राहुल गांधी के दावे गंभीर, इसकी जांच होनी चाहिए: अबू आजमी

मुंबई । समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता अबू आजमी ने मतदाता सूची में कथित हेरफेर और धार्मिक सम्मान के मुद्दे पर चिंता जताई। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में राहुल गांधी की बात पर पूरी सहमति जताते हुए कहा कि मामला गंभीर है।

उन्होंने अपने इलाके का उदाहरण देते हुए कहा कि मानखुर्द शिवाजी नगर में 6 महीने पहले वोट देने वाले लोगों के नाम सूची से हटा दिए गए और उनकी जगह उन लोगों के नाम डाले गए जो वहां के निवासी नहीं हैं। लोग चिल्लाते रहते हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। यह चोरी मशीनों की वजह से हो रही है और सत्ता पक्ष चुनाव आयोग को अपने इशारे पर चला रहा है।

उन्होंने सभी पार्टियों से इस मुद्दे पर एकजुट होकर विरोध करने की अपील की।

आजमी ने अमेरिका और इजरायल की नीतियों पर भी निशाना साधा और कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरह हमारे नेता भी दावे करते हैं, लेकिन सच्चाई सामने नहीं लाते। अमेरिका और इजरायल के उत्पादों का बहिष्कार होना चाहिए।

अबू आजमी के अनुसार भारत को पड़ोसी देशों बांग्लादेश, पाकिस्तान, भूटान, श्रीलंका और नेपाल के साथ अच्छे संबंध रखने चाहिए। उन्होंने लोहिया के विचारों का हवाला देते हुए एक महासंघ बनाने की वकालत की ताकि अमेरिका की दादागिरी खत्म हो।

इसके अलावा, सपा नेता ने धार्मिक भावनाओं के अपमान पर चिंता जताई और उदयपुर घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक दर्जी की हत्या गलत थी।

उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा ने अपमानजनक टिप्पणी की, जिसे भाजपा ने गलत मानकर उन्हें हटाया था। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस पर चिंता जताई थी। जो भी धार्मिक हस्तियों, चाहे देवी-देवता हों, कुरान, वेद, गांधीजी, या शिवाजी महाराज के खिलाफ अपमानजनक बात करे, उसे कम से कम 10 साल की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने अपने प्राइवेट मेंबर बिल का हवाला देते हुए सरकार से इस कानून को लागू करने की अपील की।

समाजवादी पार्टी नेता ने कहा कि जो लोग ऐसी बातें करते हैं, उन्हें जेल भेजा जाए और जुर्माना लगाया जाए। उन्होंने खुद को मुसलमान बताते हुए कहा कि वह किसी धर्म के खिलाफ नहीं बोलते, लेकिन अगर कोई धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाए, तो सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

आईएएनएस

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

यूपी में कांग्रेस-सपा के बीच जुबानी जंग शुरू, अजय राय के बयान पर सपा का पलटवार

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस-सपा नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ जहां इंडिया ब्लॉक दिल्ली में बैठक कर एकजुट होने का संदेश...

अहमदाबाद: आईपीएल के फाइनल मैच में जेक जैकिंग्स का मोबाइल हो गया था चोरी, अलीगढ़ पुलिस ने बरामद कर लौटाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की पुलिस ने एक और बड़ा कार्य कर अंतरराष्ट्रीय फलक पर अपनी अलग पहचान स्थापित की। आईपीएल फाइनल मैच के दौरान चोरी हुआ ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर जेक...

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

फैक्ट चेक : ईसीआई की राहुल गांधी को दो टूक, शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करें या फिर राष्ट्र से माफी मांगें

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com