बिहार : दूल्हे को लेने बारात संग घोड़े पर सवार होकर पहुंची एयरहोस्टेस दुल्हन

गया (बिहार), 15 दिसम्बर (आईएएनएस)| अब तक आपने दूल्हे को घोड़ी पर चढ़कर बारात के साथ अपनी दुल्हन को लाने के लिए जाते देखा और सुना होगा, लेकिन बिहार के गया में मंगलवार की शाम एक अनोखा मामला देखने को मिला जब सजी धजी, हाथ में मेंहदी लगाए दुल्हन घोड़े पर सवार होकर बारात के संग अपने दूल्हे को लेने उसके दरवाजे तक पहुंच गई। अब इस शादी की चर्चा हो रही है।

दरअसल, गया शहर के चांदचैरा की रहने वाली दुल्हनिया अनुष्का गुहा की शादी पश्चिम बंगाल के कोलकाता के रहने वाले जीत मुखर्जी से हुई।

चांदचैरा स्थित सिजुआर भवन धर्मशाला से दुल्हनिया घोड़े पर सवार होकर बड़े शान से अपने दूल्हे राजा को लेने उसके होटल पहुंची और वहां दुल्हन और बारात का सवागत दूल्हे परिजनों द्वारा किया गया। बारात में शामिल महिलाएं झूम रही थी। इस नायाब बारात को देखने के लिए आसपास के लोग भी सड़क पर निकल गए।

बारात का स्वागत करने के बाद दूल्हा कार में सवार होकर दुल्हन के पीछे-पीछे जयमाला स्टेज तक गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग भी शामिल थे।

घोड़ी पर सवार होकर बारात निकालने वाली दुल्हनिया अनुष्का कोलकाता में इंडिगो एयरलाइंस में एयर होस्टेस के पद पर कार्यरत है।

इस अनोखी बारात को लेकर जब अनुष्का से सवाल पूछा गया तो दुल्हनिया ने कहा, “आज भी लड़के और लड़कियों में भेदभाव किया जाता है, लड़कियों को लड़कों के बराबर लाने के लिए ऐसी मुहिम की बेहद जरूरत है। इसे एक बदलाव के रूप में देखा जाना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि लड़के ही बारात लेकर अपनी दुल्हन को लेने क्यों जाएंगें, दुल्हन भी ऐसा क्यों नहीं कर सकती।

अनुष्का से शादी रचाने वाले दूल्हे जीत मुखर्जी ने भी कहा कि इस तरह के काम से समाज मे एक अच्छा संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि हम दूसरों से सुधरने की उम्मीद तो करते हैं लेकिन खुद वही गलती करते हैं। इसलिए परिवर्तन खुद से प्रारंभ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज लड़कियां पुरूषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलती हैं, तो इसमें बुराई क्या है।

दुल्हे के पिता रूदल फरेरा भी बेटे और बहू के इस कदम की तारीफ करते हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छा कदम है। उन्होंने कहा कि किसी भी उम्र के लोगों को अगर इस कदम के विषय में समझाया जाए तो वे भी समझ जाएंगे कि कहीं इसमें गलती नहीं है। दुनिया अब इस दिशा में आगे चल रही है।

इधर, दुल्हन की मां सुष्मिता भी बताती हैं कि प्रारंभ में अनुष्का ने इस आइडिया को लेकर पूछा था। उन्होंने बताया कि बेटी के इस आइडिया पर दामाद का भी सहयोग मिला। उन्होंने इस विवाह पर खुशी जताते हुए कहा कि पूरा परिवार इस अनोखे विवाह को लेकर उत्साहित था। अब तो हमारे सभी परिवार वाले भी अपने बेटे, बेटी की शादी इस अनोखे तरीके से करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इसे समाज में एक बदलाव के रूप में देखना चाहिए।

–आईएएनएस

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

दिल्ली पुलिस ने मर्डर केस में फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली के शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

विपक्ष को खत्म करने की कोशिश में भाजपा, शिवसेना-एनसीपी के बाद अब टीएमसी पर नजर: कीर्ति आजाद

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस में जारी अंदरूनी कलह के बीच सांसद कीर्ति आजाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "ऑपरेशन लोटस कभी फेल नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया...

editors

Read Previous

भारतीय तटरक्षक बल अब दुनिया के प्रमुख समुद्री बलों में से एक: राजनाथ

Read Next

चुनावी राज्यों में 35.3 प्रतिशत लोग राज्य सरकार के काम से हैं ‘बहुत संतुष्ट’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com