दक्षिण अफ्रिका में हिंसा से बचने भारतीय मूल के निवासियों ने हथियार उठाए

डरबन, 16 जुलाई (आईएएनएस)| दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के निवासियों ने 7 जुलाई से देश में चल रही भीड़ की हिंसा के बाद अपने परिवारों और व्यवसायों की रक्षा के लिए सशस्त्र समूहों का गठन किया है।

डॉक्टर प्रीतम नायडू (सुरक्षा कारणों से नाम बदल दिया गया है) ने कहा, “हम अपनी रक्षा के लिए हथियार खरीदने और रक्षा समूहों को संगठित करने के लिए मजबूर हैं। हम व्यापार और व्यवसायों में सफल हैं और कई स्थानीय लोग हमसे ईष्र्या करते हैं। वे सिर्फ हमें लूटने का मौका चाहते हैं।”

नायडू डरबन से हैं,जो दस लाख भारतीय मूल के निवासियों का घर है।

नायडू ने कहा कि स्थानीय पुलिस सिर्फ दर्शक बनकर रह गई है और कुछ मामलों में ‘सब लूटो, जला दो’ वाली भीड़ में शामिल हो गई, जिन्होंने भारतीयों को जाने के लिए कहा है।

क्वाजुलु नटाल(केजेडएन) के साथ दो सबसे बुरी तरह प्रभावित प्रांतों में से एक, गौतेंग में किराने की दुकानों की एक श्रृंखला चलाने वाले राजेश पटेल ने कहा, “हम यहां कई पीढ़ियों से हैं। अब कुछ जुलु सतर्कतावादी हमें यह कहते हुए देश छोड़ने के लिए कह रहे हैं कि यह आपका देश नहीं है।”

अकेले डरबन में, 50,000 व्यवसायों को नष्ट कर दिया गया है, जिनमें से ज्यादातर भारतीय मूल के लोगों के स्वामित्व में हैं।

डरबन चैंबर ऑफ कॉमर्स के जानेले खोमो ने कहा कि लगभग 16 अरब रैंड का नुकसान होने का अनुमान है।

दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने कहा कि गुरुवार रात हिंसा प्रभावित इलाकों में सेना को तैनात कर दिया गया है।

सरकार ने स्वीकार किया कि हिंसा में 117 लोगों की मौत हुई है, जिनमें ज्यादातर भारतीय मूल के लोग हैं।

इसने दावा किया कि जोहान्सबर्ग में सामान्य स्थिति लौट रही है, लेकिन डरबन में स्थिति अभी भी तनावपूर्ण थी।

व्यापारी जोसेफ कामथ (बदला हुआ नाम) ने कहा, “अगर भीड़ फिर से आती है तो हम उन्हें गोली मार देंगे।”

उन्होंने मैसेजिंग ऐप पर आईएएनएस से कहा, “उन्होंने हमारे इलाकों में लूटपाट की, हमारी दुकानें और मॉल तबाह कर दिए गए, लेकिन अगर वे अब हमारे घरों के लिए आते हैं, तो हम परिवार के सम्मान को बनाए रखने के लिए लड़ेंगे और मरेंगे।”

7 जुलाई को पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा की गिरफ्तारी के बाद से दक्षिण अफ्रीका अराजकता और अशांति की स्थिति में है।

कभी रंगभेद के खिलाफ लड़ाई के लिए जाने जाने वाले जूमा को अदालत के आदेशों की अवहेलना करने के लिए एस्टकोर्ट सुधार केंद्र में 15 महीने के लिए कैद किया गया है।

उन्होंने न्यायिक आयोग के सामने गवाही नहीं दी, जो 2009-2018 के बीच उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहा था।

जूमा की सजा के विरोध में कई दक्षिण अफ्रीकी लोग सड़कों पर उतर आए और जल्द ही प्रदर्शन भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसक हो गया।

गौतेंग और केजेडएन प्रांतों की सड़कों पर हिंसा के रूप में बड़े पैमाने पर आगजनी, शूटिंग और लूट की तस्वीर और वीडियो सामने आए।

कुछ तस्वीरें यह भी दिखाती हैं कि कैसे भारतीयों ने अपनी और अपनी संपत्ति की रक्षा के लिए खुद शस्त्र धारण किया था।

वे पूरी तरह से सशस्त्र और वॉकी-टॉकी से लैस रात की गश्त का आयोजन कर रहे हैं।

जैसे-जैसे हिंसा बेरोकटोक जारी रही, दक्षिण अफ्रीका के लोगों ने भारतीय समुदाय पर हमला करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया, विशेष रूप से गुप्ता ब्रदर्स पर, जो लंबे समय से जुमा के समर्थन से भ्रष्टाचार के लिए दोषी थे।

एक दक्षिण अफ्रीकी व्यक्ति को एक ट्वीट के माध्यम से हिंसा भड़काते हुए पाया गया, जिसमें उसने अपने भाइयों से यह याद रखने के लिए कहा कि कैसे ‘जैकब जुमा ने देश को इंडियन मोनॉपोली कैपिटल को बेच दिया।’

इस ट्वीट के साथ जो तस्वीर थी वह गुप्ता ब्रदर्स की थी।

वे 1993 में ही दक्षिण अफ्रीका चले गए थे। अब, 10 अरब डॉलर से अधिक की कुल संपत्ति के साथ, गुप्ता बंधुओं के पास कोयला खदानें, कंप्यूटर, समाचार पत्र और अन्य मीडिया आउटलेट हैं।

एक भारतीय मूल के पत्रकार ने कहा, “उन्होंने जूमा और अन्य राजनेताओं के साथ अंडर-हैंड डील करके देश को अरबों का चूना लगाया है और सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंचाया है। अब भ्रष्ट गुप्ता के साथ पूरे समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है।”

अफ्रीकी देशों में भारतीयों को अक्सर निशाना बनाया जाता रहा है और हिंसा को सही ठहराने के लिए हवा में कारण गढ़े गए हैं।

तानाशाह ईदी अमीन ने अगस्त 1972 में युगांडा से हजारों भारतीयों को निकाल दिया था।

प्रशांत द्वीप राष्ट्र फिजी में बसने वाले भारतीयों को तरह की हिंसा का सामना करना पड़ा था।

अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल कीमतों पर असर

वॉशिंगटन । वैश्विक तेल कीमतों में सोमवार को तेज उछाल आया। ऐसा तब देखा गया जब अमेरिका ने एक ईरानी कार्गो जहाज को कब्जे में ले लिया। इससे तनाव बढ़ने...

ईरान ने कहा, हमारे वाणिज्यिक जहाज पर अमेरिकी गोलीबारी का जल्द जवाब देंगे

तेहरान । मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ईरान के शीर्ष संयुक्त सैन्य कमान ने सोमवार को कहा कि अमेरिकी सेना द्वारा किए गए “सशस्त्र समुद्री डकैती” के खिलाफ ईरान जल्द ही...

अमेरिका से व्यापारिक तनाव के बीच कनाडा के प्रधानमंत्री ने आर्थिक विविधीकरण पर दिया जोर

ओटावा । कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि अमेरिका के साथ करीबी संबंधों पर आधारित कनाडा की पूर्व ताकतें अब “कमज़ोरियां” बन गई हैं, जिन्हें वैश्विक व्यापार के...

इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में बफर जोन का नक्शा किया जारी, सीजफायर के बावजूद ऑपरेशन किए तेज

यरूशलम । इजरायल की सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक बफर जोन बनाने का मैप जारी किया है। इसमें लेबनानी इलाके के अंदर कई किलोमीटर तक फैला एक बड़ा इलाका...

बांग्लादेश में तेल संकट को लेकर बिगड़े हालात, पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें लगीं

ढाका । ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर दुनिया के कई देशों पर पड़ रहा है। बांग्लादेश भी इससे अछूता नहीं है। बांग्लादेश में ईंधन की...

अमेरिका में पिता बना हत्यारा: 8 मासूमों की ली जान, याद दिला दिया ‘फैमिलिसाइड’ का खौफनाक इतिहास

नई दिल्ली | अमेरिका के लुइसियाना राज्य के शरेवपोर्ट में 19 अप्रैल को जो हुआ, वह सोच से परे था। दिल दहला देने वाले मामले ने एक बार फिर उस...

आईबीसी ने भारत में बदली दिवालिया कंपनियों की दशा, एसेट वैल्यू रिकवरी को मिला बढ़ावा: पीएचडीसीसीआई उपाध्यक्ष

नई दिल्ली । दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) ने भारत में दिवालिया प्रक्रिया में गई कंपनियों का समाधान जल्द करने में बड़ी भूमिका निभाई है और इससे एसेट वैल्यू...

नाटो महासचिव मार्क रूटे ने अलायंस से अमेरिका के निकलने की संभावना को किया खारिज

बर्लिन । नाटो के महासचिव मार्क रूटे ने एक इंटरव्यू में अलायंस से अमेरिका के संभावित हटने की चिंताओं को खारिज कर दिया है। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच...

बुल्गारिया: 5 साल में 8वीं बार संसदीय चुनाव, आखिर वजह क्या?

सोफिया । बुल्गारिया में रविवार को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करते दिखे। बाल्कन प्रायद्वीप में मौजूद इस देश ने पांच साल में आठवीं बार संसदीय चुनाव होते देखा है।...

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा सस्पेंड करने की मांग की, स्वास्थ्य का दिया हवाला

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने स्वास्थ्य का हवाला देकर अल-कादिर ट्रस्ट मामले में सजा को सस्पेंड...

इजरायल-लेबनान सीजफायर का वैश्विक स्तर पर स्वागत, खाड़ी देशों ने उल्लंघन से बचने पर दिया जोर

नई दिल्ली । इजरायल और लेबनान के बीच दस दिनों का सीजफायर हुआ है। सीजफायर की खबर से लेबनान के लोगों में खुशी और जश्न का माहौल है। लोग खुशी...

सीजफायर के दौरान इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किमी का सुरक्षा जोन बनाए रखेगा : नेतन्याहू

यरूशलम । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम लागू होने के बाद भी इजरायल दक्षिणी लेबनान में 10 किलोमीटर का सुरक्षा क्षेत्र बनाए रखेगा।...

editors

Read Previous

राहुल गांधी ने शाहरुख खान को आर्यन के समर्थन में लिखा पत्र

Read Next

अशोक गहलोत और गजेन्द्र सिंह शेखावत गुटों के मध्य चल रहा है रोचक नूरा कुश्ती का खेल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com