admin

Read Previous

साइबर अपराधियों ने झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी से लेकर मंत्री तक के सोशल अकाउंट्स में लगाई सेंध, एक आरोपी की पहचान

Read Next

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की घर वापसी तय, 15 जुलाई को होगा स्प्लैशडाउन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com