चुनावी राज्यों में 35.3 प्रतिशत लोग राज्य सरकार के काम से हैं ‘बहुत संतुष्ट’

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएनएएस)। एबीपी-सीवोटर-आईएएनएस स्टेट ऑफ स्टेट्स 2021 ट्रैकर के अनुसार, गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पांच चुनावी राज्यों में राज्य सरकार के काम का मूल्यांकन करने के लिए पूछे जाने पर 35.3 प्रतिशत लोगों ने ‘बहुत संतुष्ट’ श्रेणी का विकल्प चुना है। सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि कुल मिलाकर, 30.1 प्रतिशत लोगों ने ‘कुछ हद तक संतुष्ट’ श्रेणी को चुना, जबकि 29.9 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे ‘बिल्कुल संतुष्ट नहीं’ हैं। कुल 4.6 प्रतिशत लोगों ने ‘कह नहीं सकते/पता नहीं’ श्रेणी को चुना है।

‘बहुत अधिक संतुष्ट’ श्रेणी में उत्तर प्रदेश से 39.8 प्रतिशत लोग हैं। इसके बाद गोवा से 36.1 प्रतिशत, उत्तराखंड से 35.1 प्रतिशत, मणिपुर से 29.7 प्रतिशत और पंजाब से 12.8 प्रतिशत लोग हैं।

‘कुछ हद तक संतुष्ट’ श्रेणी में, गोवा 39.9 प्रतिशत के साथ सूची में सबसे ऊपर है। इसके बाद मणिपुर 32.2 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश 22.2 प्रतिशत, उत्तराखंड 22 प्रतिशत और पंजाब 19.7 प्रतिशत पर है।

पंजाब ‘बिल्कुल संतुष्ट नहीं’ श्रेणी में 56.5 प्रतिशत के साथ चार्ट में सबसे ऊपर है। इसके बाद उत्तराखंड 41.6 प्रतिशत, मणिपुर 38.1 प्रतिशत, उत्तर प्रदेश 35.3 प्रतिशत और गोवा 17.9 प्रतिशत है।

सर्वेक्षण के लिए नमूना आकार 98,121 था, जिसमें पांच चुनावी राज्यों में 690 विधानसभा सीटों को शामिल किया गया था। यह सर्वे 4 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच किया गया था।

–आईएएनएस

एसएसबी में एएसआई पद पर होगी भर्ती, 4 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने समूह-'सी' (गैर-राजपत्रित, लड़ाकू, गैर-मंत्रालयी) एएसआई कैडर के लिए अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के कुल 7 पदों पर भर्ती के...

कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर प्रमोद तिवारी बोले- खतरे में है लोकतंत्र

नई दिल्ली । कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि...

पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल से की बातचीत, सीईटीए के तहत व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर की चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल के साथ वर्चुअल बैठक की।...

पंजाब के सीएम भगवंत मान पर भड़के नेता, बाजवा बोले-मान समेत सभी विधायकों के हों अल्कोमीटर टेस्ट

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़े गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस और अकाली दल की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके...

नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा पर बिहार के मुख्यमंत्री आवास को खाली किया

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग', जिसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है, शुक्रवार को एक ऐतिहासिक परिवर्तन का...

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं

नई दिल्ली । एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हज यात्रा के हवाई किराए के बढ़ने पर नाराजगी जताई है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़, भाजपा का आरोप- ब्लॉक किया गया पार्टी का बटन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी...

महिला के संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है मासिक धर्म, जानें नियमित करने के तरीके

नई दिल्ली । मासिक धर्म को हर महीने होने वाली साधारण प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह केवल सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के शरीर के शुद्धिकरण...

editors

Read Previous

बिहार : दूल्हे को लेने बारात संग घोड़े पर सवार होकर पहुंची एयरहोस्टेस दुल्हन

Read Next

तमिलनाडु डीवीएसी ने पूर्व मंत्री थंगमणि के 69 परिसरों पर छापेमारी की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com