तेल अवीव पर ईरानी मिसाइल हमला, कई घायल, इमारतों को भारी नुकसान

तेल अवीव । इजरायली अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को ईरान की ओर से दागी गई एक मिसाइल तेल अवीव में आकर ग‍िरी। धमाके में कई लोग घायल हो गए और इमारतों तथा वाहनों को नुकसान पहुंचा।

शहर भर में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों ने देश की आर्थिक राजधानी के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों से उठते बड़े धुएं के गुबार देखने की बात कही।

सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल के आर्मी रेडियो ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह संभवतः क्लस्टर प्रकार की मिसाइल थी, जिसमें कई बमलेट्स (छोटे बम) थे। प्रत्येक का वजन लगभग 100 किलोग्राम था और इनके टुकड़े कई स्थानों पर गिरे।

होम फ्रंट कमांड के तेल अवीव जि‍ला कमांडर मिकी डेविड ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया क‍ि उत्तरी तेल अवीव में एक प्रभाव स्थल पर मिसाइल इमारतों के बीच गिरी, जिससे एक शक्तिशाली धमाका हुआ और तीन इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा।

उन्होंने बताया कि इमारतों के शेल्टर सुरक्षित रहे और अंदर मौजूद लोग सुरक्षित हैं।

सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में दिखा कि इस हमले से जमीन में एक गड्ढा बन गया।

एक बयान में इजरायली सेना ने कहा कि मध्य इजरायल के कई स्थानों पर खोज और बचाव दल काम कर रहे हैं, जहां हमले की खबर मिली है।

‘मैगन डेविड एडोम’ एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि हमले में छह लोग हल्के रूप से घायल हुए हैं।

ईरान की ओर से लगातार मिसाइल हमलों के बीच रात भर और मंगलवार सुबह तक पूरे इजरायल में सात बार हवाई हमले के सायरन बजाए गए।

यह हमला ऐसे समय हुआ जब क्षेत्रीय संघर्ष 25वें दिन में प्रवेश कर चुका है और तनाव अभी भी उच्च स्तर पर बना हुआ है, भले ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बातचीत का दावा कर रहे हैं, जिसे ईरान ‘फेक न्यूज’ बता रहा है।

इस बीच सोमवार को द न्यूयॉर्क टाइम्स ने वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट किया कि पेंटागन ईरान में सैन्य अभियानों के समर्थन के लिए हवाई सैनिकों की संभावित तैनाती पर विचार कर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, ये सैनिक अमेरिकी सेना की 82वीं एयरबोर्न डिवीजन की ‘इमीडिएट रिस्पॉन्स फोर्स’ से होंगे, जो लगभग 3,000 सैनिकों की एक ब्रिगेड है और 18 घंटे के भीतर दुनिया में कहीं भी तैनात हो सकती है। हालांकि, अभी तक पेंटागन या यूएस सेंट्रल कमांड की ओर से कोई आदेश जारी नहीं किया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इन बलों का उपयोग ईरान के मुख्य तेल निर्यात केंद्र खार्ग द्वीप पर कब्जा करने के लिए किया जा सकता है।

रिपोर्ट में, नाम न बताने की शर्त पर अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि एक और विकल्प जिस पर विचार किया जा रहा है। यदि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अनुमति देते हैं, तो लगभग 2,500 सैनिकों के साथ 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट द्वारा भी हमला किया जा सकता है, जो वर्तमान में मध्य पूर्व की ओर बढ़ रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, इमीडिएट रिस्पॉन्स फोर्स हाल के वर्षों में कई बार कम समय में तैनात की जा चुकी है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सोमवार को कहा कि 28 फरवरी से संयुक्त राज्य अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर शुरू किए गए संयुक्त सैन्य हमलों के बाद से अमेरिकी सेना ने ईरान में 9,000 से अधिक हमले किए हैं, जिनमें 140 से अधिक ईरानी नौसैनिक जहाजों को नुकसान पहुंचाया गया या डुबो दिया गया है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

पीयूष गोयल ने खिलौना उद्योग से निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का किया आह्वान, क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर वापस नहीं लेने का दिलाया भरोसा

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारतीय खिलौना उद्योग से अगले चार वर्षों में खिलौनों के निर्यात को 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य...

भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेशकों को मिलेगा अधिक संरक्षण; दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

नई दिल्ली । भारत और इजरायल के बीच 8 सितंबर 2025 को हस्ताक्षरित ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईए) शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया। इस समझौते को दोनों...

भारत-जापान साझेदारी में निवेश की अहम भूमिका : पीयूष गोयल

नई दिल्ली । केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि निवेश भारत-जापान की साझेदारी का अहम हिस्सा है और इससे दोनों देशों के संबंध मजबूत...

चीन पनामा नहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है, हम ऐसा नहीं होने देंगे: राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पनामा नहर का नियंत्रण पनामा को सौंपे जाने के फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि चीन इस रणनीतिक जलमार्ग पर...

बलूचिस्तान: बीएलए का दावा, ’10 दिनों में किए 23 हमले, 16 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों ने गंवाई जान’

क्वेटा । बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने पिछले 10 दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों में 23 अलग-अलग अभियानों में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।...

पूर्वोत्तर में सुरक्षा सख्ती के बाद नेपाल की गांजा तस्करी बढ़ी, बिहार बना प्रमुख प्रवेश मार्ग

नई दिल्ली । पूर्वोत्तर राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और गांजे की अवैध खेती पर लगाम लगने के बाद अब तस्करों का नेटवर्क नेपाल की ओर शिफ्ट हो गया...

admin

Read Previous

ईरान के नए सुरक्षा प्रमुख होंगे मोहम्मद बाघेर जोलघदर, लारीजानी की मौत के बाद खाली था पद

Read Next

दिल्ली हाईकोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू यादव के खिलाफ केस रद्द करने से किया इनकार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com