हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी पेंशनर्स का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, समय पर पेंशन नहीं मिलने से बढ़ा आक्रोश

शिमला । हिमाचल प्रदेश में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याएं एक बार फिर सरकार के सामने गंभीर चुनौती बनकर उभरी हैं। समय पर पेंशन का भुगतान न होने, पेंशन को किश्तों में जारी करने और मेडिकल सहित अन्य लंबित बिलों को लेकर पेंशनर्स में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

पेंशनर्स को अपनी मांगों के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, जो सरकारी व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

बुधवार को एचआरटीसी से सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने ऊना जिला मुख्यालय स्थित पुराने बस अड्डा परिसर में प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन की बैठक के दौरान पेंशनर्स ने नारेबाजी करते हुए अपनी पीड़ा जाहिर की।

पेंशनर्स का कहना है कि जीवन के इस नाजुक दौर में उन्हें नियमित और सम्मानजनक पेंशन मिलनी चाहिए, लेकिन इसके उलट उन्हें बार-बार संघर्ष करना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पेंशन को अलग-अलग आयु वर्गों में बांटकर किश्तों में देना शुरू कर दिया है, जिससे असमानता और भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। वर्तमान व्यवस्था के तहत 75 वर्ष से अधिक, 65 वर्ष से अधिक, 63 वर्ष से अधिक और 58 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनर्स को अलग-अलग समय पर पेंशन दी जा रही है। इससे न केवल पेंशनर्स को आर्थिक परेशानी हो रही है, बल्कि मानसिक तनाव भी बढ़ रहा है।

हिमाचल पथ परिवहन निगम सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन के पदाधिकारी नरेश शर्मा ने सरकार की इस नीति पर ऐतराज जताया।

उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में बुजुर्ग पेंशनर्स को प्रदर्शन के लिए मजबूर होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और मांग की कि सभी पेंशनर्स को एक समान और एकमुश्त पेंशन दी जाए ताकि उन्हें हर महीने अपनी जरूरतों के लिए भटकना न पड़े।

पेंशनर्स ने यह भी सवाल उठाया कि जब निगम में कार्यरत कर्मचारियों को सरकार द्वारा 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) की किश्त जारी कर दी गई है, तो पेंशनर्स को इससे क्यों वंचित रखा गया है।

प्रदर्शन के दौरान नरेश शर्मा ने कहा, “इतनी ठंड में सभी पेंशनर्स को यहां आना पड़ रहा है। हमारी पेंशन समय से नहीं मिल रही। पिछले महीने की पेंशन चार किश्तों में दी गई। सभी कर्मचारियों को एकमुश्त पेंशन मिलनी चाहिए। दूसरे कर्मचारियों को तीन प्रतिशत डीए दे दिया गया है, लेकिन हमें उससे वंचित रखा गया है। रिटायरमेंट के बाद मेडिकल बिलों का भी कोई भुगतान नहीं हो रहा। अगर सरकार समय पर पेंशन दे, तो हमें संगठन बनाने या आंदोलन करने की जरूरत ही न पड़े।”

पेंशनर्स ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि हर महीने पहली तारीख को पेंशन जारी करने की व्यवस्था जल्द नहीं की गई, तो सेवानिवृत कर्मचारियों की संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

गम को पीछे छोड़ ‘कर्म’ पर वापसी : धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार मुस्कुराती दिखीं हेमा मालिनी

Read Next

नए लेबर कोड से खदान श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा : केंद्रीय मंत्री

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com