संगीत कैसे करता है हमारे मन को उत्साहित या उदास : आईआईटी की रिसर्च

नई दिल्ली : संगीत को लेकर आईआईटी ने एक महत्वपूर्ण रिसर्च की है। दरअसल संगीत में हमारे मन की भावना बदलने की ताकत है और यह जगजाहिर है कि लोग उत्साह जगाने या उदासी से उबरने के लिए अक्सर संगीत का सहारा लेते हैं। जब मन की इस विशेष भावना की अभिव्यक्ति कला के माध्यम से हो तो एक अजीब और स्थायी आकर्षण पैदा होता है। इसे ट्रैज्डी पैराडॉक्स कहा गया है। आईआईटी मंडी ने अब इसी ट्रेज्डी पैराडॉक्स पर एक नई रोशनी डाली है। ट्रेज्डी पैराडॉक्स को लेकर सदियों से दार्शनिक भी उलझन में है। आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा के मार्गदर्शन में हाल का यह शोध ऐसे कई प्रश्न का उत्तर देने का एक गंभीर प्रयास है।

प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा ने बताया कि हम यह जानना चाहते थे कि किसी अप्रिय अनुभव या याद के दौरान उदास संगीत सुनने की हमारे मस्तिष्क पर क्या प्रतिक्रिया होती है। शोधकर्ताओं ने यह जानने के लिए इलेक्ट्रोएन्सेफ्लोग्राफी (ईईजी) से विभिन्न परिस्थितियों में बीस लोगों की मस्तिष्क की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया। उन्होंने मस्तिष्क के उन हिस्सों पर ध्यान केंद्रित किया जो भावना और याद को प्रॉसेस करते हैं। ये हिस्से हैं सिंगुलेट कॉर्टेक्स कॉम्प्लेक्स और पैराहिपोकैम्पस।

चुने गए 20 प्रतिभागी को संगीत का कोई प्रशिक्षण नहीं था। तीन मनोदशाओं (स्टेट) में उनके ईईजी रिकार्ड किए गए। पहले में बिना किसी इनपुट बेसलाइन ईईजी रिकॉर्ड किया गया। दूसरे में तब ईईजी रिकॉर्ड किया गया जब प्रतिभागियों ने एक दुखद अनुभव को याद किया – द सैड ऑटोबायोग्राफिकल रिकॉल और इसके बारे में लिखा या एसएआर की स्थिति। तीसरे में ईईजी तब रिकॉर्ड गया जब उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत का एक राग मिश्र जोगिया सुनाया गया। इस संगीत का चयन पांच संगीत विशेषज्ञों के एक पैनल ने किया था और यह राग करुण रस (दुखद भावनाओं) के संचार के लिए जाना जाता है।

ईईजी मस्तिष्क की विद्युतीय गतिविधि जिसे आमतौर पर मस्तिष्क की तरंगें कहते हैं उन्हें रिकॉर्ड करता है। यह ज्ञात है कि मस्तिष्क की तरंगें पांच प्रकार की होती हैं- अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और थीटा। प्रत्येक एक अलग मूड या मनोदशा व्यक्त करती है। उदाहरण के लिए वर्तमान संदर्भ में अल्फा का संबंध संज्ञान से प्राप्त सूचना प्रॉसेस करने से है जबकि गामा का संबंध किसी घटना की याद प्रॉसेस करने से है।

शोधकर्ताओं ने यह देखा कि किसी दुखद अनुभव को याद करते समय (यानी एसएआर के दौरान) गामा तरंग की गतिविधि बढ़ जाती है, जबकि उदास संगीत सुनने से मस्तिष्क की अल्फा गतिविधि में वृद्धि होती है।

अपने अवलोकनों के बारे में डॉ. बेहरा ने बताया, मिश्र जोगिया राग (उदास संगीत) सुनने से मस्तिष्क के अंदर भावनाओं और यादों के प्रॉसेस होने में वृद्धि दिखती है। ऐसा तीन-चैनल फ्रेमवर्क के माध्यम से होता है जिसमें अल्फा तरंगों की भूमिका है। ऐसे मैकेनिज्म में भावना और याद प्रॉसेस करने वाले मस्तिष्क के विशेष हिस्सों में ग्लोबल और लोकल कनेक्टिविटी और स्फूर्ति बढ़ जाती है।

शोध के निष्कर्ष दर्शाते हैं कि उदास संगीत सुनने के दौरान मस्तिष्क की गतिविधि एसएआर स्टेट और बेसलाइन रेस्टिंग स्टेट दोनों की तुलना में विशिष्ट और अलग होती है। उदास संगीत में कोपिंग मैकेनिज्म बनने की वजह अल्फा स्टेट में भावनाओं और यादों का बेहतर प्रॉसेस होना है। पीएच.डी. स्कॉलर आशीष गुप्ता ने बताया हालांकि कोपिंग इफेक्ट का सहज संबंध केवल संगीत के सौंदर्य आकर्षण से नहीं है, जैसा कि पहले माना जाता था, बल्कि यह उदास संगीत का अंदरूनी गुण है।

शोधकर्ता चाहते हैं कि भविष्य में एफएमआरआई स्कैन की मदद से अधिक गहरे सब कॉर्टिकल हिस्सों का अध्ययन किया जाए। वर्तमान अध्ययन मनुष्य के संज्ञान कार्यों पर भारतीय राग के प्रभाव का पता लगाने के लिए हो रहे शोध का एक हिस्सा है। प्रोफेसर ब्रज भूषण ने बताया, यह शोध कार्य संगीत से उपचार, संगीत प्रशिक्षण आदि के ²ष्टिकोण से महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसे कार्यों में संगीत एक चिकित्सा उपकरण का काम करता है।

ये ज्ञानवर्धक अवलोकन हाल में एक ओपन- एक्सेस जर्नल पीएलओएस वन में प्रकाशित किए गए। इस शोधपत्र का सह-लेखन आशीष गुप्ता, प्रोफेसर ब्रज भूषण और प्रोफेसर बेहरा ने किया है।

–आईएएनएस

किसी भी सरकार को दामों में वृद्धि नहीं करनी चाहिए : प्रियंका चतुर्वेदी

नई दिल्ली । शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध रोकने की बात कहने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि युद्ध जल्दी...

‘धुरंधर 2’ में अतीक अहमद से प्रेरित किरदार पर पूजा पाल का बयान- सपा का बड़ा फाइनेंसर मारा गया

लखनऊ । समाजवादी पार्टी की निष्कासित विधायक पूजा पाल ने फिल्म 'धुरंधर 2' में पूर्व सपा नेता अतीक अहमद से प्रेरित किरदार (अतीफ अहमद) पर कई बयान दिए हैं। उन्होंने...

एनडीए के सांसदों ने ‘महिला आरक्षण’ को बताया ऐतिहासिक

नई दिल्ली । महिला आरक्षण बिल को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एनडीए के सांसदों ने इस ऐतिहासिक पहल को देशहित में बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा...

एयरटेल ब्रॉडबैंड से नोएडा के निवासी परेशान, पैसा देने के बाद भी नहीं मिल रही सर्विस

नई दिल्ली । एयरटेल ब्रॉडबैंड नोएडा के कुछ सेक्टर्स में अपनी खराब सर्विस को लेकर चर्चा में है। यूजर्स का कहना है कि पैसे देने के बाद भी बीते एक...

भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक; सेंसेक्स 1,372 अंक चढ़कर बंद, निवेशकों ने कमाए करीब 8 लाख करोड़ रुपए

मुंबई । सोमवार की बड़ी गिरावट के बाद मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली और घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी और सेंसेक्स 1.5 प्रतिशत...

ट्रंप के फैसले से तेल की कीमतों में 13 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट, गिफ्ट निफ्टी में जोरदार उछाल

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ सैन्य हमलों पर अस्थायी रोक लगाने की घोषणा करने और दोनों देशों के बीच बातचीत के 'सकारात्मक' होने की...

दिल्ली: 1.05 लाख रुपए की ठगी में दो आरोपी गिरफ्तार, टेलीग्राम पर देते थे निवेश का झांसा

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहदरा जिले में साइबर पुलिस ने एक बड़े टेलीग्राम आधारित निवेश घोटाले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

जी7 ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमलों की निंदा की, कहा- ‘इससे वैश्विक सुरक्षा को खतरा है’

वॉशिंगटन । जी7 देशों ने रविवार को मिडिल ईस्ट के कई देशों में आम लोगों और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की। साथ ही, जी7 देशों...

केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर होगा : आरपी सिंह

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता आरपी सिंह ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। भाजपा नेता का...

ईरान के भीषण हमलों के बीच ब्रिटेन ने अपने परमाणु सबमरीन को अरब सागर में किया तैनात

मॉस्को । ब्रिटिश मीडिया ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया कि एक न्यूक्लियर पावर वाली रॉयल नेवी सबमरीन अरब सागर में पहुंच गई है, जो ईरान पर क्रूज मिसाइल...

जिस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड, उसकी ही वजह से कंगना रनौत ने झेला था डिप्रेशन

मुंबई । बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत की गूंज आज सिनेमाई पर्दे से लेकर देश की संसद तक सुनाई देती है। एक बहुमुखी अभिनेत्री के साथ-साथ कंगना अब एक सजग...

admin

Read Previous

Read Next

गुजरात : उत्तरायण उत्सव के दौरान 4 बच्चों समेत 11 की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com