शारदा यूनिवर्सिटी मामला: कैंपस में पुलिस तैनात, प्रदर्शन रोका, छात्र निकालेंगे कैंडल मार्च

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में बीडीएस की छात्रा की आत्महत्या के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। एहतियात के तौर पर यूनिवर्सिटी परिसर और आस-पास भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

इस घटना को लेकर छात्रों में भारी गुस्सा है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने कई अहम कदम उठाए हैं। इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 5 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। इनमें दो टीचर्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि डीन, एचओडी समेत तीन अन्य शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि सस्पेंड किए गए शिक्षक कैंपस में प्रवेश नहीं कर सकते। उन्हें नोटिस भेजा गया है और उनके खिलाफ जांच कमेटी पूछताछ करेगी। कॉलेज प्रशासन ने जांच के लिए एक आंतरिक कमेटी का गठन किया है, जो इस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपेगी। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक संबंधित शिक्षकों को यूनिवर्सिटी से दूर रहने को कहा गया है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच छात्र समुदाय में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। सोमवार और मंगलवार को प्रस्तावित परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। छात्रों ने सोमवार को बड़े स्तर पर प्रोटेस्ट करने का ऐलान किया था, जिसे देखते हुए कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने उनसे बातचीत कर शांतिपूर्ण तरीके से उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेजा। हालांकि, छात्रों ने शाम को कैंपस में कैंडल मार्च निकालने की घोषणा की है, जो पीड़िता को श्रद्धांजलि देने और न्याय की मांग के रूप में होगा।

यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि छात्रों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उनकी हर बात को गंभीरता से लिया जा रहा है। अजीत कुमार, डायरेक्टर (पीआर), शारदा यूनिवर्सिटी ने कहा, “हम घटना से बेहद दुखी हैं। यूनिवर्सिटी हर संभव सहयोग कर रही है और जांच में पूरा सहयोग दिया जा रहा है। छात्रों की सुरक्षा और न्याय हमारी प्राथमिकता है।”

आईएएनएस

असम के पोंजी घोटाले में ईडी ने 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

गुवाहाटी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेसर्स डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी और उसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े एक बड़े पोंजी घोटाले के सिलसिले में...

दिल्ली ब्लास्ट: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किले के इलाके में हुए बम धमाके के मामले में चल रही जांच के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के...

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

admin

Read Previous

कर्नाटक के मुख्यमंत्री की पत्नी पार्वती को ‘सुप्रीम’ राहत, ईडी की याचिका खारिज

Read Next

दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 6 नए जज, मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय ने दिलाई शपथ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com