विश्व पटल पर नए रूप में दिखेगी काशी की तस्वीर

वाराणसी, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों 13 दिसंबर को विश्वनाथ धाम कारिडोर का लोकार्पण होगा। इस मौके पर वह बाबा का अभिषेक करेंगे। इससे पहले 30 नवंबर 2020 को देव दीपावली की विहंगम छटा देखने वह जब काशी आए थे तो गंगा घाट से कार द्वारा धाम में पहुंचे थे। काशी की तस्वीर विश्व पटल पर अलग ही नजर आने वाली है। 13 दिसंबर को होने वाले लोकार्पण महोत्सव को अकल्पनीय बनाने के लिए मंदिर प्रशासन तैयारियों को मूर्त रूप देने में लगा है। धाम के मंदिरों के शिखर से लेकर जमीन तक स्मार्ट लाइटिंग की रोशनी हर किसी को बरबस ही अपनी तरफ खींच रही है।

श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा विश्वनाथ की आरती के समय घंटियों और डमरूओं की निनाद के साथ रोशनी का संयोजन किया गया है। धाम तक आने वाले रास्तों पर फ्लोर लाइटिंग लगाई गई है, जो श्रद्धालुओं को लाइटिंग के साथ बाबा के गर्भगृह तक लेकर जाएगी।

प्रशासन तेजी से काशी को संवारने का काम कर रहा है। साथ ही काशी वासी भी अपने मेहमानों के स्वागत के लिए देवालयों कुंडों, गंगा घाट आदि की सफाई में जुट गए हैं और पूरे शहर को रोशनी से सजाया जा रहा है। लोकार्पण के बाद काशी विश्वनाथ का प्रसाद घर-घर पहुंचाया जाएगा।

वाराणसी के मंडलायुक्त व श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कार्यपालक समिति के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि यह ऐतिहासिक पल है। सैकड़ों साल बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम का जीर्णोद्धार हो रहा है। भव्य लोकार्पण की तैयारी की जा रही है, ताकि देश और विश्व भर के लोग इस पल के साक्षी बनें और अपनी आने वाली पीढ़ियों को श्री काशी विश्वनाथ के जीर्णोद्धार के काम की सफलता के बारे में बता सकें। लोग सैकड़ों सालों तक इसे याद रखेंगे।

मंदिर कार्यपालक समिति के अध्यक्ष ने बताया कि लोकार्पण के लिए शहर में साफ-सफाई का अभियान चलाया जा रहा है। गंगा के घाटों और कुंडों की सफाई और साज-सज्जा किया जा रहा है। गंगा के दोनों किनारे करीब 11 लाख दीप रोशनी बिखेरेंगे। सरकारी भवनों को भी रोशनी से सजाया जा रहा है। मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। भजन संध्या का आयोजन हो रहा है। लोगों से अपने घरों पर लाइटिंग करने और लोकार्पण के दिन दीपों को जलाने की अपील की गई है।

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव के अनुसार बाबा के भोग लगे प्रसाद को पहले सभी आठ विधानसभाओं में पहुंचाया जाएगा। वहां से पहले मंडल फिर सेक्टर इसके बाद बूथों पर प्रसाद पहुंचेगा। प्रत्येक पैकेट में दो लड्डू होंगे। प्रसाद के पैकेट को भाजपा की बूथ समिति के कार्यकर्ता सर्वप्रथम अपने बूथ अंतर्गत आने वाले मठों, मंदिरों में रहने वाले संत, महात्माओं के साथ ही हर वर्ग के लोगों को वितरित करेंगे।

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद मास पयर्ंत चलने वाले भव्य काशी दिव्य काशी अभियान में 17 दिसंबर को बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल (टीएफसी) में महापौर सम्मेलन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर एक बजे देशभर से आए महापौर को वर्चुअल संबोधित करेंगे।

धाम के अलावा शहर के चैराहों पर भी फूलों से सजावट होगी। श्री काशी विश्वनाथ का आंगन 13 दिसंबर को ऑरेंज ग्लेडी, अस्टर, कुंद, रजनीगंधा, बनारसी गेंदा और गुलाब से महकेगा। शहर के फूल व्यापारियों को जो ऑर्डर मिले हैं, उसमें गेंदा और गुलाब के साथ चमेली, कुंद, स्टार, पॉम, लर, स्टीक, ग्लेडिया (ऑरेंज, रेड और येलो) शामिल हैं।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

editors

Read Previous

वैश्विक आउटेज के कारण फेसबुक ने अरबों डॉलर गंवाए

Read Next

पशुपति नाथ पारस को मिलेगी असली लोकजनशक्ति पार्टी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com