कोविड के बारे में गलत सूचना देकर फेसबुक लोगों की हत्या कर रहा है : बाइडन

सैन फ्रांसिस्को: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने फेसबुक पर एक बार फिर से निशाना साधते हुए कहा है कि इस तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कोविड वैक्सीन के बारे में गलत जानकारियों के प्रसार की अनुमति देकर लोगों को मार रहे हैं। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में बाइडेन ने सीधे तौर पर फेसबुक की आलोचना की।
फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कोई संदेश देने की बात कहे जाने पर, बाइडन ने जवाब दिया।ये लोगों को मार रहे हैं। महामारी का प्रकोप वैक्सीन न लेने वालों पर ज्यादा है और ये लोगों को मार रहे हैं।
फेसबुक ने वैक्सीन की गलत सूचना से लड़ने की अपनी नीति का बचाव किया। कंपनी के एक प्रवक्ता ने द वर्ज को बताया, हम उन आरोपों से विचलित नहीं होंगे, जो तथ्यों द्वारा समर्थित नहीं हैं। प्रवक्ता ने आगे कहा, सच्चाई यह है कि दो सौ करोड़ से अधिक लोगों ने फेसबुक पर कोविड-19 और वैक्सीन के बारे में आधिकारिक जानकारियां देखी हैं, जो इंटरनेट पर किसी अन्य जगह के मुकाबले सबसे ज्यादा है। 33 लाख से अधिक अमेरिकी टीका कहां, कब और कैसे लगवाना है, इसका पता लगाने के लिए वैक्सीन फाइंडर टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इस हफ्ते की शुरूआत में अमेरिकी सर्जन जनरल विवेक मूर्ति की एक रिपोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत सूचना साझा करने वाले खातों पर लगाम लगाने का आह्वान किया।उन्होंने पत्रकारों को बताया, उन्होंने ‘लाइक’ बटन जैसे प्रोडक्ट फीचर्स को डिजाइन किया है, जिससे सटीक नहीं बल्कि इमोश्नली चाज्र्ड कंटेंट मिलता है। और उनका एल्गोरिदम हमें उस चीज के बारे में अधिक जानकारी देते हैं, जिस पर हम क्लिक करते हैं और ये हमें गलत सूचनाओं की खाई में खींचते चले जाते हैं।
–आईएएनएस

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस पोस्ट पर हमला, एएसआई की मौत

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के बजौर जिले की वारा मामोंद तहसील में स्थित बदन पुलिस पोस्ट पर बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हमले में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) दौलत...

विस्फोटक कारखानों से संबंधित नियमों में संशोधन के लिए केंद्र से आग्रह करेगी महाराष्ट्र सरकार: सीएम फडणवीस

मुंबई । महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधान परिषद में कहा कि महाराष्ट्र सरकार विस्फोटक कारखानों से जुड़े 2008 के नियमों में बदलाव के लिए जल्द ही...

महाराष्ट्र: राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पर हुसैन दलवई ने कसा तंज

मुंबई । कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने भाजपा द्वारा राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विनोद तावड़े और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की...

ईरान करना चाहता था बात, मैंने कहा बहुत देर हो चुकी: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दावा किया है कि ईरान उनसे बातचीत करने को राजी था, लेकिन उन्होंने उनकी मांग को सिरे से खारिज कर दिया।...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

एनसीआर में तेज हवाओं से राहत, अधिकांश इलाके रेड जोन से बाहर, प्रदूषण में आंशिक सुधार

नोएडा । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज सतही हवाओं ने लोगों को प्रदूषण से राहत प्रदान की है। मौसम विभाग के अनुसार, आने...

उत्तर प्रदेश : ईको वैन और बस में टक्कर, 3 महिला और 3 पुरुष सहित 6 की मौत, कई घायल

हाथरस । उत्तर प्रदेश में हाथरस जनपद के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह सड़क हादसे में 3 महिलाएं और 3 पुरुष सहित 6 की मौत हो...

ईरान में मौत का आंकड़ा 500 के पार पहुंचा, 48 घंटों से ज्यादा समय से इंटरनेट बंद

तेहरान । अमेरिका और ईरान के बीच ताबड़तोड़ हमले जारी हैं। ईरान अलग-अलग देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। वहीं अमेरिका और इजरायल अभी भी एक्शन मोड...

ईरान में फंसे भारतीय छात्रों ने लगाई भारत सरकार से गुहार, सुरक्षित निकासी की मांग

इस्फहान । मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान के शहर इस्फहान में फंसे भारतीय छात्रों के बीच भय और अनिश्चितता का माहौल गहरा गया है। छात्रों ने भारत...

बिहार: होली-रमजान को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, 30,000 अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात

पटना । बिहार में होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए सभी तरह के...

ट्रांसनेशनल हिंसा के आरोप निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित, विदेश मंत्रालय ने निज्जर मामले पर दोहराया रुख

नई दिल्ली । भारत ने सोमवार को एक बार फिर स्पष्ट किया कि ट्रांसनेशनल संगठित अपराध या हिंसा में उसकी किसी भी तरह की संलिप्तता के आरोप “निराधार, राजनीतिक रूप...

editors

Read Previous

टोक्यो ओलिम्पिक मेंभाग लेनेवाली पहली भारतीयमहिला तलवारबाज की तलवार नीलाम

Read Next

भारी बारिश के कारण खरीफ की बुवाई को लेकर चिंताएं बढ़ी- क्रिसिल रिसर्च

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com