बिहार : ‘जवान’ नहीं बन पाए, तो बन गए ‘किसान’, ‘फिश मैन’ के रूप में बन गई पहचान

गोपालगंज, 13 मार्च (आईएएनएस)| कहा जाता है कि अगर सकारात्मक सोच से किसी कार्य में लगा जाए तो न केवल स्वयं पर विश्वास पैदा होता है बल्कि सकारात्मक सोच से आपको हर विपरीत परिस्थितियों में भी आशा की किरणें दिखाई देती हैं और सफलता जरूर मिलती है।

ऐसा ही है ‘फिशमैन’ के नाम से चर्चित बिहार के गोपालगंज के सफागंज पंचायत के सनहा गांव के रहने वाले विनोद सिंह की कहानी। सिंह को प्रारंभ से ही सामाज और देश की सेवा करने का जुनून था। जब ये आर्मी में जवान नहीं बन सके तो इन्होंने हार नहीं मानी और किसान बनकर सामाज और राष्ट्र की सेवा में जुट गए।

विनोद सिंह की पहचान आज सफल उद्यमी के रूप में होती है। सिंह आज सब्जी और मछली पालन से प्रतिवर्ष 15 से 20 लाख रुपये न केवल कमाते हैं बल्कि अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रेरित करते हैं।

वैसे, यह सबकुछ करना इतना आसान नहीं था। सिंह आर्मी में जाने का सपना देखा था। इसके लिए कई बार कोशिशें भी की लेकिन प्रत्येक कोशिश में असफलता हाथ लगी, लेकिन वे निराश नहीं हुए। अपने जीवन में जय जवान, जय किसान को मूल मंत्र बनाने वाले सिंह ने कहा कि जय जवान तो नहीं हो सके, अब जय किसान होकर दिखाएंगे।

उन्होंने प्रारंभ 1995 में सब्जी की खेती की शुरूआत की, इसमें उन्हें सफलता तो मिली लेकिन बहुत मुनाफा नहीं दिखा। इसी दौरान उन्हें मछली पालन के क्षेत्र में दिलचस्पी पैदा हुई। वे कहते हैं कि बिहार में मछली की मांग की पूर्ति आंध्र प्रदेश से मछलियों से होती है। ऐसे में लगा कि बिहार में मछली पालन क्यों नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि किसान परिवार से आने की वजह से घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। कुछ मित्रों के सहयोग से हौसला मिला और अपने सनहा गांव के पास चंवर (जहां पानी जमा होता है) वहीं मछली का दाना (बीज) डालकर व्यवसाय की शुरूआत की। इसके बाद इस कारोबार में फिर पीछे मुडकर नहीं देखना पडा।

आईएएनएस से उन्होंने कहा कि पहले अपनी ही जमीन पर तालाब खुदवाया और वहां मछली पालन की शुरूआत कर दी। मछली कारोबार में जब लाभ हुआ तो कुछ और जमीन लीज पर ले लिया। इसके बाद मछली पालन के कुछ तकनीकी पहलुओं को भी समझा। इसके लिए पटना में प्रशिक्षण प्राप्त किया और आंध्रप्रदेश जाकर भी वहां मछली पालन के तरीकों को जाना। वे कहते हैं कि वे अधिकतर पनास या प्यासी प्रजाति मछली पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह मछली पालन से 30 से 40 प्रतिशत लाभ कमाया जा सका है।

सिंह आज 30 एकड जमीन पर बने छोटे-बड़े तालाबों में मछली पालन करते हैं, जिसमें 15 एकड़ जमीन वे लीज पर लिए हुए हैं। उन्होंने कहा कि मछली पालन में पूंजी की बराबर कमी रहेगी।

उन्होंने बताया कि साल 2009 में मछली व्यवसाय की शुरूआत की थी, जिसमें 2002 से तेजी आ गई थी।

उन्होंने बताया कि वे आसपास के किसानों को भी मछली पालन के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि पारंपरिक फसलों से बहुत ज्यादा लाभ आज किसानों को नहीं हो सकता। उनकी मछली आज पटना के अलावे झारखंड तक जाती है। उन्होंने मछली की मांग इतनी है कि पूरी नहीं की जा रही है।

वे बताते हैं कि गोपालगंज जिले के करीब 150 किसानों को वे मछली पालन के टिप्स देते हैं। उन्हें इसकी बारीकियों को सिखाते हैं। दूसरे जिलों से भी लोग जानकारी लेने के लिए उनके पास पहुंचते हैं।

मछली कारोबारी विनोद सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे वर्ष 2001 में मुखिया का चुनाव लड़े थे और मुखिया निर्वाचित भी हो गए। हालांकि बाद में सफापुर पंचायत सुरक्षित सीट हो गई। वैसे, उन्हें राजनीति में बहुत दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके जैसे लोग राजनीति में सफल नहीं हो सकते, यहां बहुत झूठ बोलना पड़ता है।

–आईएएनएस

75 लाख वंचित छात्रों को 7,900 करोड़ रुपए से अधिक की शैक्षिक सहायता दी गई: वीरेंद्र कुमार

नई दिल्ली । केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने कहा कि वंचित छात्रों के शैक्षिक सशक्तिकरण के तहत, 2025-26 में 75 लाख से अधिक अनुसूचित जाति लाभार्थियों...

राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सांसदों का भाजपा में विलय : राघव चड्ढा

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को करारा झटका लगा है। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा समेत पार्टी के सात सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल...

स्वाति मालीवाल ने की आम आदमी पार्टी छोड़ने की घोषणा, बोलीं-सिद्धांतों से भटक गई पार्टी

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के लिए शुक्रवार का दिन किसी सियासी सुनामी से कम नहीं रहा। राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने संयुक्त...

इस बार चुनाव में सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए : टीवीके प्रमुख विजय

चेन्नई । तमिलनाडु की राजनीति में 23 अप्रैल 2026 को एक ऐतिहासिक दिन दर्ज हो गया। पूरे राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ और इस बार मतदाताओं की...

‘भाजपा ने पंजाबियों के साथ धक्का किया’, आप सांसदों के टूटने पर अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) को शुक्रवार को बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत कई सांसदों के साथ पार्टी...

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

मुझे जान से मारने की कोशिश की गई, केंद्रीय सुरक्षा के कारण बच गया: हुमायूं कबीर

मुर्शिदाबाद । आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने अपने काफिले पर हमले को लेकर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुझे जान से मारने...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने ट्रंप की टैरिफ नीति का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने ट्रंप प्रशासन की व्यापार नीति का जोरदार बचाव किया। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि टैरिफ (आयात शुल्क) और सख्त बातचीत की...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सुलझाया 40 साल पुराना कोल्ड मर्डर केस, आरोपी पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने करीब 40 साल पुराने एक कोल्ड मर्डर केस को सुलझा लिया है। आरोपी का नाम चंद्रशेखर प्रसाद बताया गया है, जो मूल...

दिल्ली की अदालत ने आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल की जमानत याचिका पर ईडी को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । दिल्ली की अदालत ने कथित कोयला चोरी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के सह-संस्थापक विनेश कुमार चंदेल द्वारा...

मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मांग तुष्टीकरण की राजनीति : डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला सशक्तीकरण और आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों का बचाव करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला...

editors

Read Previous

यूपी: महिला सिपाही से दुष्कर्म के आरोप में मौलवी को उम्रकैद

Read Next

झारखंड के राजमहल में ‘पत्थरों’ पर दर्ज है 150 मिलियन वर्ष पुराने जुरासिक काल का इतिहास, ताजा रिसर्च से डिकोड होंगे कई रहस्य

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com