सपा ने ‘जनसुरक्षा विधेयक’ का किया विरोध, अबू आजमी बोले- ये बिल एक साजिश

मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र जारी है। इस बीच, समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र अध्यक्ष और विधायक अबू आजमी गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा में ‘जनसुरक्षा विधेयक’ के खिलाफ बैनर लेकर पहुंचे। उन्होंने इस बिल का विरोध करते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। बैनर पर लिखा था ‘जनसुरक्षा विधेयक संविधान और लोकतंत्र विरोधी है, उसे वापस लो।’

अबू आजमी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विरोध-प्रदर्शन का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, “नक्सलवाद के नाम पर लाया जा रहा ‘जनसुरक्षा बिल’। दरअसल सरकार की कोशिश है कि वह जनता की आवाज को कुचल सके। डॉ. राममनोहर लोहिया ने कहा था, ‘जब सड़कें सुनसान हो जाती हैं, तब संसद आवारा हो जाती है।’ यह बिल सरकार को जनता से विरोध का अधिकार छीनने का औजार बना सकता है।”

महाराष्ट्र सरकार द्वारा पेश किए जा रहे ‘जनसुरक्षा विधेयक’ पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “देश में पहले से ही ऐसे कानून मौजूद हैं, जिनके तहत मौत और उम्रकैद की सजा दी जा सकती है। देश 1947 में आजाद हुआ था और संविधान 1950 में बना था। क्या उस समय संविधान निर्माताओं ने इन मुद्दों पर विचार नहीं किया था? अब अचानक उन्हें इसकी याद आ रही है। यह सब नक्सलियों पर नियंत्रण के नाम पर किया जा रहा है। मेरा मानना है कि यह बिल असल में उन लोगों की आवाज दबाने के लिए है, जो सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरते हैं।”

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के ‘स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भाजपा गठबंधन की जरूरत नहीं है’ वाले बयान पर अबू आजमी ने कहा, “शुरुआत से ही सब एक-दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हैं। अगर विधानसभा में सबने एक-दूसरे के लिए काम किया होता और सीटों का बंटवारा सही तरीके से हुआ होता, तो आज यह स्थिति पैदा नहीं होती।”

उन्होंने यूपी का जिक्र करते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व में जिस तरह से चुनाव लड़ा गया, उसका फायदा दोनों पार्टियों को मिला है। सिर्फ अपनी पार्टी को बढ़ाने और सीटों पर अड़े रहने से नुकसान होता है।”

–आईएएनएस

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

admin

Read Previous

जिनके पास कुछ नहीं, उनके पास संविधान की गारंटी : पीएम मोदी

Read Next

नोएडा में बारिश ने बदली आबोहवा, कोविड संकट के बाद पहली बार एक्यूआई 50 के करीब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com