अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए साथ आए आईआईटी और अमेरिका की बफेलो यूनिवर्सिटी


नई दिल्ली : आईआईटी जोधपुर और अमेरिका की बफेलो युनिवर्सिटी (यूबी) मिलकर एक ‘जॉइंट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाने जा रहे हैं। विश्व के यह दो बड़े एवं महत्वपूर्ण शिक्षा संस्थान ह्यआईआईटी-यूबी जॉइंट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस बनाने का काम करेंगे। इसके लिए आईआईटी जोधपुर और बफेलो यूनिवर्सिटी के बीच एक खास समझौता हुआ है।

बफेलो युनिवर्सिटी के प्रोफेसरों की एक टीम इसी महीने आईआईटी जोधपुर के दौरे पर आई। इस अवसर पर उन्होंने आईआईटी जोधपुर में विभिन्न विषयों के संकाय सदस्यों से आपसी सहयोग के कई प्रोजेक्ट पर विमर्श किया। साथ ही, एक संयुक्त केंद्र बनाने के लिए सहमति करार पर हस्ताक्षर किए गए। आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो. शांतनु चौधरी और बफेलो विश्वविद्यालय की ओर से प्रोफेसर ए स्कॉट वेबर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

बफेलो युनिवर्सिटी से आई प्रोफेसरों की टीम में डॉ. ए. स्कॉट वेबर, डॉ. पारस प्रसाद, डॉ. जॉन टोमाजवेस्की, डॉ. वेणु गोविंदराजू, डॉ. मार्क स्विहार्ट शामिल थे।

दोनों विश्वविद्यालयों द्वारा बनाए जाने वाले इस केंद्र का उद्देश्य प्रत्येक भागीदार संस्थान की अभिरुचि और मिशन के अनुसार शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में दीर्घकालिक बहु-संस्थागत और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।

इसके तहत दोनों देशों के शैक्षिक, वैज्ञानिक, औद्योगिक, सामाजिक और सांस्कृतिक हितों और अन्य जरूरतों को पूरा करने में सहायक सहयोग कार्य किए जाएंगे। साथ ही अनुसंधान के उद्देश्य से छात्रों और संकाय के सदस्यों का आदान-प्रदान भी होगा। यानी भारतीय छात्र अमेरिका और अमेरिकी छात्र रिसर्च के लिए भारत आ सकते हैं।

आईआईटी जोधपुर के छात्रों और संकाय सदस्यों के साथ बात करते हुए यूबी के प्रतिनिधियों ने यूबी में शिक्षा और अनुसंधान के अवसरों की भी जानकारी दी।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जोधपुर की स्थापना वर्ष 2008 में हुई थी जिसका मकसद भारत में प्रौद्योगिकी शिक्षा एवं शोध को बढ़ावा देना है। यह संस्थान प्रौद्योगिकी आधारित सोच और भारत में आर्थिक विकास के लाभ के लिये काम करने को प्रतिबद्ध है। शिक्षण और पठन-पाठन में छात्रवृत्ति, शोध में छात्रवृत्ति एवं रचनात्मकता का विकास तथा उद्योगों की प्रासंगिकता आईआईटी जोधपुर के प्रेरक तत्व है।

आईआईटी जोधपुर, नागौर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 65 के करीब 852 एकड़ में फैले के अस्थाई आवासीय परिसर में संचालित हो रही है। इस परिसर की योजना इसे आकादमिक क्षेत्र के एक विशिष्ठ प्रतीक के तौर पर विकसित करने के उद्देश्य से तैयार की गई थी। इस परिसर का एक बड़ा क्षेत्र (करीब 182 एकड़) टेक्नोलाजिकल पार्क के विकास के लिये रखा गया है ताकि संस्थान और उद्योग के संवाद को मजबूत बनाया जा सके।

–आईएएनएस

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

admin

Read Previous

एसटी दर्जे की मांग को लेकर कुर्मी समुदाय का आंदोलन, बंगाल में रेल सेवाएं बाधित

Read Next

बिहार में हिंसा सुनियोजित साजिश, जानबूझकर कराई गई : नीतीश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com