साल के आखिरी दिन सेंसेक्स 545 अंक बढ़कर बंद, मिडकैप और स्मॉलकैप भी चमके

मुंबई । भारतीय शेयर बाजार 2025 के आखिरी कारोबारी सत्र यानी बुधवार को बड़ी तेजी के साथ बंद हुआ। इस दौरान बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई।

दिन के अंत में सेंसेक्स 545.52 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,220.60 और निफ्टी 190.75 अंक या 0.74 प्रतिशत की मजबूती के साथ 26,129.60 पर था।

बाजार के ज्यादा सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी ऑयल एंड गैस 2.66 प्रतिशत, निफ्टी पीएसई 1.77 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 1.61 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.56 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 1.50 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 1.47 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 1.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। मुख्य सूचकांक में केवल निफ्टी आईटी ही -0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन, ट्रेंट, पावर ग्रिड, बीईएल, एनटीपीसी, एमएंडएम, एचयूएल, एसबीआई, इंडिगो और अल्ट्राटेक सीमेंट गेनर्स थे। टीसीएस, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा लूजर्स थे।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 570.25 अंक या 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,484.50 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 195 अंक या 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,713.95 पर था।

एसबीआई सिक्योरिटी के उपाध्यक्ष-टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च, सुदीप शाह ने कहा कि बाजार लगातार तीन कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ। निफ्टी के लिए आगे रुकावट का स्तर 26,230 से लेकर 26,250 है। अगर यह इसके आगे निकलता है तो 26,350 और फिर 26,500 तक जा सकता है। वहीं, गिरावट की स्थिति में 26,050 से लेकर 26,000 अहम सपोर्ट जोन है।

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान में हुई थी। शुरुआती कारोबारी सत्र में खबर लिखे जाने तक 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 215 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की उछाल के साथ 84,890 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं एनएसई निफ्टी 66.95 (0.26 प्रतिशत) अंकों की बढ़त के साथ 26,005.80 पर था। इस दौरान निफ्टी के सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

–आईएएनएस

नए प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स से महंगाई की निगरानी होगी और मजबूत: एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों और उद्योग विशेषज्ञों ने सोमवार को सरकार द्वारा नए उत्पादक मूल्य सूचकांक यानी प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (पीपीआई) फ्रेमवर्क को लागू किए जाने का स्वागत किया। उनका...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 23-24 जून को करेंगे नई वार्ता

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत तेज करने जा रहे हैं। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) के वरिष्ठ अधिकारियों...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन की तैयारी, टेक कंपनियों ने जताई चिंता

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने डाउनिंग स्ट्रीट में प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा की। कहा कि सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए...

जेलेंस्‍की का दावा: जहां से शुरू हुआ वहीं लौट रहा युद्ध, रूस के अहम ठ‍िकानों पर क‍िए घातक हमले

नई दिल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने दावा किया क‍ि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर...

दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर: पीयूष गोयल

नीस/नई दिल्ली । भारत उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने और स्वयं को दुनिया का इनोवेशन पार्टनर में बदलने के लिए काम कर रहा है। यह जानकारी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

admin

Read Previous

‘यह क्षति बहुत बड़ी है’, मोहनलाल की माता के निधन पर ममूटी, केएस चित्रा समेत अन्य सितारों ने जताया दुख

Read Next

‘विकसित भारत-जी राम जी’ योजना पर कांग्रेस के दुष्प्रचार का जवाब देने को अभियान चलाएगी झारखंड भाजपा: आदित्य साहू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com