जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सीएम उमर अब्दुल्ला ने पेश किया बजट, क्या बोले नेता?

जम्मू । मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश कर दिया है। उन्होंने बजट पेश करते हुए कहा कि यह बजट एक नए और समृद्ध जम्मू-कश्मीर का रोड मैप है।

उन्होंने कहा, “मैं आज वित्त मंत्री के रूप में अपना पहला बजट पेश करने के लिए आपके सामने खड़ा हूं, जो सात वर्षों में सामूहिक सरकार का पहला बजट है। हालांकि, यह एक सम्मान की बात है, लेकिन मैं इस महत्वपूर्ण मोड़ पर जम्मू-कश्मीर के वित्त का संरक्षक होने के साथ आने वाली जिम्मेदारी के भार से पूरी तरह वाकिफ हूं। यह एक नए और समृद्ध जम्मू-कश्मीर के लिए एक रोडमैप है, जो हमारे लोगों की आकांक्षाओं को दर्शाता है और आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति और सतत विकास के लिए एक मजबूत नींव रखता है।”

डिप्टी सीएम सुरिंदर कुमार चौधरी ने कहा, “भाजपा पिछले छह सालों में जम्मू-कश्मीर में हुई तबाही का जवाब क्यों नहीं देती? जम्मू-कश्मीर के युवा बेकार बैठे हैं, उद्योग बंद हो गए हैं। एक दिन पहले भाजपा ने सदन में महाराज साहब का मुद्दा उठाया था और आज पाकिस्तान का मुद्दा उठाया गया। भाजपा उन मुद्दों पर बात नहीं करती, जिन पर चर्चा होनी चाहिए। राज्य के बंटवारे के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों को क्या मिला? महाराजा हरि सिंह हमारे भी राजा हैं।”

जम्मू-कश्मीर सरकार के बजट पर कांग्रेस विधायक तारिक हमीद कर्रा ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं पहले बजट को पढ़ूंगा और उसके आधार पर ही ज्यादा कुछ बोल पाऊंगा, लेकिन मैं यही कहूंगा कि हमें देखना होगा कि मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री के तौर पर बजट में क्या मापदंड तय किए हैं।

–आईएएनएस

‘एक आदमी गलत हो सकता है, लेकिन सात लोग नहीं’, राघव चड्ढा ने ‘आप’ छोड़ने की बताई वजह

नई दिल्ली । राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस फैसले के बाद से लगातार उन पर कई सवाल...

केजरीवाल के समर्थन में उतरीं आतिशी, बोलीं-जब न्याय की उम्मीद टूट जाए तो सत्याग्रह ही एकमात्र रास्ता

नई दिल्ली । दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा को लिखे पत्र का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अरविंद केजरीवाल...

कड़कड़डूमा कोर्ट की महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

नई दिल्ली । दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील मधु राजपूत पर उनके पति द्वारा जानलेवा हमले का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम...

दिल्ली: हंसराज कॉलेज ने सस्पेंड किए 30 छात्र, डूसू अध्यक्ष आर्यन मान ने दी आंदोलन की चेतावनी

नई दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज ने सोशल मीडिया पर संस्थान को बदनाम करने और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोपों में करीब 30 छात्रों को सस्पेंड...

भाजपा में शामिल होने वाले राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता होगी समाप्त: संजय सिंह

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से उन सभी 7 राज्यसभा सांसदों को बर्खास्त करने की अपील की है, जो पार्टी छोड़कर भारतीय जनता...

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर फायरिंग को मस्क ने माना ‘सियासी हिंसा का खतरनाक ट्रेंड’

वाशिंगटन । सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने...

पूर्व डिप्लोमैट ने ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग की घटना को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला बताया

नई दिल्ली । व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान शूटिंग की घटना को लेकर भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत की। भारत के पूर्व डिप्लोमैट्स...

ट्रंप समेत चार अमेरिकी राष्ट्रपति जो जानलेवा हमलों में बाल-बाल बचे

नई दिल्ली । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार बड़े हमले से बाल-बाल बचे। ट्रंप अकेले नहीं बल्कि हमलों से बच कर निकलने वाले ऐसे अमेरिकी राष्ट्राध्यक्षों का इतिहास लंबा...

दिल्ली विधानसभा का अगला सत्र 28 अप्रैल से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू होगा

नई दिल्ली । हाल ही में मिली बम धमकियों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में पुराने सचिवालय स्थित विधानसभा भवन में आठवीं दिल्ली विधानसभा का पांचवां सत्र मंगलवार को सुबह 11...

भाजपा सीआरपीएफ की मदद से भवानीपुर में मतदान धीमा करने की कोशिश करेगी: ममता बनर्जी

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हुगली जिले के उत्तरपारा में एक चुनावी रैली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिला आरक्षण कानून के समर्थन में चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया

चंडीगढ़ । पंजाब भर से सैकड़ों महिलाओं ने, जिनका नेतृत्व राज्य भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा कर रहे थे, शनिवार को यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास की...

75 लाख वंचित छात्रों को 7,900 करोड़ रुपए से अधिक की शैक्षिक सहायता दी गई: वीरेंद्र कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वंचित छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के तहत, 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति लाभार्थियों...

admin

Read Previous

महिला दिवस : साजिद नाडियाडवाला ने बताया, क्यों फिर से देखने लायक है आलिया भट्ट की ‘हाईवे’

Read Next

पिछले 10 वर्षों में महिला लोको पायलटों की संख्या में 5 गुना वृद्धि

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com