एच.डी. रेवन्ना जेल से निकले, पुलिस ने जश्‍न मनाते जद(एस) कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया

बेंगलुरु । जेल में बंद जद (एस) विधायक एच. डी. रेवन्ना के मंगलवार को बेंगलुरु सेंट्रल जेल से बाहर निकलने के तुरंत बाद पुलिस ने उन पार्टी कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए उन पर लाठीचार्ज किया, जो अपने नेता की जमानत पर रिहाई का जश्‍न मना रहे थे।

एच.डी. रेवन्ना को उनके बेटे, जद (एस) सांसद और लोकसभा उम्मीदवार प्रज्‍ज्वल रेवन्ना से जुड़े सेक्स वीडियो घोटाले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने 4 मई को गिरफ्तार किया था।

जद (एस) नेता एच. डी. रेवन्ना जेल परिसर से अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के आवास गए।

अपने पिता के घर पहुंचकर एच.डी. रेवन्ना ने देवेगौड़ा से आशीर्वाद लिया।

कर्नाटक पुलिस ने 3 मई को एक महिला के अपहरण को लेकर एच.डी. रेवन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। माना जाता है कि यह महिला रेवन्ना के बेटे प्रज्‍ज्वल से जुड़े सेक्स वीडियो घोटाले की पीड़िताओं में से एक थी।

पीड़िता के बेटे ने इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में एच.डी. रेवन्ना को नामित करते हुए गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उसने कहा है कि उसकी मां एक कथित सेक्स वीडियो के सामने आने के बाद लापता हो गई है, जिसमें प्रज्‍ज्वल रेवन्ना को उसका यौन उत्पीड़न करते देखा जा सकता है।

पीड़िता के बेटे ने आरोप लगाया कि उसकी मां को एक अज्ञात स्थान पर बंद कर दिया गया था, क्योंकि उसने पुलिस से एच.डी. रेवन्ना और उनके रिश्तेदार सतीश बाबू के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की गुहार लगाई थी।

एसआईटी के अधिकारियों ने पीड़िता को एच.डी. रेवन्ना के पीए के फार्महाउस से खोज निकाला था।

–आईएएनएस

ट्रांसजेंडर संशोधन कानून पर अलग-अलग हाईकोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, केंद्र की याचिका पर नोटिस जारी

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें देश के विभिन्न हाईकोर्टों में लंबित उन याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

कांग्रेस के साथ गठबंधन करने वाले दलों को उठाना पड़ा है चुनावी नुकसान: कृष्ण हेगड़े

मुंबई । शिवसेना के प्रवक्ता कृष्ण हेगड़े ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी अभी जीवित होतीं तो भाजपा पर...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

एएमयू विवाद पर शिया नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, धार्मिक नारेबाजी को लेकर उठाए सवाल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हाल के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास और शिया धर्मगुरु सैयद सैफ अब्बास ने...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

खाड़ी देशों के छात्रों के 12वीं के परिणाम पर नीति बना रही सरकार, सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि पश्चिम एशिया (खाड़ी देशों) में रहने वाले सीबीएसई के निजी (प्राइवेट) छात्रों के 12वीं कक्षा के परिणाम...

बंगाल: चुनावी हिंसा भड़काने के मामले में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ जांच सीआईडी को सौंपी गई

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान कथित तौर पर हिंसा भड़काने और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी देने संबंधी मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल हाई कोर्ट के लिए नए जजों की सिफारिश

नई दिल्ली । भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के हाई कोर्ट में नियुक्तियों के एक नए...

admin

Read Previous

भोपाल में मासूम से दुष्कर्म के मामले में हॉस्टल संचालक गिरफ्तार, हिरासत में सब इंस्पेक्टर

Read Next

गाजा युद्ध को लेकर इजरायल से संबंधों पर पुनर्विचार कर सकता है मिस्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com