डूसू मतदान समाप्त, सबको अपनी जीत की आस, ‘आप’ चुनाव से बाहर

नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार शाम संपन्न हो गया। इसके साथ ही एबीवीपी, एनएसयूआई और लेफ्ट समर्थित छात्र संगठनों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किये हैं।

वहीं, इस चुनाव में आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन ‘छात्र युवा संघर्ष समिति’ ने शिरकत ही नहीं की। उसने चुनावों में विश्वविद्यालय द्वारा की जा रही निगरानी को मुद्दा बनाया है।

संगठन से जुड़े छात्रों का मानना है कि इस चुनाव के लिए विश्वविद्यालय द्वारा समुचित निगरानी नहीं की जा रही। ऐसे ही आरोप-प्रत्यारोप के बीच दिल्ली की सत्ता पर काबिज आप दिल्ली विश्वविद्यालय की इस चुनावी दौड़ से पूरी तरह बाहर रही।

चुनाव संपन्न होने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डूसू चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने वाले सभी छात्रों का धन्यवाद किया है। उसने चारों सीटों पर जीत हासिल करने का विश्वास जताया है। विद्यार्थी परिषद का कहना है कि छात्रों ने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र की पहली सीढ़ी में अपनी भागीदारी की है।

विद्यार्थी परिषद ने आरोप लगाया कि मतदान की शुरुआत में ही एनएसयूआई के संयुक्त सचिव पद के प्रत्याशी ने प्रोफेसर के साथ मारपीट की। प्रोफेसरों के साथ अभद्रता की तथा बूथ कैप्चरिंग का प्रयास किया गया।

उसका कहना है कि यह दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास में एक काले अध्याय के रूप में अंकित हो गया है। चूंकि एनएसयूआई की हार तय हो गई है, इसलिए बौखलाहट में वह लगातार झूठे आरोप लगा कर बरगलाने का प्रयास कर रही है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि मुद्दों पर आधारित चुनावों में छात्रों की ओर से एक सकारात्मक वातावरण मिला है और दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़कर मतदान में अपनी भागीदारी दिखाई। नए दौर में छात्रसंघ कैसे परिवर्तनकारी भूमिका में आ सकें, इस पर भी प्रयास करेंगे।

अभाविप के हर्ष अत्री ने कहा कि सुबह से ही लगातार छात्रों द्वारा अच्छी संख्या में दिल्ली विश्वविद्यालय के लोकतांत्रिक पर्व में हिस्सेदारी दिखी। यह उत्साहवर्धक था। वर्ष भर छात्रों के लिए कार्य करने के कारण इस वर्ष भी चुनावों में छात्रों का अभाविप के प्रति सकरात्मक रुझान देखने को मिला।

–आईएएनएस

मुम्बई में 5 लाख रुपए में एनएसडी छात्रों को रंगमचं का प्रशिक्षण देगा।बच्चों को रंगमचं में प्रशिक्षित करने के लिए दिल्ली में रंग बाग शुरू

नयी दिल्ली । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के निदेशक चितरंजन त्रिपाठी ने कहा है कि अभी भारतीय रंगमचं को ए आई (कृतिम बुद्धिमत्ता )से कोई खतरा नहीं है क्योंकि उसमें अभी...

इंस्टाग्राम का बड़ा एक्शन: लाखों फर्जी अकाउंट हटाए, कई बड़े सेलेब्स के घटे फॉलोअर्स

नई दिल्ली । सोशल मीडिया की दुनिया में इंस्टाग्राम को सबसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म में से एक माना जाता है, जहां लोग अपने फोटो, वीडियो और रील्स के जरिए लाखों लोगों...

बंगाल में हिंसा बर्दाश्त नहीं करेंगे : लॉकेट चटर्जी

कोलकाता । बंगाल में भाजपा की वरिष्ठ नेता लॉकेट चटर्जी ने सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में ममता बनर्जी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में...

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएसटी अधीक्षक को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीजीएसटी मेरठ के एक अधीक्षक और उसके कार्यालय में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत...

टीएमसी ही टीएमसी पर कर रही हमला, भाजपा पर आरोप बेबुनियाद : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की बंपर जीत जैसी राजनीति में हालिया घटनाक्रमों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों...

पंजाब में धमाकों के बाद विपक्ष का हमला, कहा-कानून-व्यवस्था संभालने में भगवंत मान नाकाम

जालंधर। पंजाब के अमृतसर और जालंधर में धमाकों के बाद विपक्षी नेता सीएम भगवंत मान पर हमलावर हैं। विपक्ष के नेताओं ने कहा कि भगवंत मान प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था...

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा आरोपी पति को दी गई जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की, आत्मसमर्पण का दिया आदेश

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के दहेज हत्या मामले में आरोपी एक व्यक्ति को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत रद्द कर दी है। इस राहत...

पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने और हमारा साथ देने के लिए वियतनाम का आभार: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुई बर्बर आतंकी हमले की निंदा करने और विषम स्थिति में भारत का साथ देने के लिए...

पुणे में बच्ची से रेप और हत्या मामले में राज ठाकरे ने की अपराधियों के लिए कड़ी और त्वरित सजा की मांग

मुंबई । पुणे जिले की भोर तहसील के नसरापुर इलाके में चार साल की बच्ची से रेप और हत्या के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने...

200 करोड़ ठगी केस: मकोका मामले में लीना पॉलोज की जमानत खारिज, मनी लॉन्ड्रिंग में मिली राहत

नई दिल्ली । 200 करोड़ की ठगी से जुड़े मकोका मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी लीना मारिया पॉलोज को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत देने के इनकार कर दिया...

जेबी माथेर का पिनाराई विजयन पर तंज, ‘फोटो लगाने से नहीं मिलती जीत, काम जरूरी’

तिरुवनंतपुरम । केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की जीत के बाद पार्टी नेताओं में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने इस...

सबरीमाला फैसले वाली पीआईएल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- ‘आपको इन मुद्दों से इतनी चिंता क्यों?’

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इंडियन यंग लॉयर्स एसोसिएशन के उस जनहित याचिका (पीआईएल) को दायर करने के अधिकार और इरादे पर सवाल उठाया, जिसके कारण सबरीमाला...

admin

Read Previous

आरआरटीएस नमो भारत के लिए एनसीआरटीसी ने बर्लिन में जीते दो पुरस्कार

Read Next

आखिर हिंदुओं के खिलाफ अमेरिका में क्यों पनप रही घृणा की आग, इन घटनाओं से समझिए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com