डीयू: परसेंटाइल नहीं बल्कि सामान्य प्रतिशत के आधार पर होंगे दाखिले

नई दिल्ली : सीयूईटी (यूजी) का रिजल्ट जारी किया जा चुका है और अब कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिले की बारी है। कॉलेजों में दाखिले से पहले यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि अंडरग्रैजुएट कोर्स में परसेंटाइल नहीं बल्कि सामान्य प्रतिशत के आधार पर ही दाखिले दिए जाएंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय इसी महीने 26 सितंबर से छात्रों को उनकी पसंद के कॉलेज और विभिन्न पाठ्यक्रमों हेतु की मेरिट संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय में भी पूर्व की तरह छात्रों द्वारा अर्जित किए गए औसत प्रतिशत अंकों को दाखिले का आधार बनाया जाएगा। हालांकि इस बार यह प्रतिशत सीयूईटी की परीक्षाओं में हासिल किए गए अंकों के आधार पर तय की जाएगी। इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन हनीत गांधी ने बताया कि विश्वविद्यालय किसी एक कोर्स या ग्रुप ऑफ कोर्स की मेरिट की केलकुलेशन छात्रों द्वारा उस कोर्स में हासिल प्राप्त किए गए बेस्ट फॉर सब्जेक्ट के नॉर्मलाइज्ड अंकों को जोड़ कर तय करेगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले को लेकर अपना कार्यक्रम जारी करते हुए बताया है कि विश्वविद्यालय में कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम नाम का एक पोर्टल शुरू किया है। 12 सितंबर से इस पोर्टल के जरिए छात्रों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। छात्र-छात्राएं इसी महीने 26 सितंबर दिन सोमवार से अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज के लिए इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह पोर्टल 10 अक्टूबर तक इस प्रकार के आवेदन स्वीकार करेगा।

विश्वविद्यालय का कहना है कि छात्रों को परसेंटाइल और प्रतिशत के चक्कर में उलझने की आवश्यकता नहीं है, मेरिट स्कोर विश्वविद्यालय की ओर से ऑटोमेटिकली कैल्कुलेट किए जाएंगे। हालांकि इसके लिए अभ्यर्थियों को संबंधित कोर्स व कॉलेज को चुनने से पहले अपना सीयूईटी स्कोर देख लेना चाहिए। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय समेत सभी विश्वविद्यालयों को परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का डेटा उपलब्ध कराया जा रहा है। इस डेटा में छात्रों के कोर्स और कॉलेज की प्रेफरेंस डिटेल के साथ-साथ सभी विषयों में उनके सीयूईटी स्कोर शामिल हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत लगभग- 80 विभाग हैं जहां स्नातकोत्तर डिग्री ,पीएचडी, सर्टिफिकेट कोर्स, डिग्री कोर्स आदि कराएं जाते हैं। इसी तरह से दिल्ली विश्वविद्यालय में तकरीबन 79 कॉलेज है जिनमे स्नातक, स्नातकोत्तर की पढ़ाई होती है। इन कॉलेजों व विभागों में हर साल स्नातक स्तर पर विज्ञान , वाणिज्य व मानविकी विषयों में 70 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के प्रवेश होते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय का कहना है कि डीयू से संबंधित सभी कॉलेजों में इस वर्ष कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के माध्यम से तीन चरणों दाखिला होगा। इसके चलते इस बार दिल्ली विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों का नया सत्र एक नवंबर से शुरू होने की संभावना है।

इससे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह बता चुके हैं कि अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालय का नया सत्र एक नवंबर से शुरू हो सकता है। कुलपति ने कहा कि स्नातक पाठ्यक्रम के लिए सोमवार 12 सितंबर से कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पोर्टल शुरू किया गया है। कुलपति का कहना है कि यह पहला अवसर है जब दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी दाखिले सीयूईटी के आधार पर हो रहे हैं। अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में पंजीकरण के लिए यह पोर्टल तीन अक्टूबर तक खुला रहेगा जिससे छात्रों को स्नातक पाठ्यक्रमों में आवेदन के लिए 3 सप्ताह का समय मिलेगा।

–आईएएनएस

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना ‘सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड’

वाशिंगटन । सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने...

पूर्व डिप्लोमैट ने ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग की घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला बताया

नई दिल्ली । व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग की घटना को लेकर भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत की। भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स...

ट्रंप समेत चार अमेरिकी राष्ट्रपति जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार बड़े हमले से बाल-बाल बचे। ट्रंप अकेले नहीं बल्कि हमलों से बच कर निकलने वाले ऐसे अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों का इतिहास लंबा...

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली । हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11...

भाजपा सीआरपीएफ की मदद से भवानीपुर में मतदान धीमा करने की कोशिश करेगी: ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हुगली जिले के उत्तरपारा में एक चुनावी रैली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया

चंडीगढ़ । पंजाब भर से सैकड़ों महिलाओं ने, जिनका नेतृत्व राज्य भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा कर रहे थे, शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास की...

75 लाख वंचित छात्रों को 7,900 करोड़ रुपए से अधिक की शैक्षिक सहायता दी गई: वीरेंद्र कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वंचित छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के तहत, 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति लाभार्थियों...

admin

Read Previous

ऑपरेशन ऑक्टोपस : आखिरकार 32 साल बाद नक्सलियों से आजाद हुआ झारखंड-छत्तीसगढ़ का बूढ़ा पहाड़, उतरा एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर

Read Next

डब्ल्यूबीएसएससी घोटाला : स्क्रीनिंग कमेटी के पूर्व संयोजक अब सीबीआई हिरासत में

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com