अशोक गहलोत और गजेन्द्र सिंह शेखावत गुटों के मध्य चल रहा है रोचक नूरा कुश्ती का खेल

नई दिल्ली । राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भाजपा की ओर से प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के भावी दावेदार केन्द्रीय जल शक्ति मन्त्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के गुटों के मध्य इन दिनों रोचक जंग चल रहा है।

राजनीति के जादूगर के रूप में जाने जाने वाले गहलोत और प्रदेश में भाजपा के चेहरे बनने को प्रयास कर रहें शेखावत दोनों के होम टाउन जोधपुर ही है। शेखावत गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को पराजित कर जोधपुर से दूसरी बार लोकसभा मे पहुँचे है। उन्हें वसुन्धरा राजे विरोधी ग्रुप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का नज़दीकी नेता माना जाता है।

यह नूरा कुश्ती का खेल गहलोत सरकार को गिराने के लिए सचिन पायलट और उनके समर्थकों को भाजपा शासित हरियाणा स्टेट के एक पाँच सितारा होटल में ठहराने और इस दरमियान सचिन समर्थक राज्य के एक पूर्व मंत्री और शेखावत के मध्य बातचीत का कथित फोन टेपिंग मामला सामने आने पर शुरू हुआ था।

इस मामले को गहलोत सरकार की ओर से भाजपा पर पलट वार का मुख्य हथियार बनाया गया था । गहलोत सरकार को पलटने के असफल प्रयासों के बाद सोनिया राहुल प्रियंका गांधी के बीच बचाव से सचिन पायलट और साथियों के पुनः पार्टी के साथ जुड़ने के बाद केन्द्रीय मन्त्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दिल्ली में एक परिवाद दायर किया।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 25 मार्च को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा और पुलिस अफसरों के खिलाफ फोन टेपिंग और ऑडियो वायरल करके उनकी छवि खराब करने का यह मामला दर्ज होने पर चार दिन पहले लोकेश शर्मा को नोटिस भेजकर 24 जुलाई को 11 बजे पूछताछ के लिए पेश होने को कहा लेकिन ओएसडी शर्मा ने ई मेल के जरिए नोटिस का जवाब देते हुए अगले दो सप्ताह तक व्यक्तिगत कारणों से जयपुर से बाहर यात्रा करने में असमर्थतता जताई है और दो-तीन सप्ताह का समय देने की मांग की है। उन्होंने ई मेल में ज्यादा जरूरी होने पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पूछताछ के लिए उपलब्ध होने की बात कही है। ओएसडी शर्मा ने दिल्ली पुलिस को भेजे जवाब में कहा है कि दो-तीन सप्ताह के बाद जब भी दिल्ली क्राइम ब्रांच नई तारीख देगी, तब वे पेश होंगे।

इस प्रकार फोन टेपिंग केस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा शनिवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश नहीं हुए।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के परिवाद पर ओएसडी शर्मा ने एफआईआर को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इसके बाद उन्हें 6 अगस्त तक किसी भी तरह की गिरफ्तारी या कार्रवाई से छूट मिली हुई है। दिल्ली हाईकोर्ट में अब मामले की अगली सुनवाई 6 अगस्त को होनी है।

ओएसडी शर्मा ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का नोटिस मिलने के बाद कानूनी जानकारों की राय ली। कानूनी राय के बाद रणनीति के तहत 6 अगस्त को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होने तक पूछताछ के लिए पेश नहीं होने का फैसला किया है। इसीलिए क्राइम ब्रांच से दो तीन सप्ताह का समय मांगा गया है।

गौरतलब है कि फोन टेपिंग केस में इससे पहले राजस्थान विधानसभा में सरकारी मुख्य सचेतक और गहलोत के विश्वस्त सिपहसालार महेश जोशी को भी पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया गया था लेकिन उन्होंने कोरोना काल में उम्र का हवाला देते हुए पूछताछ के लिए जाने से इनकार कर दिया था। हालाँकि महेश जोशी का इस मामले में दर्ज एफआईआर में नाम नहीं था, लेकिन सी एम के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा के खिलाफ नामजद एफआईआर है।

इस मामले का दिलचस्प पहलू यह है कि कथित फोन टेपिंग में जिन पूर्व मंत्री का नाम आया था अब वे गहलोत के समर्थन में बयान दे रहे हैं। ये इससे पहले भी तब चर्चित हुए थे जब भेरों सिंह शेखावत मुख्यमंत्री थे और शेखावत अपने हार्ट की सर्जरी करवाने अमरीका गए थे तब पीछे से उनकी सरकार को गिराने का प्रयास करने वालों के सरग़ना भी यहीं शख़्स रहे बताया जाता है।

एसएसबी में एएसआई पद पर होगी भर्ती, 4 मई तक करें आवेदन

नई दिल्ली । सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने समूह-'सी' (गैर-राजपत्रित, लड़ाकू, गैर-मंत्रालयी) एएसआई कैडर के लिए अलग-अलग विभागों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) के कुल 7 पदों पर भर्ती के...

कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर प्रमोद तिवारी बोले- खतरे में है लोकतंत्र

नई दिल्ली । कांग्रेस से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने शुक्रवार को कोलकाता स्ट्रॉन्गरूम विवाद पर चिंता जताते हुए चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि...

पीयूष गोयल ने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल से की बातचीत, सीईटीए के तहत व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने पर की चर्चा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने ब्रिटेन के बिजनेस और ट्रेड राज्य सचिव पीटर काइल के साथ वर्चुअल बैठक की।...

पंजाब के सीएम भगवंत मान पर भड़के नेता, बाजवा बोले-मान समेत सभी विधायकों के हों अल्कोमीटर टेस्ट

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर बड़े गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस और अकाली दल की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके...

नीतीश कुमार ने बुद्ध पूर्णिमा पर बिहार के मुख्यमंत्री आवास को खाली किया

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री का आधिकारिक आवास '1 अणे मार्ग', जिसे राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में सत्ता का केंद्र माना जाता रहा है, शुक्रवार को एक ऐतिहासिक परिवर्तन का...

हज यात्रा का हवाई किराया बढ़ने पर ओवैसी ने जताई नाराजगी, कहा-यह उचित नहीं

नई दिल्ली । एआईएमआईएम अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हज यात्रा के हवाई किराए के बढ़ने पर नाराजगी जताई है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में...

भूमि विवादों के लिए अलग राजस्व न्यायिक सेवा की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों को भूमि विवादों के निपटारे के लिए अलग...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

भारत में नीतियां स्पष्ट, तेजी से बढ़ रहा क्रियान्वयन : सागर अदाणी

नई दिल्ली । अदाणी ग्रीन एनर्जी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सागर अदाणी ने बुधवार को कहा कि भारत में नीतियां स्पष्ट और निरंतर हैं और इससे तेजी से क्रियान्वयन बढ़ा रहा...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

बंगाल चुनाव: फाल्टा में वोटिंग के बीच ईवीएम से छेड़छाड़, भाजपा का आरोप- ब्लॉक किया गया पार्टी का बटन

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है कि ईवीएम पर पार्टी...

महिला के संपूर्ण स्वास्थ्य का आधार है मासिक धर्म, जानें नियमित करने के तरीके

नई दिल्ली । मासिक धर्म को हर महीने होने वाली साधारण प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है, लेकिन यह केवल सामान्य प्रक्रिया नहीं, बल्कि महिला के शरीर के शुद्धिकरण...

editors

Read Previous

दक्षिण अफ्रिका में हिंसा से बचने भारतीय मूल के निवासियों ने हथियार उठाए

Read Next

यमन के मारिब में संघर्ष, हवाई हमले में 50 से ज्यादा की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com