‘घर के किचन में रखे सामान कोरोना से लड़ाई में करेंगे मदद’

लखनऊ: घर में रखे किचन के समान से कोरोना की लड़ाई में मदद ली जाएगी। इसकी जानकारी देने की पूरी तैयारी आयुष विभाग कर रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और श्वसन तंत्र को मजबूत रखने के लिए तमाम घरेलू नुस्खे हैं, जिनके लिए सामग्री रसोई घर में ही मौजूद है।

घर के किचन में रखी हल्दी खाने को रंग देने के साथ किस रोग में गुणकारी है, अजवाइन, लौंग और जायफल खाने को महक देने के साथ किन रोगों से छुटकारा दिलाते हैं, इसकी जानकारी अब उत्तर प्रदेश का आयुष विभाग देगा।

घर के किचन में रखें सामान का कैसे और किस तरह से इस्तेमाल करके रोगों से लड़ा जाए। यह सारी जानकारी अब आयुष कवच एप के आयुर्वेद किचन फीचर के जरिए हासिल की जा सकेगी। आयुष विभाग ने अपने आयुष कवच एप पर कई नए फीचर शामिल किए। इसमें विभाग द्वारा कई नामी आयुर्वेद गुरुओं के विडियो अपलोड किए गए है। जिसमें रसोई में रखें सामान को कैसे इस्तेमाल करें इसकी जानकारी दी गई है।

आयुष विभाग के प्रभारी अधिकारी डॉ. एके दीक्षित बताते हैं कि आयुष कवच एप में किचन आयुर्वेद के नाम से एक फीचर शामिल किया गया है। कोरोना काल के दौरान लोगों को किचन में रखने सामान के जरिए सर्दी, जुकाम, समेत अन्य छोटे-छोटे रोगों कैसे इलाज किया जाए। इसकी जानकारी दी जा रही है।

आयुर्वेद गुरू डॉ वंदना पाठक बताती है कि किचन में ऐसी बहुत सी लाभकारी वस्तुएं मौजूद रहती है। जिनका इस्तेमाल करके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इसके इस्तेमाल की सही जानकारी आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा दी जाती है।

डॉ. वंदना पाठक बताती हैं, “आयुष कवच एप पर घरेलू नुस्खे नाम से कई विडियो अपलोड किए गए हैं। इसमें किचन में मौजूद सरसों, हल्दी, मुलैहठी, लौंग, जीरा समेत अन्य वस्तुओं से कौन-कौन सी बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। इसकी जानकारी दी गई है। इन विडियो को लोग काफी सराहा रहे है। एक बार में दो हजार से अधिक लोग विडियो देख रहे हैं। इसके अलावा जुकाम, एसिडिटी, दर्द, माहवारी संबंधी समस्याएं, मधुमेह जैसे रोगों को घरेलू नुस्खों के जरिए कैसे मात दी जाए। इसकी जानकारी भी विडियो अपलोड करके लोगों को दी जा रही है।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल 5 मई को आयुष कवच एप को लांच किया था। एप का मकसद पुरानी पराम्परिक आयुर्वेदिक चिकित्सा के जरिए लोगों को कोरोना से बचाना था। विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय संस्कृति में आयुर्वेदिक चिकित्सा बहुत ही प्राचीन पद्धति है। इसमें हर बीमारी का इलाज मौजूद है। इसको आगे बढ़ाने के लिए इस एप को लांच किया था। महज एक साल के अंदर ही इस एप ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। आयुष कवच एप के मौजूदा समय में 20 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं।

–आईएएनएस

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं

नई दिल्ली । एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हज यात्रा के हवाई किराए के बढ़ने पर नाराजगी जताई है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़, भाजपा का आरोप- ब्लॉक किया गया पार्टी का बटन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी...

महिला के संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है मासिक धर्म, जानें नियमित करने के तरीके

नई दिल्ली । मासिक धर्म को हर महीने होने वाली साधारण प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह केवल सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के शरीर के शुद्धिकरण...

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

admin

Read Previous

बंगाल भाजपा के राजीव बनर्जी, त्रिपुरा विधायक आशीष दास तृणमूल में शामिल

Read Next

तेलंगाना के दलित नेता ने छोड़ी बीजेपी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com