घमंडिया गठबंधन का मकसद परिवार के लोगों को पीएम और सीएम बनाना : अमित शाह

मुजफ्फरनगर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन का मकसद परिवार के लोगों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाना है। गृह मंत्री अमित शाह मुजफ्फरनगर के शाहपुर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में बुधवार को एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन का मकसद परिवार के लोगों को पीएम और सीएम बनाना है। जबकि, मोदी जी का मकसद देश के किसान, गरीब, मजदूर, दलित और आदिवासी को मजबूत बनाकर अपने पैरों पर खड़ा करना है। इस चुनाव में जो घमंडिया गठबंधन इकट्ठा हुआ है, उसमें 12 लाख करोड़ रुपये के घपले-घोटाले, भ्रष्टाचार करने वाले लोग एकत्र हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मैं आपको बताना चाहता हूं कि मोदी जी चौधरी चरण सिंह जी के गौरव समारोह में आए। उसी दिन घमंडिया गठबंधन ने भ्रष्टाचारी रैली आयोजित की और उस रैली में भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने की बात की। 2014 में जब मैं यहां आया था, उस समय कैराना, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से पलायन चालू हो गया था। आपने 2017 में भाजपा की सरकार बनाई और योगी सरकार ने यहां पर गुंडों का आतंक बंद करके यहां पलायन रोका है और लोगों को सुरक्षित किया है।

उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन, जिसमें अखिलेश यादव की पार्टी और कांग्रेस पार्टी है, ये कभी नहीं चाहते थे कि अयोध्या में राम मंदिर बने। कांग्रेस ने 70 साल तक राम जन्मभूमि के मुद्दे को अटकाकर, लटकाकर और भटकाकर रखा। मोदी जी ने केस भी जीता, भूमि-पूजन भी किया और 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी।

गृह मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त करने का काम किया है। सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया करने का काम मोदी जी ने किया है।

उन्होंने कहा कि बसपा के शासन में 19 चीनी मिलें बंद हुई, अखिलेश यादव के शासन में 10 चीनी मिलें बंद हुईं। लेकिन, भाजपा के शासन में 20 से अधिक चीनी मिलों को शुरू किया गया और 5 नई चीनी मिलें बनाने का काम भी हमारी सरकार ने किया है। आप याद कीजिए, जब कांग्रेस की सरकार थी, तब गन्ने की एफआरपी 210 रुपये प्रति क्विंटल थी। आज इसे 340 रुपये प्रति क्विंटल करने का काम मोदी जी ने किया है। भुगतान की जहां तक बात है, आज 2 लाख 50 हजार करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान करने का काम भाजपा की सरकार ने किया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का है। मोदी जी ने गरीबों और किसानों के उत्थान के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं। मोदी जी ने गुड़ और गन्ने के इस क्षेत्र में गन्ने के लिए राष्ट्रीय नीति बनाकर ढेर सारे बदलाव किए हैं।

–आईएएनएस

कर्पूरी ठाकुर हमारे समाज के प्रेरणा स्वरूप थे: जीतन राम मांझी

पटना । केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें याद करते हुए अपने समाज के लिए प्रेरणा स्वरूप बताया। पटना...

दिल्ली: आदर्श नगर के एक बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, दो घायल अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली । दिल्ली के आदर्श नगर इलाके स्थित मेराकी बैंक्वेट हॉल, बड़ा बाग में पुलिस को शनिवार को आग लगने की सूचना मिली। पीसीआर कॉल मिलते ही स्थानीय पुलिस...

फ़ारूक़ी साहब अपने आप में आंदोलन थे |उर्दू अदब के इलियट फ़ारूक़ी पर सेमिनार

नई दिल्ली | उर्दू अदब के टी एस इलियट औऱ “कई चाँद थे सरे आसमां “ के प्रख्यात नावेलनिग़ार शम्सुर्रहमान फ़ारूक़ी अपने आप में एक आंदोलन और संस्था थे ।उन्होंने...

ओशिवारा गोलीबारी मामले में कमाल राशिद खान से पूछताछ जारी, इलाके के सभी सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

मुंबई । बॉलीवुड में अपने विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहने वाले अभिनेता कमाल राशिद खान उर्फ केआरके मुंबई में दो राउंड फायरिंग की घटना के सिलसिले में पुलिस...

विक्रम भट्ट और उनकी बेटी के खिलाफ 13.5 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज, निवेश के नाम पर ली रकम

मुंबई । 30 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में पहले ही उदयपुर जेल की हवा खा रहे मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर विक्रम भट्ट की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।...

मध्य प्रदेश : दमोह में कुएं में मिला महिला और मासूम का शव

दमोह । मध्य प्रदेश के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के एक कुएं में महिला और तीन माह के मासूम का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यह कोई...

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी से सड़कें बंद, श्रीनगर एयरपोर्ट को चालू करने में जुटा बीआरओ

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में काफी बर्फबारी और बारिश हुई। शुक्रवार को पूरे दिन हवाई और सड़क परिवहन बाधित रहा। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने शनिवार सुबह...

पश्चिम बंगाल : एसआईआर के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने पर तुरंत एफआईआर दर्ज करने के सख्त निर्देश

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के दौरान कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज अग्रवाल ने सभी जिला मजिस्ट्रेट...

सत्ता से बाहर रहते हुए लगातार गलत बयान देते रहेंगे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उप मुख्यमंत्री...

तेजस्वी यादव की सुरक्षा हटाई नहीं, कम की गई : रामकृपाल यादव

पटना । बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटाए जाने पर नीतीश कुमार की सरकार विपक्ष के निशाने पर है।...

कर्नाटक हाईकोर्ट ने बाइक टैक्सी पर लगा प्रतिबंध हटाया, राज्य को शर्तें लागू करने की अनुमति दी

बेंगलुरु । कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को राज्य में बाइक टैक्सी सेवाओं पर लगा प्रतिबंध हटा दिया, जिससे संचालकों को सेवाएं फिर से शुरू करने की अनुमति मिल गई। अदालत...

दिल्ली: सिख फॉर जस्टिस के आतंकी पन्नु के खिलाफ एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह से पहले राष्ट्रीय राजधानी में...

admin

Read Previous

यूपी के बाराबंकी में स्कूली बस पलटने से चार बच्चों की मौत, कई घायल

Read Next

भाजपा में शामिल हुए बॉक्सर विजेंदर सिंह

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com